एक्सप्लोरर

PM Svanidhi Yojana: इस योजना से मिलता है रेहड़ी-पटरी वालों को बिना किसी गारंटी के लोन, ऐसे कर सकते हैं आवेदन

PM Svanidhi Yojana: पीएम स्वनिधि योजना की शुरुआत केंद्र की मोदी सरकार ने की थी, जिसका मकसद उन लोगों को मदद पहुंचाना था जो रास्ते और सड़कों के किनारे अपनी दुकान लगाते हैं.

PM Svanidhi Yojana: केंद्र सरकार की तरफ से आम और खासतौर पर गरीब तबके के लिए कई तरह की योजनाएं लागू की जाती हैं, जिनसे उन्हें तमाम जरूरतों के लिए आर्थिक मदद दी जाती है. अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐसी कई योजनाओं का जिक्र किया और बताया कि सरकार अब तक कितने लोगों को मदद दे चुकी है. इसी दौरान उन्होंने पीएम स्वनिधि योजना का भी जिक्र किया, जिसके तहत रेहड़ी-पटरी वालों को मदद दी जाती है. लाखों स्ट्रीट वेंडर्स इस योजना का फायदा उठा रहे हैं और कई बार योजना के तहत लाभ ले चुके हैं. आज हम आपको इस योजना की पूर जानकारी दे रहे हैं. 

क्या है पीएम स्वनिधि योजना?
पीएम स्वनिधि योजना की शुरुआत केंद्र की मोदी सरकार ने की थी, जिसका मकसद उन लोगों को मदद पहुंचाना था जो रास्ते और सड़कों के किनारे अपनी दुकान लगाते हैं. ऐसे लोगों को स्ट्रीट वेंडर कहा जाता है. पीएम स्वनिधि योजना के तहत इन लोगों को 50 हजार रुपये तक का लोन दिया जाता है. इस लोन के लिए किसी भी तरह की कोई गारंटी नहीं मांगी जाती है, यानी रेहड़ी-पटरी वालों को कुछ भी गिरवी रखने की जरूरत नहीं होती. 

योजना के तहत तीन चरणों में लोन दिया जाता है, पहले चरण में 10 हजार रुपये मिलते हैं. जिसे 12 महीने में चुकाना होता है. अगर आपने ये लोन चुका दिया तो आपको दोगुना यानी 20 हजार का लोन मिल जाता है. इसके बाद आप तीसरी बार 50 हजार रुपये तक का लोन उठा सकते हैं. 

कैसे कर सकते हैं आवेदन?
पीएम स्वनिधि योजना के लिए आवेदन किसी भी सरकारी बैंक से हो सकता है. इसके लिए आपको योजना का एक फॉर्म दिया जाएगा और इसके साथ जरूरी दस्तावेज देने होंगे. आधार कार्ड, अकाउंट नंबर और बाकी जानकारी देने के बाद आपको लोन दिया जाता है. आपको बताना होता है कि आप कौन से बिजनेस के लिए लोन ले रहे हैं. 

अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पीएम स्वनिधि योजना का जिक्र करते हुए बताया कि अब तक 78 लाख स्ट्रीट वेंडर्स को इस योजना के तहत लोन दिया जा चुका है. उन्होंने बताया कि करीब दो लाख तीस हजार वेंडर्स ने तीसरी बार इस लोन को लिया है. 

ये भी पढ़ें - Bal Shramik Vidya Yojana: गरीब बच्चों के लिए इस राज्य में चल रही ये कमाल की योजना, हर महीने मिलते हैं 1200 रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोक अदालत में कौन-कौन से मामले सुने जाते हैं, सबकुछ जान लें यहां
लोक अदालत में कौन-कौन से मामले सुने जाते हैं, सबकुछ जान लें यहां
महिलाओं के खाते में सबसे ज्यादा पैसे कौन सी सरकार भेजती है, किस राज्य की है सबसे तगड़ी स्कीम
महिलाओं के खाते में सबसे ज्यादा पैसे कौन सी सरकार भेजती है, किस राज्य की है सबसे तगड़ी स्कीम
14 मार्च को लगने जा रही लोक अदालत, जानें कैसे होता है रजिस्ट्रेशन
14 मार्च को लगने जा रही लोक अदालत, जानें कैसे होता है रजिस्ट्रेशन
इस सरकारी स्कीम में मिलता है FD से ज्यादा रिटर्न, पेंशन का भी हो जाता है जुगाड़
इस सरकारी स्कीम में मिलता है FD से ज्यादा रिटर्न, पेंशन का भी हो जाता है जुगाड़

वीडियोज

Bollywood News: ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने ईशा अंबानी के साथ डांस किया, जिसका वीडियो वायरल हो गया
Rakesh Bedi ने ‘Dhurandhar: The Revenge’ और जमील जमाली के किरदार पर की खास बात
Man Atisundar:😮Raadhya को भगाने का 'dark' game, क्या अंधेरे से हार जाएगा Pratham का प्यार?
Khamenei की मौत के बाद Mojtaba के Supreme Leader बनने का खुला राज! | Iran-Israel War
Mojtaba Khamenei: तेल के खेल में फंसने वाली है जनता ! | Israel Iran War Updates

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरी वर्ल्ड वॉर शुरू हो चुकी है', मिडिल ईस्ट के हालात पर PAK एक्सपर्ट का दावा- रूस के पास होगा गल्फ देशों का तेल और पुतिन...
'तीसरी वर्ल्ड वॉर शुरू हो चुकी है', मिडिल ईस्ट के हालात पर PAK एक्सपर्ट का दावा- रूस के पास होगा गल्फ देशों का तेल और पुतिन...
लखनऊ: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का राजधानी में बड़ा कार्यक्रम, असली-नकली संतों की होगी पहचान
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का राजधानी में बड़ा कार्यक्रम, असली-नकली संतों की होगी पहचान
दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए उड़ा था इंडिगो का विमान, 7 घंटे के सफर के बाद लिया यू-टर्न, जानें क्या है कारण
दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए उड़ा था इंडिगो का विमान, 7 घंटे के सफर के बाद लिया यू-टर्न, जानें कारण
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा संग कैसा है सुप्रिया पाठक का रिश्ता? बोलीं- कभी लगा ही नहीं कि मेरी बहू है
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा संग कैसा है सुप्रिया पाठक का रिश्ता? बोलीं- कभी लगा ही नहीं कि मेरी बहू है
एमएस धोनी की पोस्ट पर आया गौतम गंभीर का जवाब, टी20 वर्ल्ड जीतने पर दी थी बधाई; फैंस ने पकड़ा सिर
धोनी की पोस्ट पर आया गौतम गंभीर का जवाब, टी20 वर्ल्ड जीतने पर दी थी बधाई
क्या IAS से ज्यादा होती है IFS की सैलरी? जानें किसे क्या मिलती हैं सुविधाएं
क्या IAS से ज्यादा होती है IFS की सैलरी? जानें किसे क्या मिलती हैं सुविधाएं
महिलाओं के खाते में सबसे ज्यादा पैसे कौन सी सरकार भेजती है, किस राज्य की है सबसे तगड़ी स्कीम
महिलाओं के खाते में सबसे ज्यादा पैसे कौन सी सरकार भेजती है, किस राज्य की है सबसे तगड़ी स्कीम
'मिडिल ईस्ट में जंग से भारत को होगा नुकसान', राहुल गांधी की चेतावनी, US ट्रेड डील पर सरकार को घेरा
'मिडिल ईस्ट में जंग से भारत को होगा नुकसान', राहुल की चेतावनी, US ट्रेड डील पर सरकार को घेरा
Embed widget