एक्सप्लोरर

पीएम सूर्य घर योजना से कैसे जीरो हो जाएगा बिजली का बिल, ये है पूरा समीकरण

PM Surya Ghar Yojana: प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत सोलर पैनल लगवाने पर सरकार देती है सब्सिडी. सोलर पैनल के इस्तेमाल से नहीं आता बिजली का बिल. इस तरह कर सकते हैं आवेदन.

PM Surya Ghar Yojana: केंद्र सरकार देश के लोगों के लिए बहुत सी योजनाएं चलाती है. इनमें लोगों की अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग योजनाएं लाई जाती हैं. बहुत से लोग बिजली के बढ़ते बिलों से परेशान होते हैं. और खास तौर पर गर्मियों के मौसम में तो. जब लोग एसी का इस्तेमाल करते हैं तब और भी ज्यादा बिल आता है.

लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने इस साल की शुरुआत में ही एक ऐसी योजना के ऐलान कर दिया है. जिससे आपके घर का बिजली का बिल जीरो हो जाएगा. इस योजना का नाम है प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना. इस योजना के जरिए आपको सोलर पैनल लगवाने पर सब्सिडी दी जाती है और साथ ही आपको कुछ यूनिट बिजली फ्री भी जाती है. चलिए जानते हैं किस तरह से आप प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का लाभ ले सकते हैं. 

 बिजली बिल हो जाएगा जीरो 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल जनवरी में पीएम सूर्य घर योजना लॉन्च की थी. इस योजना के तहत सरकार देश के एक करोड़ घरों की छत पर सोलर पैनल लगवाएगी. इस योजना के तहत 300 यूनिट तक फ्री बिजली भी दी जाएगी. और इसके बाद अगर सोलर पैनल से पैदा होने वाली बिजली का पूरा इस्तेमाल नहीं हो पाता. तो फिर उसे बिजली को सरकार को बेचा भी जा सकता है. जो भी व्यक्ति सोलर पैनल लगवाएगा सरकार उसे सोलर पैनल के इंस्टॉलेशन पर सब्सिडी देगी. इसके बाद सोलर पैनल के इस्तेमाल से बिजली का बिल जीरो आने लगेगा.  

कितनी मिलेगी सब्सिडी?

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत अलग-अलग वोट के सोलर पैनल लगवाने पर अलग-अलग तरह की सब्सिडी दी जाती है. अगर कोई व्यक्ति 1 किलोवाट का सोलर सिस्टम लगवाता है तो 30,000 रुपये की सब्सिडी दी जाती है. इसी तरह 2 किलोवाट पर 60,000 रुपये और 3 किलोवाट या उससे ज्यादा के सोलर पैनल कनेक्शन पर 78,000 रुपये की सब्सिडी दी जाती है. 

इस तरह से कर सकते हैं आवेदन

पीएम सूर्य घर योजना में लाभ लेने के लिए सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmsuryaghar.gov.in पर जाना होगा. वहां जाकर इसके लिए आनलाइन आवेदन किया जा सकता है. आवेदन के दौरान आपको अपना मोबाइल नंबर  दर्ज करना होगा. इसके बाद आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर इक्विटी भी आएगा उसे दर्ज करने के बाद आप रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर सकेंगे.

इसके बाद आपसे कुछ जरूरी जानकारी मांगी जाएगी वह आपको देनी होगी. और साथ ही अपनी जानकारी भी देनी होगी. योजना आवेदन के लिए कुछ दस्तावेज भी जरूरी होंगे.जिनमें आधार कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र, बिजली का बिल, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज चार फोटो, राशन कार्ड, इनकम का सर्टिफिकेट जैसे दस्तावेज शामिल हैं. 

यह भी पढ़ें:  पासपोर्ट बनाने की सोच रहे हैं तो आपके लिए है ये बड़ी खबर, पांच दिन तक नहीं होगा ये काम

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Railway Rules: महिलाओं के कोच में एंट्री, बिना टिकट यात्रा या की स्मोकिंग, लगेगा 10000 तक का जुर्माना, रेलवे ने बदले नियम
महिलाओं के कोच में एंट्री, बिना टिकट यात्रा या की स्मोकिंग, लगेगा 10000 तक का जुर्माना, रेलवे ने बदले नियम
Diesel News: कार में डाल दिया पानी-केरोसिन वाला मिलावटी डीजल, कोर्ट ने पंप पर ठोका जुर्माना, ग्राहक समझें अपने अधिकार
कार में डाल दिया पानी-केरोसिन वाला मिलावटी डीजल, कोर्ट ने पंप पर ठोका जुर्माना, ग्राहक समझें अपने अधिकार
Driving License: बार-बार चालान-फिर से इम्तिहान, मानसून सत्र में ट्रैफिक पर आ रहा नया कानून! पैसे देकर नहीं छूटेगा पीछा
बार-बार चालान-फिर से इम्तिहान, मानसून सत्र में ट्रैफिक पर आ रहा नया कानून! पैसे देकर नहीं छूटेगा पीछा
Train Coupe Coach: सोशल मीडिया पर छाया ट्रेन का प्राइवेट केबिन, हर किसी को नहीं मिलता, जानें कैसे करें बुकिंग
Train Coupe Coach: सोशल मीडिया पर छाया ट्रेन का प्राइवेट केबिन, हर किसी को नहीं मिलता, जानें कैसे करें बुकिंग

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
गाजियाबाद में निर्माणाधीन मॉल में 7 साल की बच्ची का मिला शव, रेप के बाद हत्या की आशंका
गाजियाबाद में निर्माणाधीन मॉल में 7 साल की बच्ची का मिला शव, रेप के बाद हत्या की आशंका
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
Alpha Box Office Collection Day 8: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म, जानें- कलेक्शन
'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म
IND vs ENG 5th T20: बदल गई भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टी20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ENG 5th T20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'अमेरिका पर रत्तीभर भरोसा नहीं', डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों के बीच गालिबाफ की दो टूक, कहा- ईरान जंग के लिए तैयार
'US पर रत्तीभर भरोसा नहीं', ट्रंप की धमकी के बीच ईरान की दो टूक, कहा- हम जंग को तैयार
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget