एक्सप्लोरर

यात्रीगण कृपया ध्यान दें, झारखंड से होकर जाने वाली इन ट्रेनों को किया गया कैंसिल, चेक करें लिस्ट

Train Cancelled News: ट्रेन से जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं. रेलवे ने कई ट्रेनों को कैंसिल किया है. जिससे यात्रियों को परेशानी हो सकती है. सफर से पहले लिस्ट जरूर चेक कर लें.

Train Cancelled News: रोजाना देश में करोड़ों की संख्या में यात्री रेलवे के जरिए सफर करते हैं. भारतीय रेलवे हर दिन करीब 13 हजार पैसेंजर ट्रेनें चलाता है, जो देश के कोने-कोने को आपस में जोड़ती हैं. लेकिन इतने बड़े नेटवर्क के चलते कई बार ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ता है. ट्रैक मरम्मत, तकनीकी कार्य या फिर प्रशासनिक कारणों से कुछ ट्रेनों को अस्थायी रूप से कैंसिल किया जाता है. 

या फिर उनके रूट्स बदल दिए जाते हैं. अगर आप भी आने वाले दिनों में रेलवे से कहीं जाने की योजना बना रहे हैं. तो यह जानकारी आपके लिए जरूरी है. क्योंकि रेलवे ने फिर से कई ट्रेनों को कैंसिल किया है. जिससे यात्रियों को परेशानी हो सकती है. सफर से पहले अपडेटेड लिस्ट जरूर चेक कर लें.

इारखंड से होकर जाने वाली कई ट्रेनें की कैंसिल

अगस्त में रेलवे से सफर करने वाले यात्रियों को इस बार थोड़ा सतर्क रहना होगा. कई रूट्स पर ट्रैक मेंटेनेंस और तकनीकी कामों की वजह से ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है. चक्रधरपुर मंडल में चल रहे इंफ्रास्ट्रक्चर वर्क का असर खास तौर पर झारखंड के कई हिस्सों में देखने को मिलेगा. रांची होकर जाने वाली कई ट्रेनें भी इस प्रभावित लिस्ट में शामिल हैं. 

बता दें कई ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है और कुछ की टाइमिंग बदली गई है. सफर पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस चेक कर लेना समझदारी वाला काम होगा. इससे न सिर्फ असुविधा से बच जाएंगे. बल्कि वक्त की बर्बादी भी नहीं होगी. इसलिए चेक कर लें यह पूरी लिस्ट. 

यह भी पढ़ें: एक या फिर डेढ़ टन, ऐसे पता करें आपके कमरे के लिए कौन सा एसी है बेस्ट

  • ट्रेन नंबर 18175/18176 हटिया – झारसुगुड़ा – हटिया मेमू एक्सप्रेस, 18 अगस्त 2025 से 10 सितंबर 2025 तक कैंसिल रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 17007 चर्लपल्ली – दरभंगा एक्सप्रेस (वाया – रांची), 26 अगस्त 2025 और 9 सितंबर 2025 को कैंसिल रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 17008 दरभंगा – चर्लपल्ली एक्सप्रेस (वाया – रांची), 29 अगस्त 2025 और 12 सितंबर 2025 को कैंसिल रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 18523 विशाखपट्टणम – बनारस एक्सप्रेस (वाया – रांची), 27 अगस्त 2025, 31 अगस्त 2025, 7 सितंबर 2025 और 10 सितंबर 2025 को कैंसिल रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 18524 बनारस – विशाखपट्टणम एक्सप्रेस (वाया – रांची), 28 अगस्त 2025, 1 सितंबर 2025, 8 सितंबर 2025 और 11 सितंबर 2025 को कैंसिल रहेगी.

