PPF या पोस्ट ऑफिस RD, हर महीने 10000 से 15 साल में कहां मिलेगा ज्यादा रिटर्न?
अगर आप भविष्य के लिए सेविंग करना चाहते हैं, लेकिन इस बात से कन्फ्यूज हैं कि पोस्ट ऑफिस RD या PPF किसमें निवेश करना आपके लिए फायदेमंद होगा तो जानिए.

आज के समय में बड़ी संख्या में लोग केवल कमाना ही काफी नहीं समझते हैं, बल्कि अब लोग कमाई के साथ ही बजट करने पर भी जोर दे रहे हैं. क्योंकि किसी को नहीं पता होता है कि कब, कहां और कैसे इमरजेंसी आ जाए, तो इस दौरान केवल सेविंग किए हुए पैसे ही काम आ सकते हैं. ऐसे में कई लोग हर महीने अपनी सैलरी से 5000 या 10000 बचा कर तो चलते हैं, लेकिन उन्हें ये नहीं पता होता है कि उस पैसे को निवेश कहां किया जाए, जहां से वे भविष्य के लिए एक बड़ा फंड तैयार कर सकें.
ऐसे में अगर आप भी सैलरी से हर महीने 10 हजार रुपये बचाकर अपने और अपने परिवार के भविष्य के लिए एक बड़ा फंड बनाना चाह रहे हैं तो सबसे पहला काम ये है कि निवेश के लिए सही योजना को चुनना. अगर आप इस बात से अनजान हैं तो जान लीजिए कि निवेश के लिए क्या बेहतर है?
कहां करना चाहिए निवेश?
पोस्ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट (RD) और पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) दो बचत योजना है. इसमें आप नियमित निवेश कर सकते हैं. लेकिन सवाल ये है कि अगर कोई व्यक्ति हर महीने 10 हजार रुपये की बचत करें तो 15 साल बाद किस योजना में पैसा ज्यादा मिलेगा. यानी PPF या पोस्ट ऑफिस RD किसमें फायदा होगा?
PPF में निवेश से कितना बनेगा फंड?
PPF यानी पब्लिक प्रोविडेंट फंड खासतौर पर उन लोगों के लिए अच्छा है. जिन्हें लंबे समय तक नियमित निवेश करके एक बड़ा फंड बनाना है. अगर इसके ब्याज की बात करें तो अक्टूबर-दिसंबर 2026 की तिमाही में इसमें 7.1 प्रतिशत ब्याज मिल रहा है. वहीं इस योजना की मैच्योरिटी अवधि 15 साल है. अगर आप हर महीने इसमें 10 हजार रुपये जमा करते हैं तो 15 साल में आपका कुल निवेश 18 लाख रुपये होगा.
अहम बात ये है कि अगर मौजूदा ब्याज दर 15 साल तक यही रहती है तो मैच्योरिटी के समय लगभग 32.5 लाख का फंड बन सकता है. बड़ी बात तो ये है कि इसमें लगभग 14.5 लाख का ब्याज से ही मिल जाएंगे. लेकिन अगर भविष्य में ब्याज दर में बदलाव होता है तो रकम बदल सकती है.
पोस्ट ऑफिस RD में निवेश करना बेस्ट?
अगर बात करें पोस्ट ऑफिस RD यानी पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट की तो ये उन लोगों के लिए फायदेमंद है. जिन्हें हर महीने एक फिक्स अमाउंट जमा करके सेविंग करनी है. इसके ब्याज की बात करें तो अक्टूबर-दिसंबर 2026 की तिमाही में इस योजना में सालाना 6.7 प्रतिशत ब्याज मिलता है. इसका शुरुआती कार्यकाल 5 साल होता है.
हां, लेकिन नियमों के तहत अगले 5 साल के लिए बढ़ाया जा सकता है. ऐसे में अगर आप इसमें 10 हजार रुपये हर महीने जमा करते हैं तो 5 साल में कुल 6 लाख का योगदान होगा. वहीं 10 साल में 12 लाख का योगदान होगा. हां, लेकिन इस बात का ध्यान रखें, कि आपके पास कितना फंड आखिर में होगा, वो उस समय ब्याज दर क्या है उस पर निर्भर होगा.
निवेश से पहले क्या ध्यान रखें?
- निवेश का लक्ष्य तय करें.
- ब्याज दर को चेक करें.
- लॉक-इन अवधि समझे.
- टैक्स के नियम भी जानें.
- पैसे निकालने के नियम जानें.
2026 में किन-किन राज्यों ने बढ़ाया DA, यूपी के कर्मचारियों को कब मिलेगी खुशखबरी?






















