एक्सप्लोरर

पिता के बाद क्या बेटे को भी मिल सकता है पीएम आवास योजना का लाभ? ये हैं नियम

पीएम आवास योजना-दो की शर्तों में कई बदलाव किए गए हैं. इसके तहत अब पूर्व में माता-पिता के नाम से किसी भी योजना के तहत आवास का लाभ मिल चुका है तो बेटों को इसका लाभ नहीं मिलेगा.

PM Awas Yojana 2.0: भारत सरकार देश के नागरिकों को सशक्त बनाने के लिए बहुत सी योजनाएं चलाती है. सरकार इन योजनाओं को समाज के विभिन्न वर्गों को ध्यान में रखकर बनाती है, जिसका लाभ करोड़ों लोग लेते हैं. ऐसी ही केंद्र सरकार की एक योजना है प्रधानमंत्री आवास योजना. इस योजना का उद्देश्य भारत में सभी को अपना घर मुहैया कराना है, जिससे उनके जीवन में सुधार हो. 

दरअसल, अपना घर सभी का सपना होता है. एक मध्यम वर्गीय आदमी अपना घर बनाने के लिए पूरी जिंदगी मेहनत करता है, फिर भी घर बनाने का सपना अधूरा रह जाता है. ऐसे लोगों के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना चलाती है, जिसके तहत गरीब और जरूरतमंद लोगों को घर बनाने के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है. केंद्र सरकार ने यह योजना 2015 में शुरू की थी. अब पीएम आवास योजना 2.O शुरू हो चुकी है, जिसके नियमों में बदलाव किया गया है. 

पहले था यह नियम

पीएम आवास योजना के तहत सरकार गरीबों को पक्का मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता देती है. पहले इस योजना में एक ही परिवार में माता-पिता के अलावा बेटों को भी अपने नाम से मकान बनवाने के लिए लाभ लेने की सुविधा थी. बशर्ते बेटे के हिस्से का आवास जर्जर हो या जमीन पर कोई निर्माण काम न किया गया हो. हालांकि, पीएम आवास योजना-दो में इस नियम पर रोक लगा दी गई है. 

क्या बेटे को मिल सकता है योजना का लाभ

पीएम आवास योजना-दो के तहत ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं. हालांकि, योजना की शर्तों में कई बदलाव किए गए हैं. इसके तहत अब पूर्व में माता-पिता के नाम से किसी भी योजना के तहत आवास का लाभ मिल चुका है तो बेटों को इसका लाभ नहीं मिलेगा. हालांकि, पूर्व में माता या पिता ने पीएम आवास योजना का लाभ नहीं लिया तो बेटों को इसका लाभ मिल सकेगा, इसके लिए शर्तें निर्धारित की गई हैं. ऐसे में व्यक्ति को शपथ पत्र देना होगा. जांच में अगर गड़बड़ी पकड़ी गई तो रिकवरी और कार्रवाई दोनों हो सकती हैं. 

आधार से होगा सत्यापन

योजना में गड़बड़ी रोकने के लिए आधार कार्ड से सत्यापन किया जाएगा. अगर कोई व्यक्ति योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करता है तो उसे माता-पिता का आधार कार्ड भी देना होगा, जिससे इस बात का पता चल सके कि पूर्व में उन्होंने योजना लाभ नहीं लिया है. 

यह भी पढ़ें: मंईयां सम्मान योजना से हटा दिए गए इतनी हजार महिलाओं के नाम, तुरंत ऐसे करें चेक 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Movie Theater: दिल्ली में सिनेमाघर खोलना हुआ आसान, जानें कैसे मिलेगा लाइसेंस
दिल्ली में सिनेमाघर खोलना हुआ आसान, जानें कैसे मिलेगा लाइसेंस
Train News: ट्रेन से गलत स्टेशन पर उतर गए? आगे का सफर कैसे करें, जानिए नियम
Train News: ट्रेन से गलत स्टेशन पर उतर गए? आगे का सफर कैसे करें, जानिए नियम
Read Estate: क्या बिल्डर या RWA मालिक को फ्लैट खाली करने या बेचने के लिए मजबूर कर सकते हैं?
क्या बिल्डर या RWA मालिक को फ्लैट खाली करने या बेचने के लिए मजबूर कर सकते हैं?
बिना हेलमेट का चालान कट गया? इन मामलों में हो सकता है रद्द, जानिए तरीका
बिना हेलमेट का चालान कट गया? इन मामलों में हो सकता है रद्द, जानिए तरीका

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget