एक्सप्लोरर

शादी के कितने साल बाद तक प्रॉपर्टी पर रहता है बेटी का हक, जान लीजिए नियम

Married Daughters Rights In Property: शादी के कितने साल बाद तक बेटियों का संपत्ति पर हक होता है. क्या है इसके लिए भारत में कानून. चलिए आपको बताते हैं. 

Married Daughters Rights In Property: भारत में संपत्ति के बंटवारे को लेकर नियम तय किए गए हैं. इन नियमों के तहत ही भारत में संपत्ति बंटवारे को लेकर साल 1965 में हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम पास किया गया था. इस कानून के तहत ही हिंदुओं, बौद्ध, जैन और सिखों के बीच संपत्ति बंटवारा, उत्तराधिकार और विरासत से जुड़े कानून तय किए गए हैं.

पहले बेटियों को संपत्ति में हक नहीं मिलता था. लेकिन साल 2005 में हिंदू उत्तराधिकार कानून में हुए संशोधन के बाद से बेटियों को भी संपत्ति में बेटों के बराबर हक मिलने लगा. इस बीच लोगों के मन में सवाल यह भी आता है की शादी के कितने साल बाद तक बेटियों का संपत्ति पर हक होता है क्या चलिए आपको बताते हैं. 

शादी के बाद भी रहेगा बेटियों का प्रॉपर्टी पर हक

साल 2005 से पहले हिंदू उत्तराधिकार कानून के तहत सिर्फ अविवाहित  बेटियों को ही हिंदुओं अविभाजित परिवार की सदस्य माना जाता था. शादी के बाद उन्हें हिंदू अविवाहित परिवार का सदस्य नहीं माना जाता था. यानी शादी के बाद उनके संपत्ति पर कोई अधिकार नहीं होता था. लेकिन साल 2005 में हिंदू उत्तराधिकार कानून में हुए संशोधन के बाद से बेटी को संपत्ति का बराबर का उत्तराधिकारी माना गया है.

अब बेटी की शादी के बाद भी पिता की संपत्ति पर उसका उतना ही अधिकार होता है जितना की बेटे का, शादी के बाद भी इसमें कोई बदलाव नहीं आता. बता दें इसके लिए भी कोई लिमिट या नियम नहीं है कि शादी के कितने साल बाद तक बेटी का प्रॉपर्टी पर हक रहेगा. यानी प्रॉपर्टी पर हमेशा बेटी का हक रहेगा. 

यह भी पढ़ें: GNWL या PQWL, कौन सी टिकट होती है पहले कंफर्म, जान लीजिए अपने काम की बात

सिर्फ पैतृक संपत्ति पर होता है हक़

भारत में हिंदू उत्तराधिकार कानून के तहत प्रॉपर्टी को दो कैटेगरी में बांटा गया है. एक पैतृक और दूसरी स्वअर्जित संपत्ति, पैतृक संपत्ति वह होती है जो पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही होती है. इस संपत्ति पर बेटे और बेटियों का जन्मसिद्ध अधिकार होता है. लेकिन जो संपत्ति पिता की स्वअर्जित यानी खुद की कमाई से खरीदी गई होती है. उस पर किसी का भी जन्म सिद्ध अधिकार नहीं होता.

यह भी पढ़ें: दिवाली पर ऐसे करें असली और नकली मिठाई की पहचान, नहीं होगी कोई परेशानी

पिता चाहे तो संपत्ति को पूरी बेटे के नाम कर सकता है. और चाहे तो पूरी बेटी के नाम कर सकता है. या फिर दोनों को ही बराबर बांट सकता है. अगर बिना पिता की संपत्ति का बंटवारा हुए पिता की मौत हो जाती है तो ऐसे में बेटा और बेटी दोनों ही संपत्ति के कानूनी वारिस होते हैं. 

यह भी पढ़ें: मेट्रो में हीरो बनकर पैर से बंद होता दरवाजा रोक लेते हैं आप? जानें कितना लगता है जुर्माना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिजली बिल करना है कम? सोनम वांगचुक का लो-एनर्जी हाउस डिज़ाइन दे सकता है राहत, अपनाएं ये आसान तरीके
बिजली बिल करना है कम? सोनम वांगचुक का लो-एनर्जी हाउस डिज़ाइन दे सकता है राहत, अपनाएं ये आसान तरीके
Train Cancelled: आज से 26 जुलाई तक कई मेमू ट्रेनें रहेंगी रद्द, कई के रूट में भी किया गया बदलाव, देखें लिस्ट
Train Cancelled: आज से 26 जुलाई तक कई मेमू ट्रेनें रहेंगी रद्द, कई के रूट में भी किया गया बदलाव, देखें लिस्ट
पत्नी के भविष्य को करें सिक्योर, पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में हर महीने छोटी बचत से बनाएं बड़ा फंड
पत्नी के भविष्य को करें सिक्योर, पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में हर महीने छोटी बचत से बनाएं बड़ा फंड
SIP: करोड़पति बनने के लिए 5000 की एसआईपी है बेस्ट, 500 की मामूली शुरुआत से भी कर सकते हैं शुरूआत
SIP: करोड़पति बनने के लिए 5000 की एसआईपी है बेस्ट, 500 की मामूली शुरुआत से भी कर सकते हैं शुरूआत

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होंगे हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होंगे हालात?
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
Sonam Wangchuk Hunger Strike: नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
Embed widget