एक्सप्लोरर

Train Cancelled News: ट्रेन के यात्रियों की बढ़ी मुसीबतें, रेलवे ने अगले कुछ हफ्तों के लिए की दर्जन से ज्यादा ट्रेनें

Train Cancelled News: अगर आप भी ट्रेन से सफर करने की सोच रहे हैं तो स्टेशन जाने से पहले अपनी ट्रेन का लेटेस्ट अपडेट जरूर चेक कर लें, ताकि अचानक कैंसिलेशन की वजह से आपको परेशानी न हो.

भारत में हर दिन करोड़ों लोग ट्रेन से सफर करते हैं. लंबी दूरी की हो या छोटी, ज्यादातर लोग रेलवे को ही यात्रा का सबसे आसान जरिया मानते हैं. लेकिन ट्रेनों को बिना रुकावट चलाने के लिए रेलवे को समय-समय पर ट्रैक सुधार और तकनीकी काम करना पड़ता है. इसी वजह से अगस्त में एक बड़े रूट पर कई ट्रेनों को कैंसिल किया गया है.

ट्रेन से जाने वाले कई हजार यात्रियों की यात्रा पर इसका असर पड़ने वाला है. अगर आप भी ट्रेन से सफर करने की सोच रहे हैं तो स्टेशन जाने से पहले अपनी ट्रेन का लेटेस्ट अपडेट जरूर चेक कर लें, ताकि अचानक कैंसिलेशन की वजह से आपको परेशानी न हो.

कैंसिल की गई यह ट्रेनें

रेलवे अपने नेटवर्क पर लगातार ट्रैक सुधार और तकनीकी काम करता रहता है, ताकि ट्रेनों की रफ्तार और सुरक्षा बनी रहे. इसी मेंटेनेंस काम की वजह से कई ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा है. ताजा अपडेट के मुताबिक चक्रधरपुर मंडल के कुछ सेक्शनों में ट्रैक मरम्मत का काम चल रहा है, जिस वजह से कई ट्रेनों को कैंसिल या शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है.

खासकर रांची रूट पर चलने वाली ट्रेनों पर सबसे ज्यादा असर दिख रहा है. कई ट्रेनें जहां बीच रास्ते में खत्म की जा रही हैं, वहीं कुछ को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है. अगर आप इस रूट पर सफर करने की सोच रहे हैं. तो पहले अपनी कैंसिल ट्रेनों की जानकारी देख लें.

यह भी पढ़ें: मेडिकल स्टोर पर मिलती है नकली दवाएं भी, ऐसे पता करें आप जो दवा खरीद रहे हैं असली है कि नहीं

  • ट्रेन नंबर 18175/18176 हटिया – झारसुगुड़ा – हटिया मेमू एक्सप्रेस, 18 अगस्त 2025 से 10 सितंबर 2025 तक कैंसिल रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 17007 चर्लपल्ली – दरभंगा एक्सप्रेस (वाया – रांची), 26 अगस्त 2025 और 9 सितंबर 2025 को कैंसिल रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 17008 दरभंगा – चर्लपल्ली एक्सप्रेस (वाया – रांची), 29 अगस्त 2025 और 12 सितंबर 2025 को कैंसिल रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 18523 विशाखपट्टणम – बनारस एक्सप्रेस (वाया – रांची), 27 अगस्त 2025, 31 अगस्त 2025, 7 सितंबर 2025 और 10 सितंबर 2025 को कैंसिल रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 18524 बनारस – विशाखपट्टणम एक्सप्रेस (वाया – रांची), 28 अगस्त 2025, 1 सितंबर 2025, 8 सितंबर 2025 और 11 सितंबर 2025 को कैंसिल रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 17005 हैदराबाद – रक्सौल एक्सप्रेस (वाया – रांची), 28 अगस्त 2025 को कैंसिल रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 17006 रक्सौल – हैदराबाद एक्सप्रेस (वाया – रांची), 31 अगस्त 2025 को कैंसिल रहेगी.

यह भी पढ़ें: मिडिल बर्थ पर कितनी देर तक सो सकते हैं यात्री, सफर करने से पहले जान लें रेलवे का ये नियम

  • ट्रेन नंबर 07051 चर्लपल्ली – रक्सौल स्पेशल (वाया – रांची), 30 अगस्त 2025 को कैंसिल रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 07052 रक्सौल – चर्लपल्ली स्पेशल (वाया – रांची), 2 सितंबर 2025 को कैंसिल रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 07005 चर्लपल्ली – रक्सौल स्पेशल (वाया – रांची), 1 सितंबर 2025 को कैंसिल रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 07006 रक्सौल – चर्लपल्ली स्पेशल (वाया – रांची), 4 सितंबर 2025 को कैंसिल रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 18310 जम्मू तवी – सम्बलपुर एक्सप्रेस (वाया – रांची), 7 सितंबर 2025 को कैंसिल रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 18309 सम्बलपुर – जम्मू तवी एक्सप्रेस (वाया – रांची), 9 सितंबर 2025 को कैंसिल रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 13425 मालदा टाउन – सूरत एक्सप्रेस (वाया – रांची), 6 सितंबर 2025 को कैंसिल रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 13426 सूरत – मालदा टाउन एक्सप्रेस (वाया – रांची), 8 सितंबर 2025 को कैंसिल रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 15028 गोरखपुर – संबलपुर एक्सप्रेस, 8 सितंबर 2025 को कैंसिल रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 15027 संबलपुर – गोरखपुर एक्सप्रेस, 9 सितंबर 2025 को कैंसिल रहेगी.

इन ट्रेनों को किया गया शॉर्ट टर्मिनेट

  • ट्रेन नंबर 15028 गोरखपुर – संबलपुर एक्सप्रेस, 23 अगस्त 2025, 25 अगस्त 2025, 27 अगस्त 2025, 29 अगस्त 2025 और 31 अगस्त 2025 को हटिया स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा. यह ट्रेन का हटिया से संबलपुर के बीच शॉर्ट टर्मिनेट रहेगी.
  • ट्रेन नंबर 15027 संबलपुर – गोरखपुर एक्सप्रेस, 24 अगस्त 2025, 26 अगस्त 2025, 28 अगस्त 2025, 30 अगस्त 2025 और 1 सितंबर 2025 को हटिया स्टेशन से शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा. यह ट्रेन का संबलपुर से हटिया के बीच शॉर्ट टर्मिनेट रहेगी.

यह भी पढ़ें:  इस योजना में करें निवेश, बेटी की शादी से लेकर पढ़ाई तक नहीं करनी होगी चिंता

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI Tips: डेली ट्रांजैक्शन लिमिट हो गई पूरी? पेमेंट जारी रखने के लिए अपनाएं ये तरीके
UPI Tips: डेली ट्रांजैक्शन लिमिट हो गई पूरी? पेमेंट जारी रखने के लिए अपनाएं ये तरीके
Train Cancelled: जुलाई में रेल यात्रियों को झटका, 12 एक्सप्रेस ट्रेनें रहेंगी रद्द, कई का रूट भी बदला, देखें लिस्ट
Train Cancelled: जुलाई में रेल यात्रियों को झटका, 12 एक्सप्रेस ट्रेनें रहेंगी रद्द, कई का रूट भी बदला, देखें लिस्ट
Loan from Friend: उधार लेने वाले हो जाएं सावधान! कर्ज नहीं लौटाने पर हो सकती है सात साल की जेल
Loan from Friend: उधार लेने वाले हो जाएं सावधान! कर्ज नहीं लौटाने पर हो सकती है सात साल की जेल
Train Food: ट्रेन में स्विगि-जोमैटो से भी ऑर्डर कर सकते हैं खाना, बस तैयार रखें PNR, जानें प्रोसेस
ट्रेन में स्विगि-जोमैटो से भी ऑर्डर कर सकते हैं खाना, बस तैयार रखें PNR, जानें प्रोसेस

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget