एक्सप्लोरर

Digilocker App: जेब में नहीं रखने पड़ेंगे तमाम जरूरी डॉक्यूमेंट, ये एक ऐप ही कर देगा सारे काम

Digilocker App: आप इस ऐप पर अपलोड डॉक्यूमेंट को कहीं भी दिखा सकते हैं और वो पूरी तरह से मान्य होते हैं. कोई भी इसे मानने से इनकार नहीं कर सकता है, ऐसा करने पर आप शिकायत कर सकते हैं.

Digilocker App: तमाम लोग अपने वॉलेट में कई डॉक्यूमेंट ठूंसकर रखते हैं, इससे उन्हें काफी परेशानी भी होती है. लेकिन चालान होने या फिर जरूरत पड़ने पर काम आने की वजह से ऐसा करना पड़ता है. कई ऐसे दस्तावेज होते हैं, जिनके बिना काम नहीं हो सकते हैं. अब अगर हम आपको बताएं कि आप इन सभी डॉक्यूमेंट्स को एक ऐप में रख सकते हैं और जरूरत पड़ने पर वहीं से उन्हें दिखा सकते हैं तो आप क्या कहेंगे. आज हम आपको इसी आसान तरीके के बारे में बताएंगे, जिससे आपका बटुआ भारी नहीं होगा और आपको ज्यादा तकलीफ भी नहीं होगी. 

पूरी तरह सुरक्षित है ऐप
जब भी लोग जेब में तमाम तरह के डॉक्यूमेंट लेकर चलते हैं तो इनके खोने या फिर चोरी होने का भी खतरा होता है. इसके अलावा जेब में लंबे समय से पड़े रहने के चलते डॉक्यूमेंट फट सकते हैं या फिर पीले पड़ सकते हैं. ऐसे में आप डिजीलॉकर ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. ये एक सरकारी ऐप है, जिसे आप अपने तमाम तरह के डॉक्यूमेंट रखने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. ये ऐप पूरी तरह से सुरक्षित है, यानी आपके डॉक्यूमेंट को कोई भी एक्सेस नहीं कर सकता है.

कोई नहीं कर सकता मानने से इनकार
सबसे खास बात ये है कि आप इस पर अपलोड डॉक्यूमेंट को कहीं भी दिखा सकते हैं और वो पूरी तरह से मान्य होते हैं. यानी अगर आपकी जेब में ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है तो आप ट्रैफिक पुलिस को डिजीलॉकर में मौजूद लाइसेंस दिखा सकते हैं. कोई भी पुलिसकर्मी इसे मानने से इनकार नहीं कर सकता है. अगर कोई ऐसा करता है तो आप उसकी शिकायत कर सकते हैं. 

ये डॉक्यूमेंट हो सकते हैं सेव
इस ऐप पर आप आधार कार्ड, पैन कार्ड, 10वीं-12वीं के सर्टिफिकेट, कोविड वैक्सीन सर्टिफिकेट, राशन कार्ड, पेंशन सर्टिफिकेट, गाड़ी की आरसी और ड्राइविंग लाइसेंस जैसे दस्तावेज रख सकते हैं. आप इन तमाम डॉक्यूमेंट्स को इसी ऐप से एक्सेस कर सकते हैं. इस ऐप में डॉक्यूमेंट का एक फोल्डर बना लें और जरूरत पड़ने पर दिखाएं. 

ये भी पढ़ें - Electricity Bill: गर्मी से पहले शुरू हो गई है बिजली बिल की टेंशन? ऐसे बचेंगे आपके पैसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1AC Train vs Flight: किराया बराबर हो तो किससे सफर करना ज्यादा फायदेमंद?
1AC Train vs Flight: किराया बराबर हो तो किससे सफर करना ज्यादा फायदेमंद?
20 लाख से ज्यादा EPF खाते बंद, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
20 लाख से ज्यादा EPF खाते बंद, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
LPG: गैस सिलेंडर पर सरकार ने कंपनियों को दिया ये आदेश
LPG: गैस सिलेंडर पर सरकार ने कंपनियों को दिया ये आदेश
IRCTC लाया MP का 5 रात-6 दिन का शानदार टूर पैकेज, जानें खर्च
IRCTC लाया MP का 5 रात-6 दिन का शानदार टूर पैकेज, जानें खर्च

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget