एक्सप्लोरर

Property Rights: क्या बिना पति की इजाजत के पत्नी बेच सकती है प्रॉपर्टी? जानें क्या कहता है कानून

Property Rights: पत्नी के पास कई तरह के अधिकार होते हैं, जिनका वो इस्तेमाल कर सकती है. अगर पत्नी ने अपनी संपत्ति अर्जित की है तो उस पर उसका पूरा अधिकार होता है.

Property Rights: पति और पत्नी के अधिकारों को लेकर तमाम तरह की चर्चा होती रहती है. खासतौर पर ये मामला तब आता है जब पति-पत्नी एक दूसरे से अलग होते हैं. ऐसे में पत्नी या फिर पति कोर्ट में जाकर कई तरह के दावे करता है और खुद को कानूनी तौर पर सही साबित करने की पूरी कोशिश होती है. ऐसा ही एक विवाद प्रॉपर्टी को लेकर भी होता है, जिसमें तमाम तरह के दावे किए जाते हैं. एक दावा ये भी किया जाता है कि पत्नी अपने पति की इजाजत के बगैर प्रॉपर्टी नहीं बेच सकती है. यानी पहले उसे अपने पति से इसकी इजाजत लेनी होगी. आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं. 

संपत्ति को बेचने का अधिकार
दरअसल सोशल मीडिया और आम बहस में ये मुद्दा काफी गरम रहता है कि पत्नी बिना इजाजत के अपनी प्रॉपर्टी को बेच सकती है या नहीं... इसका जवाब कलकत्ता हाईकोर्ट ने अपने एक फैसले में दिया. इस फैसले में कहा गया कि अगर पत्नी के नाम पर कोई संपत्ति है तो इसे बेचने का उसे पूरा अधिकार है, ऐसे में उसे अपने पति से इजाजत लेने की कोई जरूरत नहीं है. ऐसा कोई मामला क्रूरता के दायरे में नहीं आता है. पति भी ऐसा ही कर सकता है, वो खुद की संपत्ति को बिना पत्नी की इजाजत के बेच सकता है. 

ये होते हैं अधिकार
अब अगर बात संपत्ति के अधिकारों की करें तो पत्नी का पति की अर्जित संपत्ति पर पूरा अधिकार होता है. कोई भी पति अपनी संपत्ति से पत्नी को बेदखल नहीं कर सकता है. हालांकि कोई भी पत्नी तब तक पति की पैतृक संपत्ति पर दावा नहीं कर सकती है, जब तक पति के मां-बाप जिंदा होते हैं. यानी पत्नी का हक सिर्फ उसके पति की अर्जित की गई संपत्ति पर हो सकता है. पत्नी अगर अगल रहती है तो पति को उसे गुजारा भत्ता भी देना होता है. हालांकि अगर पति बेरोजगार है और पत्नी नौकरी करती है तो ऐसे में पति भी गुजारे भत्ते की मांग कर सकता है, साथ ही पत्नी की कमाई संपत्ति पर भी अधिकार का दावा किया जा सकता है. 

ये भी पढ़ें - Digilocker App: जेब में नहीं रखने पड़ेंगे तमाम जरूरी डॉक्यूमेंट, ये एक ऐप ही कर देगा सारे काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Train Cancelled: रेल यात्री ध्यान दें! रेलवे ने दिल्ली रूट की कई ट्रेनों को किया रद्द
रेल यात्री ध्यान दें! रेलवे ने दिल्ली रूट की कई ट्रेनों को किया रद्द
ट्रेन के जनरल डिब्बे में सिर्फ सीट ही नहीं, मिलती हैं ये जरूरी सुविधाएं
ट्रेन के जनरल डिब्बे में सिर्फ सीट ही नहीं, मिलती हैं ये जरूरी सुविधाएं
10 किलोवाट के सोलर सिस्टम से कितने AC चला सकते हैं? जानिए पूरा हिसाब
10 किलोवाट के सोलर सिस्टम से कितने AC चला सकते हैं? जानिए पूरा हिसाब
राशन कार्ड गांव का, लेकिन रहते हैं शहर में तो क्या मिलेगा राशन?
राशन कार्ड गांव का, लेकिन रहते हैं शहर में तो क्या मिलेगा राशन?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget