एक्सप्लोरर

Cab Fare Complaint: कैब बुक करने के बाद अचानक बढ़ गया है किराया तो तुरंत करें ये काम, मिल जाएगा रिफंड

Cab Fare Complaint: अक्सर देखा गया है कि जब आप कैब बुक करते हैं और जब राइड पूरी होती है तो इस दौरान किराया बढ़ जाता है. लोग इस एक्स्ट्रा चार्ज को लेकर काफी परेशान रहते हैं.

Cab Fare Complaint: तमाम बड़े और छोटे शहरों में एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए कैब की सुविधा है. कई अलग-अलग कंपनियां कैब उपलब्ध करवाती हैं और किराये में कई बार ऑफर भी दिए जाते हैं. कूपन या ऑफर मिलने के बाद किराया काफी कम हो जाता है, जिससे लोगों को खुशी होती है. हालांकि कई बार ये भी देखा गया है कि कैब बुक करते हुए किराया कम था, लेकिन जब आप कैब से उतरते हैं तो ये काफी ज्यादा बढ़ चुका होता है. अक्सर लोगों को इस बात को लेकर बहस करते हुए भी देखा जाता है. आज हम आपको बता रहे हैं कि अगर आपके साथ ऐसा हो तो आपको क्या करना चाहिए. 

ट्रैफिक के चलते बढ़ जाता है किराया
दरअसल किराया बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं. जब आप कैब बुक करते हैं तो वो एक औसत टाइम भी देता है, जिसमें बताया जाता है कि आप कितनी देर में अपनी मंजिल तक पहुंच जाएंगे. कई बार ट्रैफिक जाम में कैब फंस जाती है और उसके चलते वेटिंग टाइम और डीजल की खपत भी ज्यादा होती है. ऐसे में ऐप खुद ही आपका किराया बढ़ाने लगता है. ऐसी स्थिति में आप कुछ नहीं कर सकते हैं, क्योंकि कैब का वेटिंग टाइम ज्यादा हुआ और ट्रैफिक में कार के चालू होने से तेल भी खर्च हुआ. 

कैसे बढ़ जाता है किराया?
अब कई बार ऐसा होता है कि बिना ट्रैफिक जाम में फंसे ही आपका किराया काफी बढ़ जाता है, ऐसा ज्यादातर उन लोगों के साथ होता है जो शहर से अनजान होते हैं. ड्राइवर अपने पैसे बनाने के लिए जानबूझकर लंबा रूट ले लेते हैं और फिर किराया बढ़ने लगता है. कई बार बिना किसी कारण के ही किराया बढ़ा दिया जाता है. ऐसे में आप इसकी शिकायत कर सकते हैं. 

कैसे मिलता है रिफंड?
किराया बढ़ने की शिकायत करने के लिए आपको अपने ऐप में जाकर अपनी राइड को खोलना है, इसके बाद वहां आपको हेल्प का एक ऑप्शन दिखेगा. इसमें आप दर्ज करें कि आपसे ज्यादा किराया वसूला गया है. यहां आपको चैट और कॉल का ऑप्शन मिलता है, जिससे आप अपनी शिकायत बता सकते हैं. अगर ड्राइवर की गलती या फिर बिना वजह के किराया बढ़ा है तो तुरंत आपको इसका रिफंड मिल जाता है. कई बार अगली राइड के लिए उतने पैसे का ही कूपन दे दिया जाता है. 

ये भी पढ़ें - Helpline Numbers: आज ही अपने मोबाइल में सेव कर लें ये तीन जरूरी नंबर, हर जगह आएंगे काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोक अदालत के टोकन मिनटों में होंगे खत्म, 19 अक्टूबर को ऐसे करें डाउनलोड
लोक अदालत के टोकन मिनटों में होंगे खत्म, 19 अक्टूबर को ऐसे करें डाउनलोड
Train Cancelled: सर्दी का दिखने लगा असर, दिसंबर से मार्च तक रेलवे ने रद्द की कई ट्रेनें
Train Cancelled: सर्दी का दिखने लगा असर, दिसंबर से मार्च तक रेलवे ने रद्द की कई ट्रेनें
हाईवे पर गड्ढा 3 दिन में होगा ठीक, कमी पर तुरंत कटेगा चालान, NHAI के कड़े निर्देश
हाईवे पर गड्ढा 3 दिन में होगा ठीक, कमी पर तुरंत कटेगा चालान, NHAI के कड़े निर्देश
बैंक में कोई कर्मचारी कर रहा है बदसलूकी तो कहां करें शिकायत? जानें RBI के नियम
बैंक में कोई कर्मचारी कर रहा है बदसलूकी तो कहां करें शिकायत? जानें RBI के नियम

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
राहुल गांधी ने मुझे मुख्यमंत्री बनाया, अपमान... डीके शिवकुमार ने दी सफाई
राहुल गांधी ने मुझे मुख्यमंत्री बनाया, अपमान... डीके शिवकुमार ने दी सफाई
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget