एक्सप्लोरर

Indian Railway: आरपीएफ जवान पूजा सिंह बनीं सर्वश्रेष्ठ रेलकर्मी, जानें रेलवे ने क्यों दिया सम्मान?

आरपीएफ जवान नियमित ड्यूटी के साथ-साथ सामाजिक सेवा करने से अक्सर चर्चा में बने रहते हैं. चलती ट्रेन से गिरने वाले लोगों की जान बचाने से लेकर घर से भागे किशोर-किशोरियों को वापस घर भेजने जैसा काम आम है.

Northern Central Railway News: यात्रियों की सुरक्षा से लेकर उनकी सेवा में तत्पर आरपीएफ (Railway Protection Force) की मानवीय संवेदनाएं यूं तो जग जाहिर हैं. चलती ट्रेन में चढ़ने उतरने के प्रयास के दौरान गिरने वाले व्यक्तियों की जान बचाने से लेकर यात्री का खोया हुआ सामान लौटाने तक की गतिविधि अब उनके नियमित कार्यों में शामिल हो गई है. किशोरी या महिलाओं को प्रोटेक्शन देना हो, किसी मनचले या अपराधी को सलाखों के पीछे डालना हो अथवा इमरजेंसी में लोगों की मदद करना हो. इसका महत्व वह जान सकता है.. जो डूबते को तिनके का सहारा काफी है मुहावरे के मूल अर्थ को समझता हो. अगस्त महीने में जनरल कोच में सवार महिला को आपत मदद देकर सुरक्षित डिलीवरी कराने पर रेलवे ने उन्हें सर्वश्रेष्ठ रेलकर्मी का अवार्ड दिया है. हम बता रहे हैं कि आखिर पूजा सिंह ने ऐसा क्या किया, जिससे अब वह चर्चा में आ गई हैं.

वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन की है घटना

उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक प्रमोद कुमार ने आरपीएप जवान पूजा सिंह को अगस्त महीने का सर्वश्रेष्ठ रेलकर्मी के संरक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया है. महिला आरक्षी पूजा सिंह ने 22 अगस्त 2022 को वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर एक महिला का सुरक्षित प्रसव कराया था. प्लेटफार्म 2/3 पर पहुंची गाड़ी संख्या 11842 गीता जयंती एक्सप्रेस के कोच में एक महिला की तबियत खराब होने की जानकारी मिली. पूजा सिंह तत्काल कोच में पहुंची और संबंधित महिला की मदद की. महिला को ट्रेन से उतारकर फटाफट रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया. यहां जज्चा और बच्चा दोनों उपचार के बाद स्वस्थ हुए. सतर्कता के साथ अपनी निष्ठा जाहिर करते हुए पूजा सिंह का सहयोग महिला के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. महिला के परिजनों ने सुरक्षित प्रसव पर रेलवे का आभार भी जताया. पूजा सिंह के इस सराहनी कार्य पर उन्हें सम्मानित किया गया है.

झांसी, आगरा और प्रयागराज मंडल में बनीं सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी

रेलवे ने झांसी, आगरा और प्रयागराज मंडल में उत्कृष्ठ सेवा देने वाले 05 लोगों को चिहिन्त कर सम्मान दिया है. इनमें आरपीएफ जवान पूजा सिंह का नाम भी शामिल हो गया है. इन तीनों मंडलों में पूजा सिंह अगस्त महीने की सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी बन गई हैं.

यह भी पढ़ें-

Indian Railway: रेलवे ने ग्रुप डी भर्ती परीक्षा घोटाले की खबर पर दिया स्पष्टीकरण, इस चीज से किया आगाह

Indian Railway: नवरात्र में ट्रेन के अंदर मिलेगी व्रत की थाली, इस तरह होगी बुकिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रेन में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक मोबाइल चार्जिंग बंद, रेलवे का बड़ा फैसला
ट्रेन में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक मोबाइल चार्जिंग बंद, रेलवे का बड़ा फैसला
एक्सप्रेसवे पर 120 kmph की रफ्तार पर भी नहीं कटेगा चालान, गडकरी का ऐलान
एक्सप्रेसवे पर 120 kmph की रफ्तार पर भी नहीं कटेगा चालान, गडकरी का ऐलान
सिर्फ 250 में खुलेगा पेंशन अकाउंट, PhonePe लाया तत्काल NPS, कैसे करेगा काम?
सिर्फ 250 में खुलेगा पेंशन अकाउंट, PhonePe लाया तत्काल NPS, कैसे करेगा काम?
सस्ता फ्लैट खरीदने के चक्कर में कर ना बैठें ये गलतियां! एक चूक पड़ सकती है भारी
सस्ता फ्लैट खरीदने के चक्कर में कर ना बैठें ये गलतियां! एक चूक पड़ सकती है भारी

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget