एक्सप्लोरर

PM Surya Ghar Yojana: पीएम सूर्य घर योजना के तहत कैसे लगेगा सोलर पैनल? आज ही नोट कर लें ये पांच स्टेप

PM Surya Ghar Yojana: पीएम सूर्य घर योजना के लिए अब तक एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया है, खुद पीएम मोदी ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट में दी थी.

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से देशभर में सोलर पैनल लगाने के लिए पीएम सूर्य घर योजना का ऐलान किया गया. जिसमें बताया गया कि एक करोड़ घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर पैनल लगाए जाएंगे, साथ ही इन सभी परिवारों को हर महीने 300 यूनिट फ्री बिजली भी दी जाएगी. इस योजना में आवेदन शुरू हो चुके हैं और इसके लिए सर्वे भी किया जा रहा है. कई लोगों के मन में इस मुफ्त बिजली योजना को लेकर सवाल भी हैं, जिसमें एक सवाल ये भी है कि आखिर सोलर पैनल कैसे लगेगा? हम आपको आज इस सवाल का जवाब देते हैं. 

पहला स्टेप
पीएम सूर्य घर योजना के तहत पहला स्टेप आवेदन करने का है. इसमें रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको पीएम सूर्य घर योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmsuryaghar.gov.in पर जाना होगा. इसके बाद आपको यहां एक फॉर्म भरना होगा और उसे आखिर में सबमिट करना  होगा. 

दूसरा स्टेप
दूसरे स्टेप में आपका आवेदन सीधे डिस्कॉम को पहुंच जाएगा. इसमें टेक्निकल जांच होगी और अगर सभी ब्योरा ठीक है तो आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा. अगर कुछ गड़बड़ी है तो इसे दोबारा करेक्शन के लिए भेजा जाएगा. 

तीसरा स्टेप
तीसरे स्टेप में वेंडर और प्लांट इंस्टॉलेशन की बारी आती है. इसमें आपको रजिस्टर्ड वेंडर के साथ एक एग्रीमेंट साइन करना होता है, जिसके बाद सोलर पैनल के इंस्टॉलेशन की प्रक्रिया शुरू होती है. पीएम सूर्य योजना की वेबसाइट पर ही आपको वेंडर्स की लिस्ट मिल जाएगी. 

चौथा स्टेप
चौथे स्टेप में प्लांट के इंस्टॉल होने के बाद आपको इसकी डीटेल सबमिट करनी होती है. पोर्टल पर प्लांट के साथ एक फोटो अपलोड करनी होती है. ये प्रक्रिया इंस्पेक्शन के लिए जरूरी होती है. इसीलिए इसे पूरा जरूर करें.

पांचवा स्टेप
पांचवें स्टेप में इंस्पेक्शन की बारी आती है और नेट मीटर इंस्टॉल किया जाता है. ये प्रोसेस पूरा होने के बाद सब्सिडी के लिए आवेदन किया जा सकता है. इसमें बैंक डीटेल्स और कैंसिल चेक देना होता है. अगर सब कुछ ठीक पाया जाता है तो कुछ ही दिनों में सब्सिडी खाते में आ जाती है. 

ये भी पढ़ें - Cab Fare Complaint: कैब बुक करने के बाद अचानक बढ़ गया है किराया तो तुरंत करें ये काम, मिल जाएगा रिफंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E Challan के नाम पर हो रही ठगी, एक लिंक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
E Challan के नाम पर हो रही ठगी, एक लिंक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
NPS Vatsalya: बच्चे के भविष्य के लिए 250 रुपए से शुरू करें निवेश, योजना के बारे में जानें
NPS Vatsalya: बच्चे के भविष्य के लिए 250 रुपए से शुरू करें निवेश, योजना के बारे में जानें
कोरोना से हुई बेटे की मौत, LIC ने नहीं दिया क्लेम, अब मां को कोर्ट से मिले इतने लाख
कोरोना से हुई बेटे की मौत, LIC ने नहीं दिया क्लेम, अब मां को कोर्ट से मिले इतने लाख
Video में सड़क पर रेल की चादर ओढ़े नजर आए लोग, जानें बेडशीट चुराने पर क्या मिलती है सजा
Video में सड़क पर रेल की चादर ओढ़े नजर आए लोग, जानें बेडशीट चुराने पर क्या मिलती है सजा

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget