एक्सप्लोरर

UPI Down: यूपीआई नहीं कर रहा काम तो कैसे करें डिजिटल पेमेंट? बेहद काम आएंगे ये तरीके

UPI Down: यूपीआई के इस दौर में लोग कैश रखना भूल चुके हैं, ऐसे में कई बार जब यूपीआई डाउन होता है तो उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. कई बार काफी देर तक इंतजार भी करना पड़ता है.

UPI Down: यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) ट्रांजेक्शन ने हमारी रोजमर्रा की जिंदगी को काफी आसान बना दिया है, चाय की टपरी हो या फिर किराने की दुकान... हर जगह कुछ ही सेकेंड में पेमेंट हो जाती है. हालांकि कई बार यूपीआई काम करना बंद कर देता है, जिसे हम यूपीआई डाउन होना कहते हैं. मंगलवार 6 फरवरी को भी कई यूजर्स को इस तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा. इसीलिए हम आपको आज ऐसे तरीके बता रहे हैं, जिन्हें आप यूपीआई डाउन होने की स्थिति में पेमेंट के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. 

यूपीआई डाउन होने पर होती है परेशानी
यूपीआई के दौर में लोग जेब में कैश रखना भूल चुके हैं, हर जगह सिर्फ फोन निकालकर ही पेमेंट करने की आदत लग चुकी है. ऐसे में जब भी यूपीआई डाउन होता है तो लोगों को एक ही जगह पर काफी देर तक रुकना पड़ जाता है. कई बार तो आप कुछ चीज खा चुके होते हो और उसके बाद पेमेंट नहीं हो पाता, जो आपके लिए काफी एंबेरेस करने वाला होता है. 

यूपीआई नहीं कर रहा काम तो ऐसे करें पेमेंट
अब अगर आप भी कभी ऐसे हालात में फंस गए हैं तो आप अपने फोन का ही इस्तेमाल कर पेमेंट कर सकते हैं. इसके लिए आपको यूपीआई लाइट का इस्तेमाल करना होगा. कोशिश करें कि कुछ बैलेंस यूपीआई लाइट में रखें, जिसे ऐसी स्थिति में इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा वॉलेट में भी आप बैलेंस रख सकते हैं, जब भी यूपीआई डाउन हो तो आप आसानी से अपने वॉलेट या यूपीआई लाइट से पेमेंट कर सकते हैं. इससे आपका वक्त भी बचेगा और आप आसानी से पेमेंट भी कर पाएंगे. 

अब अगर यूपीआई ऐप के वॉलेट में भी पैसे नहीं हैं तो आप नेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आपको अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करने होंगे, हालांकि किसी किराने या चाय की दुकान में ये काम नहीं आएगा. अगर आप यूपीआई के जरिए किसी को पैसे भेजने वाले थे तो ऐसी स्थिति में आप नेट बैंकिंग के जरिए उसे पेमेंट कर सकते हैं. इसके लिए सामने वाले का अकाउंट नंबर और IFSC कोड आपको लेना होगा. 

ये भी पढ़ें - Bharat Rice: कहां से खरीद सकते हैं 29 रुपये किलो वाला 'भारत चावल'? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Railway Rules: महिलाओं के कोच में एंट्री, बिना टिकट यात्रा या की स्मोकिंग, लगेगा 10000 तक का जुर्माना, रेलवे ने बदले नियम
महिलाओं के कोच में एंट्री, बिना टिकट यात्रा या की स्मोकिंग, लगेगा 10000 तक का जुर्माना, रेलवे ने बदले नियम
Diesel News: कार में डाल दिया पानी-केरोसिन वाला मिलावटी डीजल, कोर्ट ने पंप पर ठोका जुर्माना, ग्राहक समझें अपने अधिकार
कार में डाल दिया पानी-केरोसिन वाला मिलावटी डीजल, कोर्ट ने पंप पर ठोका जुर्माना, ग्राहक समझें अपने अधिकार
Driving License: बार-बार चालान-फिर से इम्तिहान, मानसून सत्र में ट्रैफिक पर आ रहा नया कानून! पैसे देकर नहीं छूटेगा पीछा
बार-बार चालान-फिर से इम्तिहान, मानसून सत्र में ट्रैफिक पर आ रहा नया कानून! पैसे देकर नहीं छूटेगा पीछा
Train Coupe Coach: सोशल मीडिया पर छाया ट्रेन का प्राइवेट केबिन, हर किसी को नहीं मिलता, जानें कैसे करें बुकिंग
Train Coupe Coach: सोशल मीडिया पर छाया ट्रेन का प्राइवेट केबिन, हर किसी को नहीं मिलता, जानें कैसे करें बुकिंग

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
Alpha Box Office Collection Day 8: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म, जानें- कलेक्शन
'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'अमेरिका पर रत्तीभर भरोसा नहीं', डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों के बीच गालिबाफ की दो टूक, कहा- ईरान जंग के लिए तैयार
'US पर रत्तीभर भरोसा नहीं', ट्रंप की धमकी के बीच ईरान की दो टूक, कहा- हम जंग को तैयार
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget