एक्सप्लोरर

पीएम कौशल योजना में घपला करने वालों को कितनी मिलेगी सजा, कैसे पैसा वसूलेगी सरकार?

PM Kaushal Vikas Yojana: पीएम कौशल योजना में भ्रष्टाचार के मामले सामने आए हैं. सरकार ने 178 प्रशिक्षण भागीदारों को ब्लैकलिस्ट कर दिया है और अब उनसे फंड की वसूली और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

PM Kaushal Vikas Yojana: प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना साल 2015 में शुरू की गई थी. अब तक इस योजना के तहत एक करोड़ से ज्यादा लोगों को फायदा मिल चुका है. इसका मकसद युवाओं को रोजगार योग्य कौशल सिखाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना था. लेकिन अब इस योजना से जुड़ी एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है. कौशल विकास मंत्रालय ने हाल ही में 178 प्रशिक्षण भागीदारों और प्रशिक्षण केंद्रों को ब्लैकलिस्ट कर दिया है. 

जांच में पाया गया कि कई जगह फर्जी उपस्थिति, नकली दस्तावेज और गैरमौजूद प्रशिक्षण केंद्रों के नाम पर फंड की हेराफेरी की गई. मंत्रालय ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इन संस्थानों से पैसे की वसूली शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी चल रही है. जान लीजिए घपला करने वालों को कितनी सजा मिलेगी और कैसे की जाएगी इनसे वसूली.

कैसे किया गया योजना में घपला?

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत मंत्रालय और नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ने लगातार निरीक्षण और ऑडिट के बाद इन अनियमितताओं का पता लगाया. रिपोर्ट में सामने आया कि कुछ प्रशिक्षण केंद्रों ने ऐसे छात्रों की उपस्थिति दिखाई जो वास्तव में मौजूद ही नहीं थे. कई टीपी और टीसी ने फर्जी बिल बनाकर सरकारी फंड निकाला. जबकि कुछ केंद्र कागजों पर ही चल रहे थे. 

यह भी पढ़ें: कार 1.20 लाख किमी चल गई तो किन पार्ट्स को बदलवाना बेहद जरूरी? जान लें काम की बात

मंत्रालय ने बताया कि इन गड़बड़ियों के खिलाफ पहले से ही कई एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं. ब्लैकलिस्ट की गई लिस्ट में सबसे ज्यादा नाम उत्तर प्रदेश के हैं, उसके बाद दिल्ली, मध्य प्रदेश और राजस्थान का नंबर आता है. मंत्रालय ने सभी राज्यों के मिशन प्रमुखों को निर्देश दिया है कि भविष्य में किसी भी सरकारी कौशल योजना के तहत प्रस्ताव स्वीकार करने से पहले पूरी जांच की जाए.

कितनी होगी सजा और कैसे होगी वसूली?

कौशल मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि ब्लैकलिस्ट किए गए संस्थानों को दिए गए सभी भुगतान की वसूली की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. जिन संस्थानों ने योजना का गलत इस्तेमाल किया है. उनसे न सिर्फ पैसे वापस लिए जाएंगे बल्कि उनके खिलाफ आपराधिक मामला भी दर्ज किया जाएगा. और फिर जांच के आधार पर सजा का फैसला लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: ITR फाइल करने 3 महीने बाद भी नहीं आया रिफंड, जानें अब कितना ब्याज देगी सरकार?

मंत्रालय ने यह भी बताया कि अब से सभी प्रशिक्षण केंद्रों की फिजिकल और डिजिटल निगरानी की जाएगी.जिससे भविष्य में ऐसी गड़बड़ियों को रोका जा सके. जो संस्थान दोबारा नियमों का उल्लंघन करते पाए जाएंगे. उन्हें हमेशा के लिए रूप से ब्लैकलिस्ट करके बंद कर दिया जाएगा. 

यह भी पढ़ें: क्या है कार संपर्क टैग और कैसे करता है काम, किन लोगों के लिए फायदेमंद?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अस्पताल से कैसे बनता है बर्थ सर्टिफिकेट, कितने दिन में मिलता है?
अस्पताल से कैसे बनता है बर्थ सर्टिफिकेट, कितने दिन में मिलता है?
RAC टिकट वालों के लिए खुशखबरी! अब ट्रेन में मिलेगा पूरा बेडरोल, रेलवे ने जारी किए नए निर्देश
RAC टिकट वालों के लिए खुशखबरी! अब ट्रेन में मिलेगा पूरा बेडरोल, रेलवे ने जारी किए नए निर्देश
क्या आधार में तीसरी बार बदल सकते हैं नाम? जानें UIDAI के इस नियम को
क्या आधार में तीसरी बार बदल सकते हैं नाम? जानें UIDAI के इस नियम को
Free Gold Coin: महिलाओं को कैसे मिलेगा फ्री 8 ग्राम का सोने का सिक्का, इसे पाने के लिए कौन से डॉक्यूमेंट्स लगेंगे?
महिलाओं को कैसे मिलेगा फ्री 8 ग्राम का सोने का सिक्का, इसे पाने के लिए कौन से डॉक्यूमेंट्स लगेंगे?

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
Embed widget