एक्सप्लोरर

E-Rent Agreement: कहीं मत जाइये, घर बैठे रेंट एग्रीमेंट बनाइये, इस तरह ऑनलाइन बनेगा रेंट एग्रीमेंट

E-Rent Agreement Uttar Pradesh: घर बैठे रेंट एग्रीमेंट बनवाने की सुविधा सबसे पहले प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में शुरू होगी. इससे जिले में खासकर नोएडा में मकान मालिक और किराएदारों को राहत मिलेगी.

Online Rent Agreement: मकान किराए पर देने के लिए रेंट एग्रीमेंट करवाने की प्रक्रिया को अब आसानी से घर बैठे पूरा किया जा सकेगा. रेंट एग्रीमेंट के लिए लगने वाले समय की बचत के साथ ही भागदौड़ और मेहनत भी कम लगेगी. यह सुविधा उत्तर प्रदेश में शुरू होने जा रही है जिससे न सिर्फ मकान मालिक बल्कि किराएदारों को भी फयदा होगा. अपने इस आर्टिकल के जरिए हम आपको रेंट एग्रीमेंट कराने की प्रक्रिया में हो रहे बदलाव के बारे में बताएँगे-

गौतमबुद्ध नगर में शुरू हो रही है सुविधा-

घर बैठे रेंट एग्रीमेंट बनवाने की सुविधा सबसे पहले गौतमबुद्ध नगर जिले में शुरू होगी. इससे जिले में खासकर नोएडा में मकान मालिक और किराएदारों को राहत मिलेगी. उन्हें रेंट एग्रीमेंट बनवाने के लिए चक्कर नहीं काटने होंगे. ई-रेंट एग्रीमेंट की सुविधा को जिले में शुरू करने के लिए शासन स्तर से अनुमति मिल गई है.

स्टांप होल्डिंग कॉरपोरेशन से एनओसी मिलने के बाद ई-रेंट एग्रीमेंट की सुविधा संबंधित पोर्टल पर शुरू कर दी जाएगी. कॉमर्शियल प्रॉपर्टी के लिए लोग पहले से ही लीज डीड एग्रीमेंट बनवा रहे हैं लेकिन अभी तक डीड राइटर (एडवोकेट) के द्वारा इसे तैयार किया जाता रहा है. इसके बाद इसकी फीस को ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जाता था. 

ई- रेंट एग्रीमेंट से होगा यह फायदा-

ई-रेंट एग्रीमेंट बनवाने से लोगों के समय की बचत होगी. इसे 5 से 10 मिनट के अंदर घर बैठे बनवाया जा सकेगा, जिसके बाद उसका प्रिंट निकाला जा सकता है. ई-रेंट एग्रीमेंट से मकान मालिक को अपनी संपत्ति की सुरक्षा और मालिकाना हक से संबंधित कानूनी मजबूती भी मिलेगी. इससे किराएदार के द्वारा मकान मालिक के मकान पर कब्जा करने की संभावना खत्म हो जाएगी.

अक्सर यह देखने में आता है कि लंबे समय तक किसी मकान में बतौर किराएदार रहने के बाद लोग उस पर अपना दावा ठोक देते हैं लेकिन इस एग्रीमेंट के बाद मकान मालिक के पास बकायदा प्रूफ होंगे और उसका पक्ष मजबूत होगा. जिससे उसे कानूनी लड़ाई में फायदा मिलेगा.

ये भी पढ़ें- Interesting Fact: कभी सोचा है आपने!! आखिर हथेली और तलवे पर क्यों नहीं उगते बाल? जानिए इसका कारण

              logic behind superstition: रात में नाखून काटने से किया जाता है मना, इस अंधविश्वास के पीछे के लॉजिक को समझिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EPFO का अलर्ट! 15 अक्टूबर तक ECR फाइल नहीं किया तो लगेगा जुर्माना
EPFO का अलर्ट! 15 अक्टूबर तक ECR फाइल नहीं किया तो लगेगा जुर्माना
Petrol-CNG दोनों पर चलने वाली गाड़ी में लंबे समय तक पेट्रोल न डलवाने से क्या होगा?
Petrol-CNG दोनों पर चलने वाली गाड़ी में लंबे समय तक पेट्रोल न डलवाने से क्या होगा?
सरकार का बड़ा बयान, हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के लिए राज्यों से नहीं मांगी गई जमीन
सरकार का बड़ा बयान, हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के लिए राज्यों से नहीं मांगी गई जमीन
UPI पेमेंट बंद और ट्रेनें रद्द, दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट के बीच रेलवे स्टेशनों पर फंसे यात्री
UPI पेमेंट बंद और ट्रेनें रद्द, दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट के बीच रेलवे स्टेशनों पर फंसे यात्री

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget