एक्सप्लोरर

पेट्रोल पंप पर तेल भराते समय मीटर पर सिर्फ '0' नहीं, इसे भी करें जांच, नजरअंदाज किया तो लग जाएगा चूना

Petrol Pump Safety Tips: अब पेट्रोल पंप पर मीटर में 0 देखने से काम नहीम चलेगा. स्कैम से बचना चाहते हैं. तो इन चीजों को किया नजरअंदाज तो हो सकता है भारी नुकसान.

Petrol Pump Safety Tips: आज के टाइम में लगभग सभी के पास टू व्हीलर और फोर व्हीलर मौजूद हैं. आए दिन लोग पेट्रोल पंप जाकर पेट्रोल या डीजल भरवाते रहते हैं. लेकिन कई बार यह भी देखने को मिलता है कि पेट्रोल पंप पर लोगों के साथ धांधली भी की जाती है. कई बार कम पेट्रोल और डीजल डीलने के केस में झगड़ा भी सामने आया है. पेट्रोल पंप कर्मचारियों से लोगों की बहसबाजी भी हुई है. तो बात मारपीट तक भी पहुंची है.

पेट्रोल पंप पर पेट्रोल या डीजल भरवाते वक्त अक्सर हिदायत दी जाती है कि आप पेट्रोल का मीटर चेक करें. वह जीरो हो तभी पेट्रोल डालना स्टार्ट करवाएं. इस तरह पेट्रोल पंप कर्मचारी आपके साथ स्कैम नहीं कर पाएगा. और आपको पूरी पेट्रोल मिलेगी. लेकिन आपको बता दें स्कैम करने का सिर्फ एक ही तरीका नहीं है. पेट्रोल पंप पर जंप ट्रिक से भी किया जा रहा है स्कैम. कैसे बच सकते हैं इससे चलिए बताते हैं. 

मीटर में 0 देखने के बाद इस चीज को भी जरुर चेक करें

सामान्य तौर पर लोगों को बताया जाता है कि जब पेट्रोल पंप के मीटर में जीरो दिखे उसके बाद पेट्रोल/डीजल डलवाना शुरू करें. इससे आपको पूरी पेट्रोल या डीजल मिलेगा और आपको घाटा नहीं होगा. लेकिन सिर्फ इतना ही काफी नहीं है. पेट्रोल पंप पर जीरो देखकर आपको लगता है कि आपके साथ अब कोई नुकसान नहीं हो सकता. लेकिन पेट्रोल पंप कर्मचारी जीरो के बाद ट्रिक से आपके साथ खेल कर देते हैं. दरअसल 0 के बाद मीटर सीधे 5 पहुंच जाता है. 

यह भी पढ़ें: खाते में नहीं पहुंचे पीएम किसान योजना के दो हजार रुपये तो ऐसे पता लगाएं कारण

बजाय 1,2,3,4 से शुरू होने के वह 5 से शुरू होता है. यानी अगर आप 0 देखकर खुश हो गए हैं. और इस चीज पर ध्यान नहीं दिया की नंबर जंप किए गए हैं. तो फिर आपको नुकसान हो सकता है. इसलिए इस चीज पर भी अपनी नजर बनाए रखें. इसके साथ ही आपको डेंसिटी पर भी नजर रखनी चाहिए. या पेट्रोल पंप की मशीन में अमाउंट और वॉल्यूम के बाद तीसरे नंबर पर दिखाई देती है. कहीं इसमें भी तो गड़बड़ नहीं की जा रही है.

यह भी पढ़ें: मेट्रिमोनियल साइट्स पर आप भी ढूंढ रहे हैं जीवनसाथी तो हो जाएं सावधान, ऐसे लग सकता है आपको चूना

इस तरह करें पेट्रोल पंप की शिकायत

अगर पेट्रोल पंप वाले आपके साथ कोई धोखाधड़ी करने की कोशिश करते हैं. तो आप उनकी शिकायत कर सकते हैं. भारतीय पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप पर शिकायत करने के लिए 1800-22-4344 टोल फ्री नंबर पर कॉल करें. तो वहीं एचपी पेट्रोल पंप की शिकायत के लिए टोल-फ़्री हेल्पलाइन नंबर 1800-2333-555 पर कॉल करें. इंडियन ऑयल कार्पोरेशन के पेट्रोल पंप के लिए 1800 2333 555 पर कॉल करें. इसके अलावा आप पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट https://pgportal.gov.in/ पर जाकर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: टावर लगाने के नाम पर देशभर में हो रहा स्कैम, पंचायत के बनराकस से भी ठग लिए 50 हजार!

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या आप भी करते हैं NPS में निवेश, नए यूनिफाइड पोर्टल से क्या-क्या बदलेगा?
क्या आप भी करते हैं NPS में निवेश, नए यूनिफाइड पोर्टल से क्या-क्या बदलेगा?
चलती ट्रेन में ऑर्डर करो चार्जर, दवाइयां और जरूरी सामान, Blinkit डिलिवर करेगा
चलती ट्रेन में ऑर्डर करो चार्जर, दवाइयां और जरूरी सामान, Blinkit डिलिवर करेगा
4.81 लाख इनकम और 50 लाख की LIC, टैक्स को लेकर फंसी महिला
4.81 लाख इनकम और 50 लाख की LIC, टैक्स को लेकर फंसी महिला
21 अक्टूबर से शुरू हुआ बैंक कैंप, जानें बीमा और पेंशन स्कीम का कैसे मिलेगा फायदा?
21 अक्टूबर से शुरू हुआ बैंक कैंप, जानें बीमा और पेंशन स्कीम का कैसे मिलेगा फायदा?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget