एक्सप्लोरर

मुंबई लोकल में पावर बैंक से लगी आग, क्या ट्रेन में इसे ले जाने पर है पाबंदी?

मुंबई लोकल में पावर बैंक में आग लगने की घटना के बाद सुरक्षा पर सवाल उठे हैं. रेलवे में पावर बैंक ले जाने पर सामान्य प्रतिबंध नहीं है, लेकिन खराब बैटरी खतरनाक हो सकती है.

अगर आप भी ट्रेन में सफर के दौरान मोबाइल चार्ज करने के लिए पावर बैंक अपने साथ बैग में रखते हैं, तो खबर आपके काम की है. हाल ही में मुंबई लोकल ट्रेन में एक यात्री के बैग में रखे पावर बैंक में आग लगने से कोच में धुआं फैल गया और यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई. लेकिन गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या भारतीय रेलवे में पावर बैंक ले जाने पर पाबंदी (Ban) है और सफर के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

दरअसल, पावर बैंक को ट्रेन में ले जाने पर सामान्य तौर पर पूरी तरह पाबंदी नहीं है, लेकिन इसकी सुरक्षा का ध्यान रखना यात्रियों के लिए बेहद जरूरी है. खराब या क्षतिग्रस्त बैटरी वाले पावर बैंक में आग लगने का खतरा हो सकता है.

मुंबई लोकल में कैसे लगी आग?

जानकारी के मुताबिक, दादर से बदलापुर जाने वाली सेंट्रल रेलवे की लोकल ट्रेन में शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे यह घटना हुई. ट्रेन घाटकोपर स्टेशन की ओर जा रही थी, तभी अचानक एक महिला यात्री के बैग में रखे पावर बैंक में आग लग गई. बैग से धुआं निकलने के बाद डिब्बे में मौजूद यात्रियों ने तुरंत अलार्म चेन खींच दी.

इसके बाद यात्रियों ने जलते हुए बैग को डिब्बे से बाहर हटाया और पानी की मदद से आग बुझाने की कोशिश की. हालांकि, इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन महिला यात्री का सामान जलकर खराब हो गया.

क्या ट्रेन में पावर बैंक ले जाने पर है पाबंदी?

भारतीय रेलवे में सामान्य तौर पावर बैंक ले जाने पर कोई पाबंदी नहीं है. यात्री सफर के दौरान अपने साथ मोबाइल, लैपटॉप और पावर बैंक जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामान रख सकते हैं. लेकिन पावर बैंक का इस्तेमाल करते समय ध्यान रखें कि वह जरूरत से ज्यादा गर्म न हो और उसकी बैटरी फूलने या खराब होने के संकेत न दिखें. इसके अलावा, पावर बैंक को बैग में ऐसी जगह न रखें, जहां उस पर भारी सामान का दबाव पड़े या वह लगातार गर्मी के संपर्क में रहे.

दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर 31 अक्टूबर से शुरू, जानें टाइमटेबल और स्टॉपेज

About the author जेबा परवीन

जेबा परवीन पिछले करीब दो साल से ABP न्यूज़ के डिजिटल विंग में बतौर कंसल्टेंट काम कर रही हैं. इन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इसी चैनल में एक इंटर्न के रूप में की थी. उनके बेहतरीन काम को देखते हुए चैनल ने उन्हें कंसल्टेंट की ज़िम्मेदारी सौंपी. इन्होंने लंगट सिंह कॉलेज (मुजफ्फरपुर)  से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन (BMC) किया है. जेबा यूटिलिटी की खबरों की एक्सपर्ट हैं

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

FASTag में बैलेंस होने पर भी कट सकता है डबल चार्ज? जानें पेमेंट फेल होने की वजह
FASTag में बैलेंस होने पर भी कट सकता है डबल चार्ज? जानें पेमेंट फेल होने की वजह
NPS खोलने पर 200 रुपए का चार्ज, अब 1 दिसंबर से होगा लागू- PFRDA
NPS खोलने पर 200 रुपए का चार्ज, अब 1 दिसंबर से होगा लागू- PFRDA
LPG: उज्ज्वला कनेक्शन धारक की मौत के बाद क्या परिवार को गैस सब्सिडी मिलेगी?
LPG: उज्ज्वला कनेक्शन धारक की मौत के बाद क्या परिवार को गैस सब्सिडी मिलेगी?
Fastag Annual Pass: अब सिर्फ 1500 और 3000 में बनेगा हाईवे का सालभर का पास
Fastag Annual Pass: अब सिर्फ 1500 और 3000 में बनेगा हाईवे का सालभर का पास
Advertisement

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन तैयार, नीरज कुमार के यहां बज रहा शंख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन तैयार, नीरज कुमार के यहां बज रहा शंख
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget