ऑनलाइन लॉक और जब्त होगी गाड़ी, इस राज्य में ई-चालान नहीं भरने पर एक्शन
अगर आप बिहार से हैं और आपका पहले का ई-चालान बकाया है तो आपके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है. ई-चालान न भरने पर गाड़ी जब्त तक की जा सकती है. जानिए पूरी बात.

आज का जमाना काफी आगे निकल गया है. ऐसे में अब ट्रैफिक चालान भी कैमरों की मदद से काटे जा रहे है. यानी अब कोई भी वाहन चालक सड़क पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके पास ई-चालान भेज दिया जाता है. लेकिन अगर आपकी गाड़ी का ई-चालान आया है और आप उसे नहीं भर रहे हैं तो ऐसा करना आपको मुश्किलों में डाल सकता है.
अगर आप बिहार से हैं और अपनी गाड़ी का पेंडिंग ई-चालान भरने में लापरवाही करते हैं तो आपकी परेशानी बढ़ सकती है. क्योंकि अब बिहार के मुजफ्फरपुर में पेंडिंग ई-चालान को लेकर परिवहन विभाग ने कड़ा कदम उठाने की तैयारी की है.
ग्रामीण-शहरी इलाकों में चलेगा अभियान
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद राज्य परिवहन आयुक्त ने पेंडिंग ई-चालान को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं. ऐसे वाहनों की जांच के लिए ग्रामीण और शहरी इलाकों में अभियान चलाया जाएगा.
ई-चालान नहीं भरने पर होगा एक्शन
जांच के दौरान अगर किसी वाहन चालक का पेंडिंग ई-चालान मिलेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात सामने आई है. ई-चालान पेंडिंग मिलने पर वाहन को जब्त कर लिया जा सकता है. इतना ही नहीं, बल्कि वाहन जब्त करने के साथ ही ऑनलाइन कई सेवाएं लॉक की जा सकती है.
यानी अब अगर किसी ने पेंडिंग ई- चालान नहीं भरा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. इसलिए बेहतर यही होगा कि अगर आपने ई-चालान नहीं भरा है तो उसे जल्द भर दें. ऐसे में आपको चेक कर लेना चाहिए कि आपकी गाड़ी पर कोई पेंडिंग चालान है भी या नहीं.
ऑनलाइन चालान चेक करें
- सबसे पहले आपको परिवहन की आधिकारिक वेबसाइट echallan.parivahan.gov.in खोलें.
- इसके बाद Check Challan Status पर क्लिक करें.
- फिर आपको अपनी गाड़ी का नंबर डालना होगा.
- बाद में कैप्चा भरें और Get Details पर क्लिक करें.
- अब आपको स्क्रीन पर आपके चालान से जुड़ी जानकारी दिख जाएगी.
ऑनलाइन सेवाएं हो सकती हैं लॉक
अगर आपका ई-चालान पेंडिंग है तो आपकी गाड़ी जब्त की जा सकती है,इसके अलावा ऑनलाइन कई जरूरी काम भी रुक सकते हैं. आपको डुप्लीकेट आरसी बनवाने में दिक्कत आ सकती है. गाड़ी को दूसरे व्यक्ति के नाम पर ट्रांसफर करने में भी दिक्कत हो सकती है. इतना ही नहीं, प्रदूषण प्रमाण पत्र (PUC) बनवाने में भी परेशानी आ सकती है. इसके अलावा भी कई सारी सेवाओं पर असर पड़ सकता है.
रेलवे के ठेका मजदूरों का महंगाई भत्ता बढ़ा, कब से मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी?






















