एक्सप्लोरर

सूर्य घर योजना में किन लोगों का बिजली बिल हो गया है जीरो, सरकार ने दी ये जानकारी

PM Surya Ghar Yojana Electricity Bill Zero: पीएम सूर्य घर योजना में किन लोगों का हुआ है बिजली बिल जीरो सरकार ने इसे लेकर सूचना की है जारी. चलिए आपको बताते हैं इसकी पूरी जानकारी. 

PM Surya Ghar Yojana Electricity Bill Zero: भारत सरकार देश के लोगों के लिए बहुत सारी योजना चलाती है. सरकार की योजनाओं का लाभ देश के करोड़ों लोगों को मिलता है. लोगों की जरूरत के हिसाब से सरकारी योजनाएं लेकर आती है.  गर्मियां हो या सर्दियां बिजली का बिल लोगों के लिए बेहद परेशानी का सबक बन जाता है. लेकिन अब बढ़े हुए बिजली के बिल से बचने के लिए लोगों ने उपाय खोज लिए हैं. अब लोग अपने घरों में सोलर पैनल लगवा रहे हैं.

भारत सरकार लोगों के घर में सोलर पैनल लगवाने के लिए सहायता करती है. सरकार ने इसके लिए प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना शुरू की है. जिसके तहत बिजली का बिल भी जीरो हो जाता है. तो वहीं इस योजना के तहत सोलर पैनल लगवाने पर सरकार की ओर से सब्सिडी भी दी जाती है. पीएम सूर्य घर योजना में किन लोगों का हुआ है बिजली बिल जीरो सरकार ने इसे लेकर सूचना की है जारी. चलिए आपको बताते हैं इसकी पूरी जानकारी. 

इन राज्यों के लोगों के बिल हुए जीरो

आपको बता दे प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजना है. इस योजना के तहत साल 2027 तक भारत सरकार ने एक करोड़ घरों में सोलर पैनल स्थापित कर उनके बिजली के बिलों को जीरो करने का लक्ष्य रखा है. काफी हद तक सरकार का यह पूरा भी हो गया है. हाल ही में सरकार ने इसे लेकर आंकड़े भी जारी किए हैं. वेबसाइट पर जारी की गई प्रेस रिलीज के मुताबिक 27 जनवरी 2025 तक प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत 8.40 लाख परिवारों को लाभ मिल चुका है. जिसमें सरकार की ओर से 4308.66 करोड़ रुपए सब्सिडी के तौर पर दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें: महीने की इतनी कमाई करने वाले लोग कर सकते हैं पीएम आवास योजना में आवेदन, ये हैं नियम

जिसमें औसतन 77,800 रुपये की सब्सिडी भेजी गई है. तो इसके अलावा इनमें से 44% लाभार्थियों के सोलर एनर्जी प्रोडक्शन और खपत के आधार पर उनके बिजली के बिल भी जीरो हो गए हैं. इनमें बात की जाए तो सबसे ज्यादा लाभ देश के इन पांच राज्यों के लोगों ने लिया है. पहले नंबर पर गुजरात है. दूसरे पर महाराष्ट्र है. तीसरे पर उत्तर प्रदेश है चौथ पर केरल तो पांचवें पर राजस्थान है. 

यह भी पढ़ें: क्या कपल्स को होटल से गिरफ्तार कर सकती है पुलिस? जानें क्या कहता है कानून

ऐसे कर सकते हैं योजना में आवदेन

अगर आप भी बढ़ते बिजली बिल से परेशान हैं. तो पीएम सूर्य घर योजना के तहत अपने घर का बिजली बिल जीरो करने के लिए सोलर पैनल इंस्टाॅल करवा सकते हैं. योजना में आवेदन करने के लिए आपको पीएम सूर्य घर योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा. यहां जाकर आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके बाद आपको अपनी जानकारी दर्ज करनी होगी और आवेदन के लिए फॉर्म भरना होगा. फॉर्म भरने के बाद आपको डिस्कॉम से अप्रूवल मिलेगा.

उसके बाद आपके घर में सोलर पैनल इंस्टॉल किया जाएगा. रजिस्टर्ड वेंडर द्वारा सोलर पैनल इंस्टॉल होने के बाद आपको नेट मीटर के लिए अप्लाई करना होगा. नेट मीटर लगने के बाद और डिस्कॉम कंपनी का इंस्पेक्शन होगा. उसके बाद आपको सर्टिफिकेट दिया जाएगा. फिर आपको बैंक की डिटेल जमा करनी होगी. जिसके 30 दिन के तक में सब्सिडी आपके खाते में पहुंच जाएगी.

यह भी पढ़ें: इस दिन से लागू होंगे फास्टैग के नए नियम, जानिए कैसे बचा सकते हैं आप अपने पैसे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM Kisan Nidhi Yojana Live: खत्म होने वाला है किसानों का इंतजार, ठीक 5 बजे खाते में आएंगे 2000 रुपये
PM Kisan Nidhi Live: खत्म होने वाला है किसानों का इंतजार, ठीक 5 बजे खाते में आएंगे 2000 रुपये
Indane का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, ये हेल्पलाइन नंबर आएंगे आपके काम
Indane का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, ये हेल्पलाइन नंबर आएंगे आपके काम
घर पर कितने गैस सिलेंडर भरवा कर रख सकते हैं आप, जमाखोरी पर कितनी मिलती है सजा?
घर पर कितने गैस सिलेंडर भरवा कर रख सकते हैं आप, जमाखोरी पर कितनी मिलती है सजा?
लाडली बहनों के खाते में आने वाले हैं 1500 रुपये, महिलाएं घर बैठे ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
लाडली बहनों के खाते में आने वाले हैं 1500 रुपये, महिलाएं घर बैठे ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

वीडियोज

LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage | Breaking
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump
Iran-Israel War Update: झुक गया अमेरिका? सभी रूसी तेल खरीद सकेंगे सभी देश! | Trump | Netanyahu
Iran Israel US War: ईरान ने Dubai को फिर से दहलाया, आसमान में दिखा धुंए का गुबार!| Mojtaba Khamenei

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला', प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
'घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला', प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को हॉर्स ट्रेडिंग का डर! हरियाणा के विधायकों को लेकर बड़ा फैसला
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को हॉर्स ट्रेडिंग का डर! हरियाणा के विधायकों को लेकर बड़ा फैसला
ग्लैमर में वापस आते ही ममता कुलकर्णी ने भरी मांग....वीडियो देख लोग यकीन नहीं कर पा रहे
ग्लैमर में वापस आते ही ममता कुलकर्णी ने भरी मांग....वीडियो देख लोग यकीन नहीं कर पा रहे
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
Fruit Vs Juice: जूस पीने के बजाय फल खाने को क्यों कहते हैं डॉक्टर्स, क्या है वजह?
जूस पीने के बजाय फल खाने को क्यों कहते हैं डॉक्टर्स, क्या है वजह?
Adobe के CEO शांतनु नारायण ने दिया इस्तीफा, जानिए कितनी है उनकी सैलरी और नेटवर्थ
Adobe के CEO शांतनु नारायण ने दिया इस्तीफा, जानिए कितनी है उनकी सैलरी और नेटवर्थ
Embed widget