एक्सप्लोरर

आपके एरिया की सड़कें भी हैं खराब, तो इस ऐप पर करें कंप्लेंट, प्रशासन तुरंत लेगा एक्शन

Bad Roads Complaint: अगर आपके एरिया की सड़कों की हालत है खराब. तो फिर इस ऐप के जरिए फोटो खींचकर कर दे कंप्लेंट. अथॉरिटी की ओर से तुरंत लिया जाएगा एक्शन.

जब आपको कहीं जाना हो और आप टूटी-फूटी सड़क से गुजर रहे हैं और सड़क में गड्ढे हो. तो आपका अच्छा खासा मूड खराब हो जाता है. बहुत से लोग तो इस बात को नजरअंदाज ही कर देते हैं. तो कुछ लोग यह सोचते हैं कि कौन कौन भाग दौड़ करे, कौन दफ्तरों के चक्कर काटे और इस बारे में शिकायत नहीं करते हैं. 

लेकिन एक ऐसा भी तरीका है जिससे बिना ज्यादा भागदौड़ किए सीधे अफसरों तक बात पहुंचाई जा सकती है. आपको बता दें इसके लिए एक ऐप जारी किया गया है. जिसे आप फोन में डाउनलोड कर सकते हैं. और उसके जरिए आप अपने एरिया की खराब सड़क की शिकायत कर सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं इस बारे में पूरी जानकारी. 

इस ऐप के जरिए कर सकते हैं शिकायत 

सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) ने SAMEER नाम से एक ऐप लॉन्च किया है. जिसके ज़रिए आम लोग अपने इलाके की खराब सड़कों से जुड़ी शिकायतें सीधे संबंधित विभाग तक पहुंचा सकते हैं. इस ऐप में फोटो, लोकेशन और शिकायत का जानकारी अपलोड करने की सुविधा है. जैसे ही आप शिकायत दर्ज करते हैं. वह ऑटोमैटिक सिस्टम के जरिए नगर निगम या संबंधित एजेंसी तक भेज दी जाती है. 

यह भी पढ़ें: व्हाट्सएप पर दोस्तों को अश्लील वीडियो तो शेयर नहीं करते आप? हो सकती है जेल

खास बात ये है कि इस ऐप पर दर्ज शिकायतों का स्टेटस भी आप रियल टाइम में ट्रैक कर सकते हैं. ऐप एंड्रॉइड और iOS दोनों पर उपलब्ध है और इसे इस्तेमाल करना काफी आसान है. आप अपने एरिया की सड़को में गड्ढों, कचरे के ढेर इन सब बारे में भी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं.

कंप्लेंट दर्ज करने के लिए फाॅलो करें यह प्रोसेस 

समीर ऐप के तहत कंप्लेंट दर्ज करवाने के लिए आपको पहले अपने मोबाइल में Sameer App इंस्टॉल करना होगा. इसके बाद ऐप ओपन करें और Add Complaints सेक्शन से Unpaved Road/Pits ऑप्शन सिलेक्ट कर लें. इसके बाद खराब सड़क की फोटो क्लिक करें और उसे अपलोड कर दें.

यह भी पढ़ें: पर्स चोरी हो गया...आधार-पैन और सारे डॉक्यूमेंट भी चले गए, अब क्या करूं?

तो साथ में सड़क की खराब स्थिति के बारे में कुछ डिटेल भी लिख दें. इसके अलावा आप अपनी करंट लोकेशन ऑन करके खराब सड़क की सटीक लोकेशन की जानकारी भी दे सकते हैं. इसके बाद आपके लोकल प्रशासन की ओर से आपकी कंप्लेंट पर कार्रवाई की जाएगी आप अपनी कंप्लेंट का स्टेटस भी चेक कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: अगर किसी ने आपके नाम से बना रखा है फर्जी इंस्टाग्राम प्रोफाइल? तो ऐसे करें शिकायत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिना FASTag वाली गाड़ियों को कहां मिलेगी सीधी एंट्री? NHAI ने बैंकों से की बात
बिना FASTag वाली गाड़ियों को कहां मिलेगी सीधी एंट्री? NHAI ने बैंकों से की बात
दुर्गा पूजा पर रात में भी चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, 17 से 21 अक्टूबर तक मिलेगी सुविधा
दुर्गा पूजा पर रात में भी चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, 17 से 21 अक्टूबर तक मिलेगी सुविधा
27 अक्टूबर से रेलवे काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा बीमा! सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
27 अक्टूबर से रेलवे काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा बीमा! सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
CEO से भी अमीर निकला सफाईकर्मी, 7 करोड़ की संपत्ति का हुआ खुलासा
CEO से भी अमीर निकला सफाईकर्मी, 7 करोड़ की संपत्ति का हुआ खुलासा

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
लद्दाख को 3,350 करोड़ की सौगात देकर बोले पीएम मोदी- 'हमारा फोकस युवाओं पर'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget