एक्सप्लोरर

Indian Railway: नवरात्र में ट्रेन के अंदर मिलेगी व्रत की थाली, इस तरह होगी बुकिंग

ट्रेनों में अब नवरात्र के मौके पर यात्री व्रत की थाली मंगा सकते हैं. आईआरसीटीसी 400 रेलवे स्टेशन पर यह व्रत की थाली उपलब्ध करा रहा है. यह व्रत की थाली कैसे मंगाई जाएगी, इसकी जानकारी यहां दी जा रही है.

Indian Railway Vrat Thali News: नवरात्र में ट्रेन में सफर के दौरान अब भक्तों को व्रत के भोजन के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा. रेलवे के सफर में स्पेशल व्रत की थाली अब सहज उपलब्ध हो सकेगी. क्योंकि आईआरसीटीसी (IRCTC) ने ट्रेनों के अंदर व्रत की थाली पहुंचाने का इंतजाम किया है. यह सुविधा यात्रियों की मांग के अनुसार आगे भी बढ़ाई जा सकती है. ये सुविधा देश के 400 रेलवे स्टेशन पर मिलेगी. आप 1323 पर कॉल करके थाली बुक करा सकते हैं. इसके बाद कम से कम समय में यह व्रत की थाली आपके पास आपकी सीट पर पहुंच जाएगी.

व्रत के खाने को लेकर होती है परेशानी

नवरात्रों में व्रत रखने वाले श्रद्धालु जब रेलवे से सफर करते हैं तो उन्हें व्रत का खाना नहीं मिलता है. इसीलिए वह परेशान रहते हैं. कई बार तो श्रद्धालुओं को केला, सेब या फल खाकर काम चलाना पड़ता है. इसी समस्या के निदान के लिए रेलवे ने व्रत की थाली का इंतजाम किया है. जो आपको ट्रेन के अंदर सीट पर उपलब्ध हो जाएगी.

व्रत की थाली में यह होगा खाना

व्रत की थाली के अंदर चार कैटेगरी में भोजन मिलेगा. फल, कुट्टू के पकौड़े और दही की एक थाली है. जबकि आलू की सब्जी, 2 पराठे और साबूदाने की खीर के साथ भी थाली उपलब्ध होगी. इसके अलावा 4 पराठें, साबूदाने की खिचड़ी और तीन तरह की सब्जी वाली थाली भी बुक की जा सकती है. वहीं सिंघाड़ा और आलू के पराठें के साथ पनीर पराठें भी मंगा सकते हैं. इस थाली में व्रत का मसाला भी मिलेगा.

आईआरसीटीसी ने जारी किये निर्देश

रेलवे स्टेशनों पर श्रद्धालुओं की मांग पर उन्हें व्रत की थाली उपलब्ध कराने के निर्देश जारी कर दिये गए हैं. आईआरसीटीसी ने बताया कि लोगों की डिमांड जारी रहती है तो यह थाली आगे भी उपलब्ध कराई जाएगी. जबकि पिछले साल भी यह सुविधा दी गई थी. 400 रेलवे स्टेशन पर व्रत की थाली परोसने की व्यवस्था की जा रही है. 1323 पर जैसे ही यात्री अपनी थाली बुक कराएंगे. वैसे ही ट्रेन के स्टेटस को देखते हुए संबंधित रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के अंदर सीट पर ही यह थाली पहुंच जाएगी.

यह भी पढ़ें

Puja Special: नवरात्रों में रेलवे का एक और तोहफा, जानें कब चलेगी हरिद्वार-कोलकाता पूजा स्पेशल ट्रेन

Indian Railway: टोल फ्री नंबर से मोबाइल एप तक अपडेट है भारतीय रेलवे, मदद या शिकायत के लिए अपनाये ये आसान तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

45 मेट्रो स्टेशन बंद, सैकड़ों ट्रेनें रद्द! प्रदर्शन से आम लोगों पर क्या पड़ा असर?
45 मेट्रो स्टेशन बंद, सैकड़ों ट्रेनें रद्द! प्रदर्शन से आम लोगों पर क्या पड़ा असर?
EPFO का अलर्ट! 15 अक्टूबर तक ECR फाइल नहीं किया तो लगेगा जुर्माना
EPFO का अलर्ट! 15 अक्टूबर तक ECR फाइल नहीं किया तो लगेगा जुर्माना
Petrol-CNG दोनों पर चलने वाली गाड़ी में लंबे समय तक पेट्रोल न डलवाने से क्या होगा?
Petrol-CNG दोनों पर चलने वाली गाड़ी में लंबे समय तक पेट्रोल न डलवाने से क्या होगा?
सरकार का बड़ा बयान, हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के लिए राज्यों से नहीं मांगी गई जमीन
सरकार का बड़ा बयान, हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के लिए राज्यों से नहीं मांगी गई जमीन

वीडियोज

2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget