एक्सप्लोरर

इस योजना में करें निवेश, बेटी की शादी से लेकर पढ़ाई तक नहीं करनी होगी चिंता

Sukanya Samriddhi Yojana: इस योजना में निवेश करके आप बेटी के भविष्य को सिक्योर किया जा सकता है. चलिए आपको बताते हैं इस योजना के बारे में पूरी जानकारी. 

बेटी की पढ़ाई और शादी हर माता-पिता के लिए बड़ी जिम्मेदारी होती है. बचपन से ही मां-बाप कोशिश करते हैं कि बच्ची के बड़े होने तक उसके लिए अच्छा खासा पैसा जमा हो जाए. लेकिन महंगाई के इस दौर में पैसे बचाना आसान नहीं रह गया है. लोग निवेश के कई तरीके ढूंढ़ते हैं. लेकिन सही ऑप्शन ढूंढना सबसे बड़ी चुनौती होती है. अगर योजना सही नहीं चुनी गई तो बाद में पछताना पड़ सकता है. ऐसे में सोच समझकर किसी ऐसी स्कीम में पैसा लगाना जरूरी है.

जहां आपके पैसे सुरक्षित भी रहें और समय के साथ अच्छा रिटर्न भी मिले. सरकार ने बेटी के भविष्य को ध्यान में रखते हुए एक ऐसी ही योजना शुरू की है. जिसमें निवेश करके बेटी के भविष्य को सिक्योर किया जा सकता है. चलिए आपको बताते हैं इस योजना के बारे में पूरी जानकारी. 

इस योजना में करें बेटी के भविष्य के लिए निवेश

बेटी के भविष्य के लिए निवेश करना चाहते हैं. तो सुकन्या समृद्धि योजना एक बेहतरीन ऑप्शन है. यह योजना सरकार ने जनवरी 2015 में शुरू की थी. जिसका मकसद बेटियों की पढ़ाई और शादी के खर्च को आसान बनाना है. इस योजना में आप बेटी के नाम पर खाता खोल सकते हैं. इसमें मिलने वाला ब्याज बाकी स्कीम्स के मुकाबले ज्यादा होता है. 

यह भी पढ़ें: मेडिकल स्टोर पर मिलती है नकली दवाएं भी, ऐसे पता करें आप जो दवा खरीद रहे हैं असली है कि नहीं

फिलहाल बात की जाए तो इस योजना पर 8.2% सालाना ब्याज दिया जा रहा है. योजना में आप न्यूनतम 250 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं तो वहीं अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक जमा कर सकते हैं. मैच्योरिटी पर पूरी रकम टैक्स फ्री मिलती है. जिससे बेटी का भविष्य आर्थिक रूप से सुरक्षित हो जाता है.

कैसे शुरू करें निवेश? 

सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश शुरू करना बहुत आसान है. सबसे पहले बेटी के नाम पर नजदीकी बैंक या पोस्ट ऑफिस में अकाउंट खुलवाना होगा. इसके लिए बेटी का जन्म प्रमाण पत्र, माता-पिता का पहचान पत्र और पता प्रमाण देना होता है. अकाउंट खुलने के बाद आप एक बार में न्यूनतम 250 रुपये जमा कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: मिडिल बर्थ पर कितनी देर तक सो सकते हैं यात्री, सफर करने से पहले जान लें रेलवे का ये नियम

इसके बाद साल भर में कभी भी और कितनी भी बार निवेश किया जा सकता है, लेकिन कुल राशि 1.5 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. आप चाहें तो ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए भी पैसे जमा कर सकते हैं. खाता खुलने की तारीख से 15 साल तक निवेश करना होता है. मैच्योरिटी बेटी के 21 साल का होने पर मिलती है.

यह भी पढ़ें: अगर खो गया आयुष्मान कार्ड तो कैसे करा सकते हैं मुफ्त में इलाज, यहां जानें तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिवाली-छठ पर रेलवे का तोहफा! राजस्थान से कोलकाता के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
दिवाली-छठ पर रेलवे का तोहफा! राजस्थान से कोलकाता के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
ऑनलाइन पढ़ाई में बाधा डालना कंपनी को पड़ा महंगा, छात्र को मिले 14 हजार रुपए
ऑनलाइन पढ़ाई में बाधा डालना कंपनी को पड़ा महंगा, छात्र को मिले 14 हजार रुपए
कार चोरी, FIR में 3 दिन की देरी, फिर भी बीमा कंपनी को देने पड़े 4.68 लाख
कार चोरी, FIR में 3 दिन की देरी, फिर भी बीमा कंपनी को देने पड़े 4.68 लाख
रेल यात्रियों के सफर को आसान बनाने की तैयारी, 21 मुद्दों की होगी जांच
रेल यात्रियों के सफर को आसान बनाने की तैयारी, 21 मुद्दों की होगी जांच

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, भारत से विदा लेते समय कही ये बात
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, कही ये बड़ी बात
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
Embed widget