एक्सप्लोरर

Pradhan Mantri Suryodaya Yojana: प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना से मुफ्त बिजली के साथ होगी कमाई, सामने आई ये बड़ी जानकारी

Pradhan Mantri Suryodaya Yojana: प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना को लेकर खूब चर्चा है, वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में इस योजना की जानकारी दी और बताया कि लोगों को कितना फायदा होगा.

Pradhan Mantri Suryodaya Yojana: पिछले कुछ दिनों से लोग इंटरनेट पर सोलर पैनल को लेकर जानकारी जुटा रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से पीएम सूर्योदय योजना के ऐलान के बाद से ऐसा हो रहा है. इस योजना के तहत गरीब और मध्यम वर्ग के एक करोड़ लोगों के घरों पर रूफटॉप सोलर पैनल लगाने की बात हुई थी. हालांकि बजट में इस योजना को लेकर एक बड़ा ऐलान हुआ और बताया गया कि जिन लोगों के घर ये पैनल लगाए जाएंगे, उन्हें 300 यूनिट बिजली भी मुफ्त मिलेगी. इतना ही नहीं इस सोलर पैनल के जरिए लोग कमाई भी कर सकते हैं. 

क्या है प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना?
पीएम मोदी ने 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के ठीक बाद इस योजना का ऐलान किया, साथ ही इसे लेकर एक बैठक भी की. अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर पीएम मोदी ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों का बिजली का बिल कम करना है. साथ ही इससे ऊर्जा की खपत भी कम होगी. फिलहाल ये रूफटॉप पैनल एक करोड़ लोगों के घरों पर लगाए जाएंगे. 

कैसे कर सकते हैं कमाई?
प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना को लेकर चर्चा चल ही रही थी कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में इसे लेकर बड़ा ऐलान कर दिया. उन्होंने बताया कि इस सौर ऊर्जा प्रणाली के तहत एक करोड़ परिवार हर महीने 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त प्राप्त कर सकेंगे. इसके अलावा जो लोग ज्यादा बिजली प्रोड्यूस करते हैं वो इसे बिजली वितरण कंपनियों को बेच भी सकते हैं. इसके जरिए वो हर साल 18 हजार रुपये तक की कमाई कर सकते हैं. सरकार ने बताया कि इससे कई तरह के रोजगार भी पैदा होंगे. इसके इंस्टॉलेशन और रखरखाव में कई लोगों की जरूरत पड़ेगी, जिन्हें सरकार की तरफ से रोजगार दिया जाएगा. 

फिलहाल इस योजना पर सरकार की तरफ से काम किया जा रहा है और आने वाले तीन सालों में इसे पूरी तरह से लागू किया जाएगा. यानी 2027 तक देश के एक करोड़ लोगों के घरों पर सोलर पैनल लगाने की योजना है. 

ये भी पढ़ें - PM Svanidhi Yojana: इस योजना से मिलता है रेहड़ी-पटरी वालों को बिना किसी गारंटी के लोन, ऐसे कर सकते हैं आवेदन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक्सप्रेसवे पर रुकने से पहले सावधान, गलत जगह गाड़ी खड़ी की तो कटेगा चालान
एक्सप्रेसवे पर रुकने से पहले सावधान, गलत जगह गाड़ी खड़ी की तो कटेगा चालान
Train News: ट्रेन की रिजर्व सीट पर कब्जा, शिकायत भी नहीं आई काम, रेलवे भरेगा जुर्माना
Train News: ट्रेन की रिजर्व सीट पर कब्जा, शिकायत भी नहीं आई काम, रेलवे भरेगा जुर्माना
Solar Panel: धूप तेज है फिर भी सोलर पैनल कम बिजली बना रहा? वजह जानें
धूप तेज है फिर भी सोलर पैनल कम बिजली बना रहा? वजह जानें
दिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए जरूरी खबर, ऑनलाइन रिचार्ज में भूल पड़ेगी भारी, जानें DMRC का नियम
दिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए जरूरी खबर, ऑनलाइन रिचार्ज में भूल पड़ेगी भारी, जानें DMRC का नियम

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Embed widget