एक्सप्लोरर

सुकन्या समृद्धि खाते में अगले महीने से क्या बदल जाएगा? जान लें अपने काम की बात

Sukanya Samridhi Yojana Rule Change: अगर आपने सुकन्या समृद्धि योजना के तहत बेटी का खाता खुलवाया है. तो योजना में अगले महीने से होने वाले इस बदलाव के बारे में पता होना चाहिए.

Sukanya Samridhi Yojana Rule Change: भारत सरकार देश के नागरिकों के लिए बहुत सारी योजनाएं चलाती है. इनमें अलग-अलग लोगों को लेकर सरकार की अलग-अलग तरह की योजनाएं होती हैं. कुछ योजनाएं खास तौर पर महिलाओं के लिए होती हैं. तो वहीं कुछ योजनाएं बच्चियों के लिए भी होती है. भारत सरकार ने साल 2015 में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत ही सुकन्या समृद्धि योजना शुरू की थी.

इस योजना के तहत मां-बाप या बेटियों के अभिभावक उनके उच्च शिक्षा के लिए और बेटियों की शादियों के लिए पैसे जमा करते हैं. इस योजना में निवेश पर भारत सरकार भी अच्छा खासा ब्याज देती है.  अगर आप भी इस योजना के तहत बेटी का खाता खुलवाने की सोच रहे हैं. या फिर पहले ही आपने खाता खुलवा लिया तो आपको योजना से जुड़े नए नियम का पता होना चाहिए जो अगले महीने से लागू होगा. चलिए आपको बताते हैं. 

कानूनी अभिभावक ही खुलवा सकते हैं खाता

बेटियों के लिए शुरू की गई सरकार की सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खुलवाने की जिम्मेदारी माता-पिता या उनके अभिभावकों की होती है. माता-पिता तो कानूनी तौर पर बेटी के कानूनी अभिभावक यानी लीगल गार्जियन होते हैं. लेकिन अगर कोई लीगली बेटी का गार्जियन नहीं है. और उसने बेटी का खाता खुलवाया है. तो उस अकाउंट को लीगल गार्जियन के पास ट्रांसफर कर देना होगा. नहीं तो ऐसे खाते बंद हो सकते हैं. 1 अक्टूबर से सुकन्या समृद्धि योजना के लिए यह नियम लागू हो जाएगा. 

यह भी पढ़ें: किस केस में नहीं मिलता है कार का इंश्योरेंस? जान लीजिए अपने काम की ये बात

क्या है योजना में फायदा?

सरकार की यह योजना खास तौर बच्चियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए लाई गई है. इस योजना खता खुलवाने से बेटी के लिए अच्छी खासी रकम जमा की जा सकती है. जो बाद में बेटी की पढ़ाई या उसकी शादी में काम आ सकती है. योजना में 10 साल से कम उम्र की किसी भी बेटी का खाता ओपन किया जा सकता है.

कोई भी 250 रुपये देकर के भी योजना में खाता खुलवा सकता है. योजना में सालाना कम से कम 250 रुपये जमा करने होते हैं. तो वहीं अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक ही जमा कर सकते हैं. इस योजना में 15 साल तक के लिए निवेश करना किया जाता है. 

यह भी पढ़ें: क्या लोकल ट्रेन के टिकट में भी शामिल होता है इंश्योरेंस का पैसा? जान लीजिए काम की बात

कैसे खुलवा सकते हैं खाता? 

सुकन्या योजना में खाता खुलवाने के लिए आप किसी भी नजदीकी बैंक या फिर पोस्ट ऑफिस में जा सकते हैं. आपको योजना के लिए संबधित दस्तावेज जमा करने होते हैं. खाता खुलवाने के लिए बेटी की उम्र 10 साल से कम होना चाहिए. योजना में 2 बच्चियों का खाता खुलवाया जा सकता है.  लेकिन अगर पहली दो बच्चियां जुडवां हैं तो फिर तीन बच्चियों का खाता खुलवाया जा सकता है. 

यह भी पढ़ें: होम लोन के लिए को एप्लिकेंट साथ होने का क्या होता है असर, जानें इसके फायदे और नुकसान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कल ठप हो जाएगी गैस सिलेंडर की डिलिवरी! दिल्ली में LPG डीलर्स का प्रदर्शन
कल ठप हो जाएगी गैस सिलेंडर की डिलिवरी! दिल्ली में LPG डीलर्स का प्रदर्शन
नवी मुंबई एयरपोर्ट से उड़ेंगी इंडिगो की इंटरनेशनल फ्लाइट, फरवरी 2027 से होगी शुरुआत
नवी मुंबई एयरपोर्ट से उड़ेंगी इंडिगो की इंटरनेशनल फ्लाइट, फरवरी 2027 से होगी शुरुआत
HPCL को LPG सिलेंडर पर भारी नुकसान, क्या आम लोगों की जेब पर पड़ेगा असर?
HPCL को LPG सिलेंडर पर भारी नुकसान, क्या आम लोगों की जेब पर पड़ेगा असर?
मुंबई लोकल में पावर बैंक से लगी आग, क्या ट्रेन में इसे ले जाने पर है पाबंदी?
मुंबई लोकल में पावर बैंक से लगी आग, क्या ट्रेन में इसे ले जाने पर है पाबंदी?

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
मैदान पर उतरे रोहित शर्मा, न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले मुंबई में बहाया पसीना
मैदान पर उतरे रोहित शर्मा, न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले मुंबई में बहाया पसीना
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
Embed widget