एक्सप्लोरर

यहां राशन कार्ड धारकों को सिर्फ 450 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर, सरकार ने बदल दिया नियम

Ration Card Rules For LPG Cylinder: अब इस राज्य में राशन कार्ड धारकों को सिर्फ 450 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जाएगा. सरकार ने बदल दिए हैं नियम. जानें कैसे मिलेगा फायदा.

Ration Card Rules For LPG Cylinder: भारत सरकार देश के लोगों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाती है. सरकार की योजना का लाभ देश के अलग-अलग तबकों के लोगों को मिलता है. सरकार ज्यादातर योजनाएं देश के गरीब जरूरतमंद लोगों के हितों को ध्यान में रखकर लाती है. आज आज भी बहुत से लोग ऐसे हैं जो दो वक्त के खाने तक का इंतजाम नहीं कर पाते हैं.

सरकार इन लोगों को कम कीमत पर राशन मुहैया करवाती है. इसके लिए भारत के अलग-अलग राज्यों की राज्य सरकारें राशन कार्ड जारी करती है. राशन कार्ड धारकों को सिर्फ कम कीमत पर राशन की सुविधा ही नहीं मिलती. बल्कि सरकार की ओर से और भी फायदे दिए जाते हैं. अब इस राज्य में राशन कार्ड धारकों को सिर्फ 450 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जाएगा. सरकार ने बदल दिए हैं नियम. 

राजस्थान में राशन कार्ड धारकों को सस्ते सिलेंडर

राशन कार्ड धारकों को नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट यानी एनएफएसए के तहत कम कीमत पर राशन दिया जाता है. लेकिन अब एनएफएसए के तहत राशन कार्ड धारकों को सरकार की ओर से कम बेहद कम कीमत पर गैस सिलेंडर मुहैया करवाएगी. सरकार अब राशन कार्ड धारकों को सिर्फ 450 रुपये में गैस सिलेंडर देगी.

राजस्थान सरकार की ओर से पहले सिर्फ उज्ज्वला योजना के तहत लाभ ले रहे लाभार्थियों को ही  450 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जाता था. लेकिन अब राज्य में सरकार राशन कार्ड धारकों को भी यह लाभ दे रही है. लेकिन इसके लिए राशन कार्ड धारकों को अपना राशन कार्ड एलपीजी आईडी से लिंक करवाना होगा. तभी उन्हें यह लाभ लेने का मौका मिल पाएगा. 

यह भी पढ़ें: यूपी में कैसे मिलता है बिजली का नया कनेक्शन? फीस और डॉक्युमेंट्स समेत जानें हर चीज

68 लाख परिवारों को पहुंचेगा फायदा

राजस्थान में फिलहाल 1,07,35000 से ज्यादा परिवार नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट की लिस्ट में शामिल है. इनमें से 37 लाख परिवारों को बीपीएल और उज्ज्वला योजना के तहत पहले ही लाभ दिया जा रहा है. तो अब ऐसे में बचे हुए 68 लाख परिवारों को फायदा मिलेगा. 

यह भी पढ़ें: आभा कार्ड से क्या होता है फायदा, अस्पतालों की लंबी-लंबी लाइनों से यह कैसे दिलाएगा छुटकारा?

राशन कार्ड की ई केवाईसी जरूरी

सरकार की इस योजना का लाभ लेने के लिए राशन कार्ड धारकों को ई केवाईसी की प्रक्रिया भी पूरी करवानी जरूरी है. यानी उन्हें राशन कार्ड में न सिर्फ एलपीजी आईडी सीडिंग करवानी होगी. बल्कि अपना आधार कार्ड भी फिर से लिंक करवाना होगा. तभी उन्हें योजना का लाभ मिल पाएगा.

यह भी पढ़ें: कौन खरीद सकता है भारत आटा और भारत राइस, क्या दिखाना पड़ता है कोई आईडी कार्ड?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब घर बैठे होगा आयुष्मान कार्ड e-KYC, मोबाइल से मिनटों में करें वेरिफिकेशन
अब घर बैठे होगा आयुष्मान कार्ड e-KYC, मोबाइल से मिनटों में करें वेरिफिकेशन
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Solar Panel Price: बिजली बचत पर अलर्ट, घरों पर सोलर पैनल लगवाना होगा महंगा
Solar Panel Price: बिजली बचत पर अलर्ट, घरों पर सोलर पैनल लगवाना होगा महंगा
Train News: पटरी पर दौड़ेंगी 800 वंदे भारत ट्रेनें, सरकार का मास्टरप्लान जानें
Train News: पटरी पर दौड़ेंगी 800 वंदे भारत ट्रेनें, सरकार का मास्टरप्लान जानें

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget