एक्सप्लोरर

वैष्णो देवी में आपकी ये 10 गलतियां पड़ सकती हैं भारी, माता की जगह जेल के हो सकते हैं दर्शन

Vaishno Devi Travel Tips: अगर आप भी माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जा रहे हैं. तो गलती से भी भूल कर ना करें यह 10 गलतियां. नहीं तो माता के दर्शन से पहले हो जाएंगे जेल के दर्शन. 

Vaishno Devi Travel Tips: भारत में माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए हर साल एक करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचते हैं. हिंदू धर्म में माता वैष्णो देवी की यात्रा का खास महत्व है. इसीलिए देश के दूर दराज के इलाकों से श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचते हैं. सिर्फ आम श्रद्धालु ही नहीं बल्कि देश के बड़े-बड़े दिग्गज और सेलेब्रिटीज भी माता के दरबार में हाजिरी लगाने जाते हैं.

जहां सेलिब्रिटी होते हैं. वहां विवाद होना भी अब आम हो चला है. हाल ही में सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर ओरहान अवत्रामणि उर्फ ओर्री पर और उनके साथ 7 और लोगों पर कटरा के एक होटल में शराब पीने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है. अगर आप भी माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जा रहे हैं. तो गलती से भी भूल कर ना करें यह 10 गलतियां. नहीं तो माता के दर्शन से पहले हो जाएंगे जेल के दर्शन. 

वैष्णो देवी दर्शन करने जाएं तो न करें यह 10 गलतियां

  • अगर आप किसी धार्मिक जगह जाते हैं. तो आपको वहां फोटोग्राफी करने से बचना चाहिए. खास तौर पर वैष्णो देवी जाते वक्त तो आपको फोटोग्राफी बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए. क्योंकि बाढ़ गंगा से आगे के क्षेत्र में वीडियो कैमरा कैमरिकॉर्डर का इस्तेमाल करना प्रतिबंधित है.
  • अगर आप सिगरेट पीने के शौकीन है. तो फिर अपने इस शौक को वैष्णो देवी दर्शन करने से पहले घर पर ही छोड़ कर जाएं. बता दें सिगरेट, बीड़ी, गांजा और इस तरह के नशीले पदार्थ बाणगंगा से ही प्रतिबंधित है. बाणगंगा पर श्रद्धालु वैष्णो देवी मंदिर जाने से पहले स्नान करते हैं. इसलिए यहां ऐसा कुछ भी ना करें.
  • माता वैष्णो देवी के दर्शन पर जा रहे हैं. तो गलती से भी शराब का सेवन न करें. कटरा समेत अरली, हंसाली और मटियाल जैसे आस-पास के गांवों में भी शराब पूरी तरह प्रतिबंधित है. सेवन पर जाना पड़ सकता है जेल.

यह भी पढ़ें: इन किसानों को नहीं मिलता है आयुष्मान भारत योजना का लाभ, जान लीजिए क्या है ये नियम

  • इसके अलावा रास्ते में आपको कुछ चीजें ले जाने की अनुमति नहीं है. इनमें लाइटर, कैंची, खिलौना, कुल्हाड़ी, चाकू, कुल्हाड़ी, मवेशी के डंडे, लोहदंड, हथौड़े, ड्रिल और रेज़र-प्रकार के ब्लेड जैसी चीजें शामिल हैं. बाणगंगा से आगे यह सब बैन है.
  • कटरा जिले में मांस, मुर्गी, समुद्री भोजन और अंडे, ये सभी खाने की चीजें प्रतिबंधित हैं. इनका सेवन मुश्किल में डाल सकता है.
  • वैष्णो देवी दर्शन जाते वक्त आप अपने साथ में हथियार और विस्फोटक जैसी चीज नहीं ले जा सकते. इनमें गोला-बारूद, बीबी गन, संपीड़ित वायु बंदूकें, आग्नेयास्त्र, आग्नेयास्त्र के पुर्जे, पेलेट गन यह सब प्रतिबंधित है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली से कितनी अलग होगी हरियाणा की लाडो लक्ष्मी योजना, इन महिलाओं को मिलेगा लाभ

  • वैष्णो देवी दर्शन के लिए जाते वक्त रास्ते में मिलने वाली संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए. दीवारों पर या किसी जगह पोस्टर नहीं चिपकाना, दीवारों पर कुछ लिखना या संपत्ति को नुकसान दंडनीय अपराध है. इसके लिए जेल हो सकती है.
  • आप माता के भवन में तलाशी स्थल से आगे नारियल नहीं ले जा सकते. टोकन के बदले में आपको अपना नारियल मुक्त प्रतीक्षा कक्ष में जमा करवाना होता है.
  • अक्सर आप कई धार्मिक स्थलों पर जाते हैं. तो वहां आपको मंदिर के देवी-देवताओं के नाम पर बहुत सारे नारे गूंजते सुनाई देते होंगे. लेकिन वैष्णो देवी माता की गुफा में नारा लगाने की अनुमति बिल्कुल भी नहीं है.
  • आपको वहां किसी भी कर्मचारी या किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की कोई टिप या दक्षिण या फिर गिफ्ट देने की अनुमति नहीं है. 

यह भी पढ़ें:  शराब ही नहीं कार में सिगरेट पीने पर भी होता है चालान, जान लीजिए जुर्माने की रकम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EPFO WhatsApp पर भेजेगा पीएफ के सभी अलर्ट, चैनल से कैसे जुड़ें?
EPFO WhatsApp पर भेजेगा पीएफ के सभी अलर्ट, चैनल से कैसे जुड़ें?
छठ पर बिहार जाना है? रेलवे की इन 7 ट्रेनों में अभी चेक करें सीट
छठ पर बिहार जाना है? रेलवे की इन 7 ट्रेनों में अभी चेक करें सीट
लाडली बहना योजना के लिए कौनसी महिलाएं हैं पात्र और कैसे करें रजिस्ट्रेशन? समझें प्रक्रिया
लाडली बहना योजना के लिए कौनसी महिलाएं हैं पात्र और कैसे करें रजिस्ट्रेशन? समझें प्रक्रिया
आधी रात को बैंक अकाउंट खाली कर गए ठग? तो तुरंत करें ये काम
आधी रात को बैंक अकाउंट खाली कर गए ठग? तो तुरंत करें ये काम

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
Embed widget