एक्सप्लोरर

कौन-कौन लोग घर से दे सकते हैं वोट? इस तरह लगेगा वोट, घर में क्या करना होगा इंतजाम

लोकसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हो गया है. चुनाव आयोग की ओर से मतदाताओं के लिए खासे से इंतजाम किए गए हैं. उन्हें घर से वोट डालने की सुविधा मिलेगी. चलिए जानते हैं कौन-कौन डाल सकता है घर से वोट.

Election 2024: भारत में अगली लोकसभा चुनावों का ऐलान हो चुका है. चुनाव आयोग द्वारा 18वीं लोकसभा के लिए सात चरणों में मतदान की घोषणा कर दी गई है. 19 अप्रैल को भारत में लोकसभा चुनावों का पहला चरण शुरू होगा. जिसमें 21 राज्यों में 101 लोकसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे. सातवां और आखिरी चरण 1 जून को होगा जिसमें 57 सीटों के लिए आठ राज्यों में चुनाव होंगे. हर बार की तरह इस बार भी इलेक्शन कमीशन द्वारा वोटर को ध्यान में रखते हुए कुछ सहूलियतों का ऐलान किया गया है. इस बार भी कुछ खास वोटर घर बैठे ही वोट डाल पाएंगे. चलिए जानते हैं कौन-कौन घर से ही वोट डाल सकता है. 

85 साल से ऊपर और दिव्यांगजन घर से वोट डालेंगे

चुनाव आयोग ने आज यानी 16 मार्च को देशभर में लोकसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है. चुनाव आयोग ने हर बार की तरह इस बार भी चुनाव के लिए पूरी कमर कस ली है. चुनाव आयोग द्वारा कुछ खास मतदाताओं के लिए खास तरह के इंतजाम किए गए हैं. जिनमें बुजुर्ग लोगों के लिए चुनाव आयोग ने घर से वोट डालने का इंतजाम किया है. 

बुजुर्गों को पोलिंग बूथ तक जाने के लिए कई बार मुश्किल होती है. इसी बात का ध्यान रखते हुए चुनाव आयोग ने कदम उठाया है. इसके साथ ही जो दिव्यांगजन है उनको भी यह सहूलियत दी गई है. चुनाव आयोग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार भारत में कुल 82 लाख मतदाता 85 साल के ऊपर हैं. तो वहीं वहीं 88.2 लाख दिव्यांग मतदाता हैं. 

इस तरह होगा घर से वोटिंग का इंतजाम

चुनाव आयोग द्वारा दिव्यांग जनों और बुजुर्ग नागरिकों के लिए वोटिंग का खास इंतजाम किया गया है. इस तरह के मतदाता अपने घर बैठे ही वोट डाल पाएंगे. इसके लिए चुनावों में अपनी सेवाएं दे रहे वॉलिंटियर्स सहायता करेंगे. चुनाव आयोग द्वारा इन मतदाताओं के घर फार्म 12 भेजा जाएगा. जिसके द्वारा यह लोग घर से ही अपना वोट डाल पाएंगे. 

यह भी पढ़ें: शानदार है पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम, घर बैठे कमा सकते हैं हजारों, करना होगा छोटा सा काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रेन में अपर बर्थ मिली? इस तरीके से पा सकते हैं लोअर बर्थ, जानें
ट्रेन में अपर बर्थ मिली? इस तरीके से पा सकते हैं लोअर बर्थ, जानें
Smart Card: 1 अगस्त से बदल जाएगा 'पिंक सहेली कार्ड', सरकार ने किया नियमों में बदलाव
1 अगस्त से बदल जाएगा 'पिंक सहेली कार्ड', सरकार ने किया नियमों में बदलाव
1 अगस्त से बदला तत्काल टिकट बुकिंग नियम, अब बिना टोकन नहीं होगी एंट्री
1 अगस्त से बदला तत्काल टिकट बुकिंग नियम, अब बिना टोकन नहीं होगी एंट्री
रात के ट्रेन सफर में स्टेशन मिस हुआ, अभी जानें वापसी का तरीका
रात के ट्रेन सफर में स्टेशन मिस हुआ, अभी जानें वापसी का तरीका

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
करूर भगदड़: मद्रास हाई कोर्ट के फैसले को आज SC में चुनौती देगी विजय सरकार
UP में सपा-कांग्रेस के गले की फांस बना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
UP में सपा-कांग्रेस के गले की फांस बना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब के लिए IMD का अलर्ट, कहां कब होगी बारिश?
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
पहले TEST में PAK टीम की शानदार वापसी, मुश्किल में वेस्टइंडीज
Box office: 'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
Solar Pump Subsidy: सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
Embed widget