एक्सप्लोरर

Dedicated Freight Corridor: क्या है डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर? आजादी के बाद पहली बार बिछाई जा रही है यह रेलवे लाइन

Indian Railway: आजादी के बाद माल ढुलाई के लिए पहली बार देश में दो बड़ी रेलवे लाइन बिछाई जा रही है. यहां हम आपको डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की पूरी जानकारी दे रहे हैं. साथ ही इसके फायदे भी बता रहे हैं.

What Is Dedicates Freight Corridor:  आजादी के बाद माल ढुलाई के लिए देश के अंदर सबसे बड़ी रेलवे लाइन बिछाई जा रही है. जिसको डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर नाम दिया गया है. वर्तमान में दो कॉरिडोर बन रहे हैं. पहला है ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (EDFC) और वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (WDFC) दूसरा कॉरिडोर है. ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की लंबाई 1839 किलोमीटर रखी गई है. जबकि बेस्टर्न फ्रेट कॉरिडोर 1504 किलोमीटर है. ईडीएफसी और डब्ल्यूडीएफसी को जोड़ने के लिए दादरी और खुर्जा के बीच एक रेलवे लाइन भी बिछाई जा रही है. यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस कॉरिडोर की जरूरत क्यों पड़ी और यह किन-किन शहरों से होकर निकल रहा है.

इन कॉरिडोर से क्या मिलेगा फायदा?

इन कॉरिडोर के निर्माण से मुख्य रेलवे लाइन से ट्रैफिक कम हो जाएगा. ऐसे में यात्री ट्रेनों की स्पीड बढ़ जाएगी और कम से कम समय में वह अपन दूरी तय कर सकेंगी. इसके अलावा फ्रेट कॉरिडोर की रेलवे लाइन मालगाड़ी की स्पीड को 25 किमी प्रतिघंटा से बढ़ाकर 75 किमी प्रतिघंटा तक कर देगा. माल ढुलाई परिवहन में इजाफा होगा और मालगाड़ियां बिना किसी समस्या के कॉरिडोर पर दौड़ती रहेंगी. लगभग 70 फीसदी मालगाड़ी कॉरिडोर के ट्रैक पर दौड़ेंगी. इससे अन्य रेल लाइन की तुलना में डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर मालगाड़ी अधिक से अधिक भार का सामान इधर से उधर पहुंचा पाएंगी. जो व्यापार के लिए लाभकारी सिद्ध होगी. माल तेज गति से आता-जाता रहेगी. व्यापार की सुगमता के साथ यह कॉरिडोर रोजगार सृजन भी करेगा.

ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर

यह कॉरिडोर पंजाब में साहनेवाल (लुधियाना) से शुरू होकर पश्चिम बंगाल तक जा रहा है. इसका अंतिम स्टेशन दनकुनी है. इस कॉरिडोर में कोयला खदानें, थर्म पॉवर प्लांट और औद्योगिक शहर मौजूद हैं. पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल राज्यों से होकर इस कॉरिडोर की रेलवे लाइन बिछाई गई हैं. 351 किलोमीटर लंबी न्यू भूपुर-न्यू खुर्जा खंड की रेलवे लाइन मौजूदा दिल्ली-कानपुर लाइन के ट्रैफिक को कम कर देगा.

वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर

यह कॉरिडोर महाराष्ट्र के जवाहरलाल नेहरू पोर्ट टर्मिनल से उत्तर प्रदेश के दादरी तक तैयार हो रहा है. यह रेलवे लाइन प्रमुख बंदरगाहों से होकर गुजर रही है. हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में यह लाइन बिछाई गई है.

यह भी पढ़ें

RailMadad App: सफर के दौरान कोई भी परेशानी है तो डाउनलोड करें रेल मदद एप, बहुत काम आएगा

Railway Transportation: सुरक्षित और कम लागत वाला है रेलवे का ट्रांसपोर्टेशन, अपने टू व्हीलर को ऐसे करें ट्रांसपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सस्ता फ्लैट खरीदने के चक्कर में कर ना बैठें ये गलतियां! एक चूक पड़ सकती है भारी
सस्ता फ्लैट खरीदने के चक्कर में कर ना बैठें ये गलतियां! एक चूक पड़ सकती है भारी
हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी लैप्स होने पर क्या खत्म हो जाते हैं सभी फायदे?
हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी लैप्स होने पर क्या खत्म हो जाते हैं सभी फायदे?
क्रिकेट फैंस के लिए जरूरी खबर, फ्री मैच के नाम पर खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
क्रिकेट फैंस के लिए जरूरी खबर, फ्री मैच के नाम पर खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
दिल्ली से हरिद्वार अब 1 घंटे में, नितिन गडकरी ने बताया नए एक्सप्रेसवे का प्लान
दिल्ली से हरिद्वार अब 1 घंटे में, नितिन गडकरी ने बताया नए एक्सप्रेसवे का प्लान

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
Embed widget