यह भी पढ़ें: पंजाब में मिलेगा 10 लाख तक का मुफ्त इलाज, जानें किन राज्यों में ऐसी सुविधा दे रही है सरकार

  • ट्रेन नंबर 17005 हैदराबाद – रक्सौल एक्सप्रेस (वाया – रांची), 28 अगस्त 2025 को कैंसिल रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 17006 रक्सौल – हैदराबाद एक्सप्रेस (वाया – रांची), 31 अगस्त 2025 को कैंसिल रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 07051 चर्लपल्ली – रक्सौल स्पेशल (वाया – रांची), 30 अगस्त 2025 को कैंसिल रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 07052 रक्सौल – चर्लपल्ली स्पेशल (वाया – रांची), 2 सितंबर 2025 को कैंसिल रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 07005 चर्लपल्ली – रक्सौल स्पेशल (वाया – रांची), 1 सितंबर 2025 को कैंसिल रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 07006 रक्सौल – चर्लपल्ली स्पेशल (वाया – रांची), 4 सितंबर 2025 को कैंसिल रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 18310 जम्मू तवी – सम्बलपुर एक्सप्रेस (वाया – रांची), 7 सितंबर 2025 को कैंसिल रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 18309 सम्बलपुर – जम्मू तवी एक्सप्रेस (वाया – रांची), 9 सितंबर 2025 को कैंसिल रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 13425 मालदा टाउन – सूरत एक्सप्रेस (वाया – रांची), 6 सितंबर 2025 को कैंसिल रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 13426 सूरत – मालदा टाउन एक्सप्रेस (वाया – रांची), 8 सितंबर 2025 को कैंसिल रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 15028 गोरखपुर – संबलपुर एक्सप्रेस, 8 सितंबर 2025 को कैंसिल रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 15027 संबलपुर – गोरखपुर एक्सप्रेस, 9 सितंबर 2025 को कैंसिल रहेगी.

इन ट्रेनों को किया गया शॉर्ट टर्मिनेट

  • ट्रेन नंबर 15028 गोरखपुर – संबलपुर एक्सप्रेस, 23 अगस्त 2025, 25 अगस्त 2025, 27 अगस्त 2025, 29 अगस्त 2025 और 31 अगस्त 2025 को हटिया स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा. यह ट्रेन का हटिया से संबलपुर के बीच शॉर्ट टर्मिनेट रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 15027 संबलपुर – गोरखपुर एक्सप्रेस, 24 अगस्त 2025, 26 अगस्त 2025, 28 अगस्त 2025, 30 अगस्त 2025 और 1 सितंबर 2025 को हटिया स्टेशन से शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा. यह ट्रेन का संबलपुर से हटिया के बीच शॉर्ट टर्मिनेट रहेगी.

यह भी पढ़ें: आधार कार्ड बनवाने और अपडेट करवाने के लिए अब इन डाक्यूमेंट्स की होगी जरूरत, देखें लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Train Cancelled: वंदे भारत समेत 9 ट्रेनें कैंसल, 14 डायवर्ट, चक्रवात से यात्री परेशान
Train Cancelled: वंदे भारत समेत 9 ट्रेनें कैंसल, 14 डायवर्ट, चक्रवात से यात्री परेशान
दीवाली-छठ से पहले रेलवे का तोहफा, 31 अक्टूबर से इन रूटों पर शुरू होंगी नई ट्रेनें
दीवाली-छठ से पहले रेलवे का तोहफा, 31 अक्टूबर से इन रूटों पर शुरू होंगी नई ट्रेनें
अब घर बैठे बुक करो पार्सल, सीधे घर पहुंचाएगा रेलवे, समझ लें सभी नियम
अब घर बैठे बुक करो पार्सल, सीधे घर पहुंचाएगा रेलवे, समझ लें सभी नियम
EPFO का बड़ा प्लान, PF का पैसा अब स्टार्टअप्स में लगेगा, गाइडलाइन बननी शुरू
EPFO का बड़ा प्लान, PF का पैसा अब स्टार्टअप्स में लगेगा, गाइडलाइन बननी शुरू

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
Moong Dal Halwa: इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
Embed widget