एक्सप्लोरर

PAN Card: आपके पैन कार्ड का ऐसे हो सकता है गलत इस्तेमाल, भूलकर भी न करें ये गलती

PAN Card Fraud: पैन कार्ड किसी को भी देने से आपको बचना चाहिए, क्योंकि इससे आपको लाखों का चूना लगाया जा सकता है. आप आसानी से चेक कर सकते हैं कि आपके पैन पर क्या छेड़छाड़ हुई है.

PAN Card Fraud: पैन कार्ड का इस्तेमाल देश में लगभग सभी लोग करते हैं. किसी भी वित्तीय लेनदेन या फिर बैंक के कामकाज के लिए पैन कार्ड जरूरी होता है. हर किसी को जिंदगी में एक ही बार पैन नंबर जारी किया जाता है, जिसके बाद जिंदगीभर यही नंबर उसे हर जगह देना होता है. पैन कार्ड से ही पता चलता है कि आपके कितने बैंक खाते हैं या फिर आप कितना वित्तीय लेनदेन करते हैं. यही वजह है कि इससे फ्रॉड भी ज्यादा होते हैं. आपको पैन कार्ड के इस्तेमाल को लेकर काफी सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि इसका कोई भी गलत इस्तेमाल कर सकता है. आज हम आपको बता रहे हैं कि कैसे पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल हो सकता है और आप इसका पता कैसे लगा सकते हैं.

पैन कार्ड से फ्रॉड
अगर किसी के हाथ आपका पैन कार्ड और आधार कार्ड लग जाता है तो वो आपके नाम से लोन भी ले सकता है, आजकल कई तरह के ऐप्स आसानी से लोन दे देते हैं, आपको पता भी नहीं चलेगा कि आपके नाम से लोन उठा लिया गया है. बैंक या फाइनेंस फर्म आपसे लोन वसूलने आएगी तो आपको इस बात का पता लगेगा. पिछले कुछ सालों में ऐसे कई ठगी के मामले सामने आए हैं. 

इसके अलावा कोई आपके पैन कार्ड का इस्तेमाल अपना टैक्स बचाने के लिए भी कर सकता है, आपके नाम से रेंट एग्रीमेंट बनाकर कई लाख रुपये की इनकम शो की जा सकती है. किसी भी जगह एक लाख से ज्यादा के रेंट पर लैंडलॉर्ड का पैन लगाया जाता है. जिसके बाद इस पैन के जरिए मकान मालिक की इनकम में उतना पैसा (किराये का) जुड़ जाता है. 

पैन कार्ड फ्रॉड का कैसे लगाएं पता?
अब अगर आपको पता करना है कि आपके पैन कार्ड से किसी ने कोई फ्रॉड तो नहीं किया तो इसके लिए आप अपना क्रेडिट स्कोर चेक कर सकते हैं. साथ ही आप फॉर्म-26AS भी डाउनलोड कर सकते हैं. इससे आपको पता चल जाएगा कि आपके पैन से क्या छेड़छाड़ या फ्रॉड हुआ है. अगर कोई फ्रॉड कर रहा है तो तुरंत इसकी जानकारी इनकम टैक्स विभाग को दें. साथ ही पुलिस में जाकर भी इसकी शिकायत करें. 

अब अगर आपसे कोई पैन कार्ड मांगे तो बिना वजह बिल्कुल भी उसे अपना पैन कार्ड देने की गलती न करें, अगर कहीं इसकी कॉपी लगाई जा रही है तो इस पर साइन करें और लगाए जाने का कारण लिख दें. इससे कोई आपके पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल नहीं कर पाएगा. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली मेट्रो में टिकट खो गया तो क्या होगा? जानें कितना देना पड़ेगा जुर्माना
दिल्ली मेट्रो में टिकट खो गया तो क्या होगा? जानें कितना देना पड़ेगा जुर्माना
EMI कम नहीं हो रही तो क्या करें? होम लोन वालों के लिए ये 5 तरीके बचा सकते हैं हजारों रुपये
EMI कम नहीं हो रही तो क्या करें? होम लोन वालों के लिए ये 5 तरीके बचा सकते हैं हजारों रुपये
LPG सिलेंडर के साथ गजब का घोटाला, वायरल वीडियो में दिखा ठगी का नया तरीका
LPG सिलेंडर के साथ गजब का घोटाला, वायरल वीडियो में दिखा ठगी का नया तरीका
दिल्ली-कोलकाता से बैंगलुरू- मुंबई तक, 10 से 16 अगस्त तक किस फ्लाइट में मिलेगी सबसे सस्ती टिकट
Cheapest Flight Tickets: दिल्ली-कोलकाता से बैंगलुरू- मुंबई तक, 10 से 16 अगस्त तक किस फ्लाइट में मिलेगी सबसे सस्ती टिकट

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
टेस्ट की एक पारी में 300 रन बनाने वाले भारतीय, सिर्फ 2 खिलाड़ी कर पाए ऐसा
टेस्ट की एक पारी में 300 रन बनाने वाले भारतीय, सिर्फ 2 खिलाड़ी कर पाए ऐसा
AR Rahman के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
DC Box office: 'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट, बनाया ये रिकॉर्ड
'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट
Embed widget