एक्सप्लोरर

Government Schemes For Girl Child: बेटियों के लिए बेस्ट हैं ये 5 बड़ी सरकारी योजनाएं, पढ़ाई से लेकर शादी तक नहीं रहेगी टेंशन

Government Schemes For Girl Child: सरकार की ओर से शुरू की गई ये पांच योजनाएं, लड़कियों के शिक्षा से लेकर शादी तक के लिए आर्थिक मदद उपलब्ध कराती हैं.

Government Schemes For Girl Child: देश की बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों की ओर से कई सरकारी योजनाओं की शुरुआत की गई है. ये योजनाएं लड़कियों के सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा का ध्यान रखती हैं. इन सभी योजनाओं में अलग-अलग लाभ दिए जाते हैं, जिसके तहत लड़कियों के पढ़ाई से लेकर शादी तक शामिल है. 

यहां बेटियों के हितों का ख्याल करने वाली पांच सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई है, जिसमें एक निश्चित आय का निवेश कर बिटिया के पढ़ाई से लेकर शादी तक का खर्च वहन किया जा सकता है. इन योजना के तहत सरकार की ओर से भी आर्थिक मदद की जाती है. आइए जानते हैं इन योजनाओं के बारे में पूरी डिटेल्स...

सुकन्या समृद्धि योजना 
इस योजना को स्माल सेविंग स्कीम के तहत रखा गया है. सुकन्या समृद्धि योजना में बेटी के जन्म से लेकर 10 साल तक निवेश माता-पिता की ओर से निवेश किया जाता है. सरकार इस योजना पर अभी 7.6 फीसदी रिटर्न दे रहा है और इसमें सालाना कम से कम 250 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक का निवेश किया जा सकता है. जन्म से लेकर 18 साल तक इस योजना में निवेश किया जा सकता है और बिटिया के शादी तक मोटा पैसा जमा किया जा सकता है. 

बालिका समृद्धि योजना
यह सुकन्या समृद्धि स्कीम से मिलती-जुलती योजना है, जो लड़कियों के जन्म के बाद 500 रुपये की अनुदान राशि देती है. इस योजना के तहत डाकघर या बैंक में खाता खुलवाया जा सकता है. इसमें निवेश पर सरकार की ओर से सालाना ब्याज दिया जाता है, जिसे लड़की की आयु 18 वर्ष होने पर ही निकाला जा सकता है.  

सीबीएससी उड़ान स्कीम
मानव संसाधन विकास मंत्रालय के तहत सीबीएससी उड़ान योजना की शुरुआत की गई थी. यह योजना लड़कियों के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन पढ़ाई की सुविधा प्रोवाइड कराती है. साथ ही उनको स्टडी मैटेरियल के साथ प्री लोडेट टैबलेट भी दिया जाता है, ताकि वे अपने इंजिनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी पूरी कर सकें. 

मुख्यमंत्री लाडली योजना
झारखण्ड राज्य की ओर से मुख्यमंत्री लाडली योजना को शुरू किया गया है. इस योजना के तहत बेटी के नाम डाकघर बचत खाते में पांच साल के लिए 6000 रुपए की राशि जमा की जाती है. 

माजी कन्या भाग्यश्री योजना 
महाराष्ट्र सरकार की ओर से चलाई जा रही इस योजना के तहत लाभार्थी लड़की और उसकी माँ के नाम पर नेशनल बैंक में जॉइंट अकाउंट खोला जाता है और दोनों को इसके तहत एक लाख रुपए का दुर्घटना बीमा और 5000 रुपये का ओवर ड्राफ्ट दिया जाता है. 

यह भी पढ़ें 
Subsidy Scheme: महंगी बिजली से छुटकारा! इस स्कीम में 25 साल तक फ्री बिजली का ऐसे उठाएं लाभ 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेलवे का फैसला, तूफान 'अर्णब' के कारण दर्जनों एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें कैंसिल
रेलवे का फैसला, तूफान 'अर्णब' के कारण दर्जनों एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें कैंसिल
पेंशनर्स की भी हुई मौज, DR में बढ़ोतरी से बुजुर्गों को कितना फायदा मिलेगा?
पेंशनर्स की भी हुई मौज, DR में बढ़ोतरी से बुजुर्गों को कितना फायदा मिलेगा?
बड़ी खबर: केंद्रीय कर्मचारियों के DA में बढ़ोतरी, मोदी सरकार ने मंजूर किए 10016 करोड़
बड़ी खबर: केंद्रीय कर्मचारियों के DA में बढ़ोतरी, मोदी सरकार ने मंजूर किए 10016 करोड़
परिवार को ट्रेन के टॉयलेट में नहीं मिला पानी, रेलवे भरेगा 15000 का हर्जाना
परिवार को ट्रेन के टॉयलेट में नहीं मिला पानी, रेलवे भरेगा 15000 का हर्जाना

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
NEET PG Counselling: NEET PG 2026 के टॉप उम्मीदवारों की पहली पसंद क्या रही,  कौन सा कोर्स चुन रहे छात्र?
NEET PG 2026 के टॉप उम्मीदवारों की पहली पसंद क्या रही,  कौन सा कोर्स चुन रहे छात्र?
Embed widget