एक्सप्लोरर

उज्जवला योजना के तहत किन महिलाओं को मिलता है मुफ्त सिलेंडर?

Ujjwala Yojana: उज्ज्वला योजना योजना के तहत पात्रता प्राप्त महिलाओं को सरकार की ओर से मुफ्त गैस कनेक्शन प्रदान किए जा रहे हैं. चलिए जानते हैं किन महिलाओं को मिल सकता है इसके तहत मुफ्त सिलेंडर.

Ujjwala Yojana: केंद्र सरकार नागरिकों के हितों के लिए बहुत सारी योजनाएं चलाती रहती है.  आम जनता की अलग-अलग जरूरत को ध्यान में रखते हुए सरकार इन योजनाओं को लेकर आती है. ऐसी ही एक योजना थी उज्ज्वला योजना .जिसे सरकार ने 2016 में शुरू किया था. इस योजना के तहत पात्रता प्राप्त महिलाओं को सरकार की ओर से मुफ्त गैस सिलेंडर प्रदान किए जा रहे हैं. चलिए जानते हैं सरकार द्वारा शुरू की गई उज्ज्वला योजना के तहत किन महिलाओं को मुफ्त गैस  सिलेंडर मिलता है. 

उज्ज्वला योजना में इन महिलाओं को मिलता है मुफ्त सिलेंडर

साल 2016 में मोदी सरकार ने गरीबी रेखा के नीचे आने वाली महिलाओं को खाना बनाते समय परेशानी का समय न करना पड़े. इसलिए उज्ज्वला योजना की शुरुआत की थी. उज्ज्वला योजना के तहत गरीबी रेखा के नीचे आने वाली महिलाओं को मुफ्त में गैस सिलेंडर दिए जाते हैं. इसके साथ ही इसमें गैस चूल्हा भी दिया जाता है. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ सिर्फ बीपीएल कार्ड धारक महिलाओं को ही मिल सकता है. 

योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं के पास पहले कोई एलपीजी कनेक्शन नहीं होना चाहिए.  महिलाओं की उम्र 18 साल से ऊपर होनी चाहिए. इसमें महिलाओं को आपको अपनी गैस एजेंसी चुनने का अधिकार मिलता है. जिसमें भारत गैस, एचपी गैस और इंडियन गैस शामिल है. इन तीनों में से चुनी गई एजेंसी द्वारा ही महिलाओं को सिलेंडर मुहैया करवाए जाते हैं. 

कैसे करें योजना के लिए आवेदन?

इस योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीकों से आवेदन दिया जा सकता है. अगर कोई महिला इस योजना के लिए ऑनलाइन देना चाहती है. तो फिर उसे योजना की आधिकारिक वेबसाइट www.pmuy.gov.in पर जाना होगा. उसके बाद होम पेज मेनू पर क्लिक करना होगा. इसके बाद डाउनलोड फॉर्म पर क्लिक करना होगा. इसके बाद फार्म खुलेगा. उसमें मांगी गई जानकारी भरनी होगी. 

और साथ ही सभी सर्पोटिंग डॉक्युमेंट्स अपलोड करने होंगे. इसके बाद फॉर्म को किसी भी नजदीकी एजेंसी के पास जाकर जमा करने के बाद योजना का लाभ लिया जा सकता है. तो वहीं गैस एजेंसी जाकर के भी इस फार्म के भरा जा सकता है.  योजना का लाभ लेने के लिए जाति प्रमाण पत्र, बीपीएल राशन कार्ड, आधार कार्ड, फोन नंबर, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो होना अनिवार्य है. 

यह भी पढ़ें: Voter Card: इस एक नंबर पर मिलेगी वोटर कार्ड से जुड़ी हर जानकारी, चुनाव से पहले निपटा लें हर काम

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VDA Rates: रेलवे के ठेका मजदूरों का महंगाई भत्ता बढ़ा, कब से मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी?
रेलवे के ठेका मजदूरों का महंगाई भत्ता बढ़ा, कब से मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी?
कार बुक की, फिर डीलर ने फोन ही नहीं उठाया, अब कंपनी भरेगी 43000 का हर्जाना
कार बुक की, फिर डीलर ने फोन ही नहीं उठाया, अब कंपनी भरेगी 43000 का हर्जाना
वंदे भारत स्लीपर के लिए 839 करोड़ की डील, रेलवे ने अमेरिकी कंपनी को दिया ठेका
वंदे भारत स्लीपर के लिए 839 करोड़ की डील, रेलवे ने अमेरिकी कंपनी को दिया ठेका
Train Cancelled: आज से 5 नवंबर तक रेल सेवा प्रभावित, खराब मौसम के चलते 10 से ज्यादा ट्रेनें रद्द
Train Cancelled: आज से 5 नवंबर तक रेल सेवा प्रभावित, खराब मौसम के चलते 10 से ज्यादा ट्रेनें रद्द

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
'कल मोदी जी बहुत खुश हो गए थे', नागपुर में कांग्रेस की जीत पर संजय राउत का तंज
'कल मोदी जी बहुत खुश हो गए थे', नागपुर में कांग्रेस की जीत पर संजय राउत का तंज
Amla Storage Tips: आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
Embed widget