एक्सप्लोरर

ट्रेन के स्टेटस से लेकर टिकट बुकिंग तक, रेलवे के इस सुपर ऐप से होगा हर काम- पढ़ें पूरी जानकारी

Indian Railways Super App: अगर आप भी परेशान रहते हैं कि आपकी ट्रेन कहां पर है या फिर आपका टिकट कंफर्म हुआ या नहीं तो अब ऐसा करने की जरूरत नहीं है, एक ही ऐप पर आपको हर जानकारी मिलेगी.

Indian Railways Super App: हमें रेलवे के बारे में अलग-अलग जानकारियों के लिए अलग-अलग ऐप और साइट्स का इस्तेमाल करना पड़ता है . जैसे कि टिकट बुक करने के लिए आईआरसीटीसी के ऐप के साथ दूसरे थर्ड पार्टी के ऐप का उपयोग होता है तो रेलगाड़ी कहां पहुंची इसके लिए दूसरे ऐप का इस्तेमाल करते हैं. इससे हमें काफी परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है. इन्हीं दिक्कतों को देखते हुए रेलवे ने एक बड़ा फैसला लिया है.

रेलवे अब आपको इन तमाम दिक्कतों से राहत दिलाने जा रहा है, इसके लिए दिसंबर तक रेलवे की तरफ से एक सुपर ऐप लॉन्च किया जाएगा जिसमें सभी तरह की सुविधाएं एक प्लेटफार्म पर उपलब्ध होंगी, बस एक क्लिक में . चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से.

ऐप एक सुविधाएं अनेक 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस ऐप में अनेकों सुविधाएं रहेंगी. इसमें टिकट बुकिंग, प्लेटफॉर्म टिकट के साथ ट्रेन कहां पहुंची है, हर तरह की सुविधा मौजूद होंगी.इस ऐप को  Centre for Railway Information Systems (CRIS) द्वारा बनाया गया है और यह आईआरसीटीसी के स्थापित सिस्टम के साथ काम करेगा.

इस समय आपको रेलवे की सुविधा के लिए अलग-अलग ऐप का इस्तेमाल करना पड़ रहा है, जैसे कि आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट, आईआरसीटीसी ई-कैटरिंग फूड ऑन ट्रैक, रेल मदद, अनारक्षित टिकट प्रणाली (यूटीएस) और राष्ट्रीय ट्रेन पूछताछ सिस्टम. इन ऐप के अपने अलग-अलग यूज और एक सीमित फंक्शन हैं. लेकिन इस सुपर ऐप में ये सारी सुविधाएं एक जगह और एक साथ मिलने वाली है.

The Economic Times की रिपोर्ट के अनुसार आईआरसीटीसी, CRIS और यात्रियों के टिकट बुकिंग को लेकर काम करना जारी रखेगी. आईआरसीटीसी और सुपर ऐप को एक करने का काम किया जा रहा है. भारतीय रेलवे को इससे उम्मीद है कि यह यात्रियों के लिए सुविधाजनक साबित होगी और वे एक ऐप से अलग-अलग सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे.

क्या होगा आईआरसीटीसी  का भविष्य 
IRCTC Rail Connect के पास इस समय रेलवे के रिजर्व टिकट बुकिंग का अधिकार है और इसको करीब 100 मिलियन लोगों ने डाउनलोड किया है. इस तरह यह सबसे ज्यादा डाउनलोड किए जाने वाला रेलवे ऐप भी है. इससे अगर आप टिकट बुक करते हैं तो सर्विस चार्ज आपको कम देना पड़ता है बाकी ऐप की तुलना में.सुपर ऐप से राजस्व का एक अतिरिक्त अवसर उपलब्ध होने की उम्मीद है, क्योंकि आईआरसीटीसी इस प्लेटफॉर्म के लिए अपने तकनीकी बुनियादी ढांचे को बढ़ा रहा है.

बता दें कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में IRCTC को टिकट बुकिंग से 1,111.26 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था और इस तरह इस वित्तीय वर्ष ऐप का रेवेन्यू  4,270.18 करोड़ रुपये रहा.

इसे भी पढ़ें- दुनिया का एक ऐसा देश, जहां लोग नहीं करते इंटरनेट का इस्तेमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिवाली-छठ पर रेलवे का तोहफा! राजस्थान से कोलकाता के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
दिवाली-छठ पर रेलवे का तोहफा! राजस्थान से कोलकाता के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
ऑनलाइन पढ़ाई में बाधा डालना कंपनी को पड़ा महंगा, छात्र को मिले 14 हजार रुपए
ऑनलाइन पढ़ाई में बाधा डालना कंपनी को पड़ा महंगा, छात्र को मिले 14 हजार रुपए
कार चोरी, FIR में 3 दिन की देरी, फिर भी बीमा कंपनी को देने पड़े 4.68 लाख
कार चोरी, FIR में 3 दिन की देरी, फिर भी बीमा कंपनी को देने पड़े 4.68 लाख
रेल यात्रियों के सफर को आसान बनाने की तैयारी, 21 मुद्दों की होगी जांच
रेल यात्रियों के सफर को आसान बनाने की तैयारी, 21 मुद्दों की होगी जांच

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget