एक्सप्लोरर

रेलवे ने इस रूट के यात्रियों को दिया झटका, जुलाई में इतने दिन तक कैंसिल की ये ट्रेनें

Train Cancelled News: जुलाई में अगर आपने कहीं जाने की टिकट बुक कर रखी है. तो स्टेशन जाने से पहले एक बार ट्रेन स्टेटस जरूर चेक कर लें. नहीं तो मुश्किल हो सकती है. 

Train Cancelled News: भारत में दुनिया की चौथी सबसे बड़ी रेल व्यवस्था है. रोजाना देश में करोड़ों की संख्या में यात्री ट्रेन के जरिए सफर करते हैं. जिनके लिए रेलवे की ओर से रोजाना 13 हजार से ज्यादा ट्रेनें चलाई जाती है. कहीं दूर का सफर करना हो या फिर छोटी ट्रिप बहुत से लोग ट्रेन को अब भी सबसे भरोसेमंद माध्यम मानते हैं. लेकिन कभी-कभी आखिरी वक्त पर ऐसा अपडेट सामने आ जाता है जो पूरे ट्रैवल प्लान को बिगाड़ सकता है. 

हाल ही में रेलवे ने कई ट्रेनों को कैंसिल करने और कुछ के रूट में बदलाव करने का फैसला लिया है. इसका कारण मेंटेनेंस वर्क और तकनीकी व्यवस्थाएं बताई गई हैं. ऐसे में अगर आपने भी टिकट बुक कर रखी है, तो स्टेशन जाने से पहले एक बार ट्रेन स्टेटस जरूर चेक कर लें. नहीं तो मुश्किल हो सकती है. 

अगले कुछ दिन तक कैंसिल रहेंगी यह ट्रेनें 

ट्रेन का सफर सुविधायुक्त और सहूलियत भरा जरूर होता है. लेकिन इन दिनों ट्रेन से ट्रैवल करने वालों के लिए हालात थोड़े चैलेंजिंग हो सकते हैं. वजह है रेलवे की ओर किए गए कुछ बड़े बदलाव. जिनका असर सीधे आपकी यात्रा पर पड़ सकता है. खासतौर पर अगर आपकी ट्रेन उत्तर प्रदेश के लखनऊ रूट से होकर गुजरती है.

तो अपडेट जानना ज़रूरी है. रेलवे ने कई ट्रेनों की टाइमिंग और रूट में बदलाव किए हैं. कुछ को कैंसिल कर दिया गया है, जबकि कुछ को बीच रास्ते ही शॉर्ट टर्मिनेट किया जा रहा है. 11 जुलाई तक यही हालात रहेंगे. इसलिए सफर पर जाने से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक करें. 

यह भी पढ़ें: कार में पेट्रोल डलवाने से पहले उसकी क्वालिटी कर सकते हैं चेक, ये हैं आपके अधिकार

  • ट्रेन नंबर 15031/32 गोरखपुर जंक्शन–लखनऊ एक्सप्रेस 4 जुलाई को कैंसिल रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 15070 ऐशबाग–गोरखपुर जंक्शन एक्सप्रेस 4 जुलाई को कैंसिल रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 15081/82 गोमतीनगर–गोरखपुर जंक्शन एक्सप्रेस 4 जुलाई को कैंसिल रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 15033/34 लखनऊ–पाटलिपुत्र एक्सप्रेस 4 जुलाई को कैंसिल रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 15069 गोरखपुर जंक्शन–ऐशबाग एक्सप्रेस 4 जुलाई से 5 जुलाई तक कैंसिल रहेगी.

यह भी पढ़ें: वोटर लिस्ट में कैसे अपना नाम चेक कर सकते हैं बिहार के लोग? ये है आसान तरीका

  • ट्रेन नंबर 4209 लखनऊ–चंडीगढ़ एक्सप्रेस 4 जुलाई से 9 जुलाई तक कैंसिल रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 4210 चंडीगढ़–लखनऊ एक्सप्रेस 4 जुलाई से 10 जुलाई तक कैंसिल रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 4520 भटिंडा–वाराणसी एक्सप्रेस 4 जुलाई से 9 जुलाई तक कैंसिल रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 4519 वाराणसी–भटिंडा एक्सप्रेस 4 जुलाई से 10 जुलाई तक कैंसिल रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 4213 आनंद विहार टर्मिनल–अयोध्या कैंट एक्सप्रेस 4 जुलाई से 9 जुलाई तक कैंसिल रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 4214 अयोध्या कैंट–आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस 4 जुलाई से 10 जुलाई तक कैंसिल रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 4070 आनंद विहार टर्मिनल–राजगीर एक्सप्रेस 4 जुलाई से 11 जुलाई तक कैंसिल रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 4069 राजगीर–आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस 4 जुलाई से 11 जुलाई तक कैंसिल रहेगी.

शार्टटर्मिनेट ट्रेनों की डिटेल्स

  • ट्रेन नंबर 22200 बलरामपुर–ग्वालियर एक्सप्रेस 3 जुलाई को चारबाग रेलवे स्टेशन से चलाई जाएगी.
  • ट्रेन नंबर 19410 थावे–साबरमती एक्सप्रेस 5 जुलाई को गोमतीनगर से चलाई जाएगी.

यह भी पढ़ें: महंगी गाड़ियां कबाड़ में बेच रहे हैं दिल्ली के लोग, जानें कहां मिल सकती है इनकी असली कीमत

About the author नीलेश ओझा

नीलेश ओझा पिछले पांच साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उनकी लेखन शैली में तथ्यों की सटीकता और इंसानी नजरिए की गहराई दोनों साथ-साथ चलती हैं.पत्रकारिता उनके लिए महज़ खबरें इकट्ठा करने या तेजी से लिखने का काम नहीं है. वह मानते हैं कि हर स्टोरी के पीछे एक सोच होनी चाहिए.  

कुछ ऐसा जो पाठक को सिर्फ जानकारी न दे बल्कि सोचने के लिए भी मजबूर करे. यही वजह है कि उनकी स्टोरीज़ में भाषा साफ़ होती है.लिखने-पढ़ने का शौक बचपन से रहा है. स्कूल की नोटबुक से शुरू हुआ यह सफर धीरे-धीरे पेशेवर लेखन और पत्रकारिता तक पहुंचा. आज भी उनके लिए लेखन सिर्फ पेशा नहीं है यह खुद को समझने और दुनिया से संवाद करने का ज़रिया है.

पत्रकारिता के अलावा वह साहित्य और समकालीन शायरी से भी गहराई से जुड़े हुए हैं. कभी भीड़ में तो कभी अकेले में ख्यालों को शायरी की शक्ल देते रहते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता का काम सिर्फ घटनाएं गिनाना नहीं है. बल्कि पाठक को उस तस्वीर के उन हिस्सों तक ले जाना है. जो अक्सर नजरों से छूट जाते हैं.

उन्होंने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर, इनशॉर्ट्स और जी हिंदुस्तान जैसे प्रमुख प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब ट्रैफिक नियम तोड़े तो कटेगा 5000 से 25000 तक का चालान, किस गलती पर कितना जुर्माना?
अब ट्रैफिक नियम तोड़े तो कटेगा 5000 से 25000 तक का चालान, किस गलती पर कितना जुर्माना?
10 साल बाद सोलर पैनल की क्षमता कितनी रह जाती है? जानें पूरा हिसाब
10 साल बाद सोलर पैनल की क्षमता कितनी रह जाती है? जानें पूरा हिसाब
कुर्सी के चक्कर में थमे सुपरफास्ट ट्रेन के पहिए, गोरखपुर में अटकी रही वैशाली एक्सप्रेस
कुर्सी के चक्कर में थमे सुपरफास्ट ट्रेन के पहिए, गोरखपुर में अटकी रही वैशाली एक्सप्रेस
रेलवे स्टेशनों पर फूड स्टॉल सील, FDA का बड़ा एक्शन, यात्री ध्यान दें
Train News: रेलवे स्टेशनों पर फूड स्टॉल सील, FDA का बड़ा एक्शन, यात्री ध्यान दें

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Embed widget