एक्सप्लोरर

कार और बाइक का तो ठीक है, ट्रक चलाने का लाइसेंस कैसे बनता है?

Truck Driving License Process : कार और बाइक का लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया सबको पता है. लेकिन ट्रक का लाइसेंस किस तरह बनवाया जाता है. चलिए आपको बताते हैं क्या है इसकी प्रक्रिया.

Truck Driving License Process : किसी भी देश में किसी को भी अगर गाड़ी ड्राइविंग करनी है तो उसके लिए ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत पड़ती है. भारत में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए किसी को भी एक प्रक्रिया के तहत गुजरना होता है. इसके लिए आपको सबसे पहले आरटीओ में आवेदन देना. इसके लिए ऑनलाइन/ऑफलाइन आवेदन दिया जाता है. भारत में कुल चार तरह के ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जाते हैं.

जिनमें लर्नर लाइसेंस, परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस, कमर्शियल लाइसेंस और इंटरनेशनल परमिट शामिल होते हैं. अक्सर लोगों के मन में यह सवाल आता है कि कार और बाइक का लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया सरल है. लेकिन ट्रक का लाइसेंस किस तरह बनवाया जाता है. चलिए आपको बताते हैं भारत में क्या होती है ट्रक चलाने के लिए लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया. 

ट्रक चलाने के लिए बनता है कमर्शियल लाइसेंस 

भारत में मोटर वाहन अधिनियम 1988 के तहत सभी को कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस जारी किया जा सकता है. कमर्शियल लाइसेंस का मतलब है आपके पास व्यावसायिक वाहन जो बिजनेस के लिए चलाए जाते हैं उन्हें चलाने का परमिट होता है. कमर्शियल लाइसेंस तीन प्रकार के होते हैं. 

जिनमें भारी, मध्यम और हल्के वाहनों के लिए अलग-अलग प्रकार से लाइसेंस बनवाया जाता है. सड़क एवं परिवहन मंत्रालय द्वारा अब सभी प्रकार की कमर्शियल वाहनों के लिए एक ट्रांसपोर्ट लाइसेंस बनाया जाता है. जिससे आप ट्रक, बस, ऑटो किसी भी तरह का कमर्शियल वाहन चला सकते हैं. 

इस तरह करें ऑनलाइन आवेदन?

कमर्शियल लाइसेंस बनवाने के लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए आपको आरटीओ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन देना होता है. इसके बाद आपको फॉर्म फिल करना होता है. जिसमें आपको अपने आइडेंटिटी कार्ड जिसमें आप वोटर आईडी, आधार कार्ड, पासपोर्ट या और कोई डॉक्यूमेंट लगा सकते हैं. इसके साथ ही आपको एड्रेस प्रूफ के तौर पर भी एक दस्तावेज अपलोड करना होता है.

इसके साथ ही आपको मेडिकल सर्टिफिकेट और ट्रेनिंग सेंटर द्वारा दिया गया फॉर्म फाइव भी अपलोड करना होता है. इसके बाद आप फीस भरनी होगी और फॉर्म सबमिट करना होगा. और तय तारीख पर आपको टेस्ट देने के लिए जाना होगा. बता दें ऑनलाइन प्रक्रिया के अलावा आप ऑफलाइन भी आरटीओ ऑफिस जाकर आवेदन दे सकते हैं. 

इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

ट्रक के कमर्शियल लाइसेंस बनवाने के लिए आपको कुछ दस्तावेज जमा करने होंगे. जिनमें एड्रेस प्रूफ के तौर पर  पासपोर्ट, वोटर आईडी, राशन कार्ड या कोई और दस्तावेज. तो वहीं पहचान प्रमाण के तौर पर आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, पैन कार्ड या कोई और दस्तावेज जमा करना होगा. इसके साथ ही आपको आवेदन 2, फॉर्म 1ए और फॉर्म 5 जमा करने होंगे. तो साथ ही ओरिजिनल लर्नर लाइसेंस और पासपोर्ट साइज फोटो भी चाहिए होगा. 

यह भी पढ़ें: गलती से सुबह की जगह शाम की फ्लाइट हो गई है बुक तो घबराने की जरूरत नहीं, ऐसे मिलेगा पूरा रिफंड

 

 

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 नवंबर से गैस सिलेंडर को लेकर क्या बदलेगा? करोड़ों LPG ग्राहकों के लिए जरूरी खबर
1 नवंबर से गैस सिलेंडर को लेकर क्या बदलेगा? करोड़ों LPG ग्राहकों के लिए जरूरी खबर
एक ही घर में किरायेदार और मकान मालिक के अलग LPG कनेक्शन हो सकते हैं? जानें नियम
एक ही घर में किरायेदार और मकान मालिक के अलग LPG कनेक्शन हो सकते हैं? जानें नियम
दिल्ली: यमुना में करें शानदार क्रूज सफारी, 40 मिनट के देने होंगे 500 रुपए
दिल्ली: यमुना में करें शानदार क्रूज सफारी, 40 मिनट के देने होंगे 500 रुपए
डाक कर्मचारियों को बोनस तो मिला, अब रकम कैसे तय होगी, किसे-किसे मिलेगा लाभ?
डाक कर्मचारियों को बोनस तो मिला, अब रकम कैसे तय होगी, किसे-किसे मिलेगा लाभ?

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
रामलीला मैदान में रैली से पहले राहुल गांधी का बड़ा बयान, '...तो 30 सेकंड में आंदोलन रुक जाएगा'
रामलीला मैदान में रैली से पहले राहुल का बड़ा बयान, '...तो 30 सेकंड में आंदोलन रुक जाएगा'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
ट्रंप के करीबी नेताओं को झटका, ब्राजील में लूला की वापसी और सर्बिया में छात्रों की जीत; अब नेतन्याहू की परीक्षा
ट्रंप के करीबी नेताओं को झटका, ब्राजील में लूला की वापसी और सर्बिया में छात्रों की जीत; अब नेतन्याहू की परीक्षा
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
Embed widget