एक्सप्लोरर

जून में अगले कई दिन तक रद्द रहेंगी ये ट्रेनें, सफर पर जाने वाले यात्री, चेक कर लें पूरी जानकारी

List Of Cancelled Trains In June: अगर आप आने वाले दिनों में ट्रेन से यात्रा करने की सोच रहे हैं. तो सफर से पहले ट्रेनों की कैंसिलेशन लिस्ट जरूर चेक कर लें. नहीं तो परेशानी हो सकती है.

List Of Cancelled Trains In June: देशभर में अलग-अलग राज्यों से हर दिन लाखों यात्री ट्रेन से सफर करते हैं. रेलवे को आज भी एक तेज, सस्ता और भरोसेमंद यात्रा विकल्प माना जाता है. खासकर जब बात लंबी दूरी की हो, तो लोग ट्रेन को ही प्रिफर करते हैं. हालांकि हाल के समय में कई रूट्स पर यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इसकी बड़ी वजह है रेलवे की ओर से चल रहा मरम्मत और तकनीकी सुधार का कार्य. 

भारतीय रेलवे कई मार्गों पर ट्रैक की मरम्मत और ढांचागत सुविधाओं को बेहतर करने का काम कर रहा है. इस प्रक्रिया के तहत कुछ ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द कर दिया गया है. भले ही रेलवे का यह फैसला लंबे समय के लिहाज यात्रियों के हित में हो, लेकिन फिलहाल इससे यात्रा कर रहे लोगों को असुविधा झेलनी पड़ रही है. जून में भी रेलवे ने कई ट्रेनें कैंसिल की हैं

जून में कैंसिल रहेंगी यह ट्रेनें

इन दिनों अगर आप ट्रेन से सफर की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. पिछले कई दिनों से रेलवे रोजाना कुछ न कुछ रूट्स पर ट्रेनों को कैंसिल कर रहा है, जिससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है. ताजा अपडेट के मुताबिक झारखंड से गुजरने वाले चक्रधरपुर मंडल में चल रहे डेवलपमेंट और अपग्रेडेशन वर्क की वजह से कई ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं.

रेलवे ने जानकारी दी है कि इस क्षेत्र से होकर गुजरने वाली कुछ प्रमुख ट्रेनें जिनमें जन शताब्दी एक्सप्रेस शामिल है. जो 24 जून तक कैंसिल रहेंगी. इसके अलावा कई पैसेंजर ट्रेनों की सेवाएं भी स्थगित कर दी गई हैं. अगर आप आने वाले दिनों में झारखंड रूट से यात्रा करने की सोच रहे हैं, तो सफर से पहले ट्रेनों की कैंसिलेशन लिस्ट जरूर चेक कर लें. आप रेलवे की वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर से जानकारी हासिल कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: नोट कर लें तत्काल टिकट बुकिंग की ये टाइमिंग, तुरंत लॉगइन करते ही सीट होगी कंफर्म

  • ट्रेन नंबर 58027 खड़गपुर-टाटानगर पैसेंजर 19 जून से 23 जून क कैंसिल रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 58028 टाटानगर-खड़गपुर पैसेंजर 20 जून से 24 जून क कैंसिल रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 68023/68024 झारग्राम-पुरुलिया-झारग्राम मेमू 16 जून से 24 जून क कैंसिल रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 68123/68124 खड़गपुर-टाटानगर-खड़गपुर मेमू 20.06.2025 से 24.06.2025 तक कैंसिल रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 68011 खड़गपुर-टाटानगर मेमू 16.06.2025 से 24.06.2025 तक कैंसिल रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 68014 टाटानगर-खड़गपुर मेमू 16.06.2025 से 24.06.2025 तक नहीं चलेगी.
  • ट्रेन नंबर 12021/12022 हावड़ा-बारबिल-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस 20.06.2025, 21.06.2025, 23.06.2025 और 24.06.2025 को कैंसिल रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 18019/18020 झारग्राम-धनबाद-झारग्राम एक्सप्रेस 22-24 जून तक रद्द रहेगी.

यह भी पढ़ें: जिनके घर पर पहले से एसी लगा है क्या वो भी 20 से कम नहीं कर पाएंगे टेंपरेचर, ये रहा जवाब

इन ट्रेनों के रूट बदले गए

  • ट्रेन नंबर 15630 सिलघाट टाउन-ताम्बरम एक्सप्रेस 20 जून तक वाया जॉयचंदी पहाड़-आद्रा-मिदनापुर-हिजली रूट डायवर्ट किया गया.
  • ट्रेन नंबर 12833 अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस वाया सिनी-कांड्रा-चांडिल-आद्रा-मिदनापुर-खड़गपुर 20.06.2025 और 23.06.2025 का रूट डायवर्ट किया गया.
  • ट्रेन नंबर 22892 रांची-हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस वाया कोटशिला-राजबेरा-जमुनियाटांड-आद्रा-मिदनापुर-खड़गपुर 21.06.2025 तक रूट डायवर्ट किया गया.
  • ट्रेन नंबर 15930 न्यू तिनसुकिया-ताम्बरम एक्सप्रेस वाया जॉयचंदी पहाड़-आद्रा-मिदनापुर-हिजली 23.06.2025 तक डायवर्ट किया गया.

यह भी पढ़ें: प्लेन क्रैश में जान गंवाने पर कितना मुआवजा और इंश्योरेंस मिलता है, जान लें नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Train News: ट्रेनों में बिना मंजूरी वाला पानी- खाना बेचने पर सख्ती, IRCTC का फैसला
ट्रेनों में बिना मंजूरी वाला पानी- खाना बेचने पर सख्ती, IRCTC का फैसला
Unclaimed bank deposits: पुराने बैंक खाते में लावारिस पड़ी रकम कैसे निकालें? ये एक पोर्टल करेगा मदद
पुराने बैंक खाते में लावारिस पड़ी रकम कैसे निकालें? ये एक पोर्टल करेगा मदद
क्या होता है थर्ड पार्टी इंश्योरेंस और यह कॉम्प्रीहेंसिव इंश्योरेंस से कितना अलग है?
क्या होता है थर्ड पार्टी इंश्योरेंस और यह कॉम्प्रीहेंसिव इंश्योरेंस से कितना अलग है?
PG और हॉस्टल चुनने से पहले ये 7 सेफ्टी चेक ज़रूर करें, नहीं तो पड़ सकते हैं मुश्किल में
PG और हॉस्टल चुनने से पहले ये 7 सेफ्टी चेक ज़रूर करें, नहीं तो पड़ सकते हैं मुश्किल में

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget