एक्सप्लोरर

IRCTC Tatkal Ticket Booking: नहीं मिल रही है रेलवे की कंफर्म टिकट, ऐसे बुक कराएं तत्काल टिकट

IRCTC Tatkal Ticket Booking: त्योहारों पर घर जाने के लिए अगर आपको कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है तो घबराने की जरूरत नहीं है. तत्काल टिकट से संबंधित पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है.

Indian Railway News: अक्सर देश में त्योहार और विशेष उत्सव के दौरान ट्रेन में कंफर्म टिकट नहीं मिलता है. टिकट न मिलने पर हजारों लोगों को अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ती है या अन्य विकल्प तलाशने होते हैं. ठीक ऐसा ही हाल इस साल 2022 की दीपावली और छठ पूजा पर भी है. अगर आपको भी कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है और घर जाने के लिए बैचेन हैं तो हम इस खबर में से वह तरीका बता रहे हैं. 

जी हां, रेलवे साधारण टिकट के अलावा तत्काल टिकट कोटा का भी ऑप्शन देता है. इसका उपयोग करके आप यात्रा कर सकते हैं.

कम होती हैं सीटें, पाने के लिए करनी पड़ती है मशक्कत

साधारण रिजर्वेशन से अगर कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है तो रेलवे तत्काल टिकट का विकल्प देता है. तत्काल वह कोटा होता है. जिसके माध्यम से थोड़े अधिक खर्च के साथ अपनी यात्रा पूरी कर सकते हैं. यह तत्काल टिकट ट्रेन की रवागनी से एक दिन पहले बनता है. ट्रेन रवानगी से एक दिन पहले बनने के कारण सीट पाने के लिए कई आवेदक होते हैं. जो टिकट काउंटर अथवा ऑनलाइन तत्काल टिकट पाने का प्रयास करते रहते हैं. ऐसे हालातों में अगर आप तत्काल टिकट लेना चाहते हैं तो थोड़ी सी मेहनत करने की जरूरत पड़ेगी.

टिकट काउंटर से ऐसे बुक होता है तत्काल टिकट

रेलवे स्टेशन पर तत्काल टिकट काउंटर की अलग से व्यवस्था होती है. सुबह दस बजे थर्ड एसी से ऊपर के कोच और 11 बजे स्लीपर कोच की टिकट मितली है. अगर आप 12 सितंबर को टिकट करा रहे हैं तो यह तत्काल टिकट 13 सितंबर को चलने वाली गाड़ी के लिए होगी. टिकट काउंटर पर पहुंचने से पहले तत्काल टिकट वाले फार्म को भरना जरूरी होता है. जिसमें यात्रा की तारीख, ट्रेन का नंबर, यात्रियों की सूची, बोर्डिंग स्टेशन जैसे विकल्प भरे होने चाहिएं.

यहां गौर करने वाली बात यह है कि अगर आप भी कल सुबह 10 बजे जाकर तत्काल टिकट लेने की योजना बना रहे हैं तो ऐसा करने से पहले यह पूरी खबर पढ़ लीजिए. क्योंकि टिकट काउंटर पर तत्काल टिकट कराने के लिए सैकड़ों लोग सुबह ही पहुंचकर लाइन लगा लेते हैं. अगर आप से पहले उसी ट्रेन की टिकट लेने वाले 5-10 लोग खड़े हैं तो हो सकता है आपको टिकट न मिले. क्योंकि सीटें सीमित होती हैं. इसीलिए कोशिश करें कि लोगों की लाइन लगने से पहले आप भी टिकट काउंटर पर पहुंच जाए. शुरुआती 4-5 नंबर तक रहने वाले आवेदकों को अधिकांश रूप से टिकट मिल जाती है.

ऐसे बुक करें ऑनलाइन तत्काल टिकट

आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर लॉगइन कर लें. अगर आपका कोई अकाउंट नहीं है तो रजिस्टर पर क्लिक करके संबंधित जानकारी सही-सही भर दें और अकाउंट क्रिएट कर लें. आईडी-पासवर्ड याद रखें. इसके माध्यम से ही लॉग इन करना होगा. तत्काल टिकट से पहले आप मास्टर लिस्ट तैयार कर लें. इसका मतलब यह है कि आप यात्रियों की लिस्ट पहले से ही सेव कर सकते हैं. यात्रियों की लिस्ट में नाम, उम्र, लिंग जैसी जानकारी और पहचान पत्र नंबर आदि सेव करके रखने होंगे. इस लिस्ट में अधिकतम 20 यात्रियों की जानकारी स्टोर करके रख सकते हैं.

अब बुकिंग करने से पहले सुबह 9.58 मिनट के आसपास वेबसाइट में लॉगइन कर लें. क्योंकि अधिक समय बाद वेबसाइट से ऑटोमैटिक लॉगआउट भी हो जाते हैं. लॉगइन के बाद प्लान माई जर्नी में स्टेशनों का चुनाव कर लें. तारीख मेंशन करके सबमिट कर दें. यात्री डिटेल के बाद ट्रेनों की लिस्ट आ जाएगी. जो अगले दिन आपके रूट पर चलने वाली हैं. यहां तत्काल पर क्लिक करे कोच तय कर लें. उपलब्ध सीटों की संख्या दिख रही होगी. इसके नीचे बुक नाओ (Book Now) पर क्लिक कर दें. पैसेंजर डिटेल लिस्ट में से यात्रा करने वाले साथियों की सूची चुन लें. सभी के नाम ट्रैवल लिस्ट में अपडेट हो जाएंगे. भुगतान करते ही तत्काल टिकट आपको मिल जाएगी.

ऑनलाइन तत्काल टिकट की बुकिंग करना नहीं है आसान

यूं तो रेलवे तत्काल टिकट के लिए ऑनलाइन ऑप्शन भी देता है. टिकट करना यहां से भी आसान नहीं है. इसीलिए अगर आप ऑनलाइन टिकट बुक करना चाह रहे हैं तो यहां भी सावधान होने की जरूरत है. क्योंकि तत्काल टिकट के लिए आपके पास कुछ मिनट या कुछ सेकेंड ही होते हैं. जिसमें टिकट करानी होगी. नहीं तो तत्काल का कोटा बहुत जल्दी फुल भी हो जाता है.

यह भी पढ़ें

IRCTC Hotels Booking: 135 से अधिक शहरों में हर रेट में होटल उपलब्ध कराता है IRCTC, ऐसे कर सकते हैं बुकिंग

Indian Railway: चलती ट्रेन में कैसे चेक कर सकते हैं खाली सीट? Berth Status पता लगाने की यह रही जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कागज वाला है डेथ सर्टिफिकेट तो डिजिटल कैसे बनवाएं? ये क्यों जरूरी है
कागज वाला है डेथ सर्टिफिकेट तो डिजिटल कैसे बनवाएं? ये क्यों जरूरी है
AI: बेहतर रिटर्न की तलाश में लीक तो नहीं कर रहे निजी डेटा?
AI: बेहतर रिटर्न की तलाश में लीक तो नहीं कर रहे निजी डेटा?
Bharat Gas Indane और HP से लेते हैं LPG सिलेंडर, तुरंत निपटा लें ये जरूरी काम
Bharat Gas Indane और HP से लेते हैं LPG सिलेंडर, तुरंत निपटा लें ये जरूरी काम
टिकट बुक करते समय बस कर दें ये सेटिंग, बिना एक्स्ट्रा पैसे दिए बदल जाएगा कोच
टिकट बुक करते समय बस कर दें ये सेटिंग, बिना एक्स्ट्रा पैसे दिए बदल जाएगा कोच

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget