एक्सप्लोरर

PAN-Aadhaar Linking: पैन को आधार कार्ड से लिंक करते समय नहीं जमा कर पा रहे फीस, तो जान लीजिए ये दो सरल तरीके 

PAN-Aadhaar Link Fee: आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक करने के दौरान अगर आप भी 1000 रुपये की फीस जमा करने में परेशानियों का सामना कर रहे हैं तो आपको यहां दो सरल प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई है. 

PAN-Aadhaar Linking Fee Payment Process: आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक करने के लिए आपको 1000 रुपये का भुगतान करना होगा. आयकर विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल पर दी गई जानकारी के मुताबिक, किसी भी व्यक्ति को आधार से पैन कार्ड लिंक करने के लिए 1000 रुपये की फीस का भुगतान अनिवार्य है. अगर 31 मार्च तक इन दोनों दस्तावेजों को लिंक नहीं किया जाता है तो आपका पैन कार्ड बेकार हो जाएगा. 

31 मार्च 2023 तक पैन को आधार से लिंक करने के लिए केंद्र सरकार कोई फीस चार्ज नहीं कर रहा था, लेकिन अप्रैल 2022 से जून 2022 तक के लिए आधार को पैन से लिंक करने के लिए 500 रुपये का चार्ज लगाया गया. इसके बाद जुलाई 2022 से मार्च 2023 तक के लिए 1000 रुपये तक की फीस लागू कर दी गई. 31 मार्च 2023 पैन कार्ड को लिंक कराने की अंतिम तारीख भी है. 

आधार से पैन लिंक करने के लिए फीस का भुगतान कैसे करें 

आयकर विभाग की वेबसााइट पर दी गई जानकारी दी के मुताबिक, पैन कार्ड से आधार को लिंकिंग करने का प्रोसेस पूरा करने के दौरान पैन कार्ड होल्डर पोर्टल पर उपलब्ध ई-पे टैक्स के माध्यम से 1000 रुपये के फीस का भुगतान कर सकते हैं. हालांकि फीस भुगतान की प्रक्रिया अलग-अलग बैंकों के लिए अलग-अलग हो सकती है. 

ई-पे टैक्स से जुड़े बैंकों के ग्राहक ऐसे करें फीस का भुगतान 

  • सबसे पहले आयकर विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल पर जाएं.
  • यहां क्विक लिंक में आधार लिंकिंग विकल्प में जाएं.
  • अब पैन कार्ड नंबर, आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करें.
  • इसके बाद आपको ओटीपी दर्ज करना होगा, जिसके बाद अलग-अलग पेमेंट विकल्प दिखाई देगा.
  • ई-पे टैक्स फैसिलिटी के तहत इसमें से किसी एक विकल्प का चयन करें और भुगतान कर दें. 

जो बैंक ई-पे टैक्स पेमेंट फंक्शनैलिटी से जुड़े नहीं हैं, उन ग्राहकों को अलग प्रोसेस पूरा करना होगा. 

  • सबसे पहले ई-फाइलिंग वेबसाइट के तहत ई-पे फंक्शनैलिटी जा जाएं.
  • यहां पर एनएसडीएल वेबसाइट का लिंक दिया होगा, जिसपर क्लिक करके जा सकते हैं.
  • अब आईटीएनएस 280 या चालान संख्या पर क्लिक करें और आगे बढ़े.
  • यहां पर लागू टैक्स के तहत आयकर का चयन करें और 500 रुपये वाली रसीद का चयन करें.
  • सभी जानकारी देने के बाद आपका पेमेंट पूरा हो जाएगा. 

ये भी पढ़ें

Silicon Valley Bank Crisis: फर्स्ट सिटीजन ने सिलिकॉन वैली बैंक को खरीदा, वित्तीय संकट में फंसे बैंक का बना तारणहार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सरकारी बैंक वाले केंद्रीय कर्मचारी होते हैं?
क्या सरकारी बैंक वाले केंद्रीय कर्मचारी होते हैं?
UPI पर चार्ज, अब क्या क्रेडिट डेबिट कार्ड इस्तेमाल करना पड़ेगा सस्ता? NPCI ने बताया
UPI पर चार्ज, अब क्या क्रेडिट डेबिट कार्ड इस्तेमाल करना पड़ेगा सस्ता? NPCI ने बताया
आपके बाद किसे मिलेगा PF का पैसा? EPFO ने बताए ई-नॉमिनेशन के नियम
आपके बाद किसे मिलेगा PF का पैसा? EPFO ने बताए ई-नॉमिनेशन के नियम
मौत के बाद बीमा के पैसे से लोन नहीं वसूल सकते बैंक- इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
मौत के बाद बीमा के पैसे से लोन नहीं वसूल सकते बैंक- इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

वीडियोज

बिहार में शैतानों की टोली का अटैक !
ECI के खिलाफ राहुल ने नई 'फाइल' खोली
Samastipur Viral Video: समस्तीपुर में 'जमुई पार्ट-2' | Jamui Viral Video | Breaking | Bihar Police
Chitra Tripathi | Gyanesh Kumar: SIR से वोट चोरी..Rahul Gandhi के दावे में कितना दम? | Congress
EC विवाद पर ज्ञानेश कुमार मौन क्यों?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
25, 26 और 27 सितंबर को कहां-कहां होगी बारिश? यूपी-बिहार समेत देशभर के लिए अलर्ट
25, 26 और 27 सितंबर को कहां-कहां होगी बारिश? यूपी-बिहार समेत देशभर के लिए अलर्ट
UP में बदला मौसम, 13 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
UP में बदला मौसम, 13 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
गोवा में 97 वोटर्स पर बवाल! CEO ने तुरंत दी सफाई, बोले- 'उनमें से कुछ...'
गोवा में 97 वोटर्स पर बवाल! CEO ने तुरंत दी सफाई, बोले- 'उनमें से कुछ...'
The Vvaan Box Office: 'द वन' बनेगी तमन्ना भाटिया की चौथी सबसे बड़ी बॉलीवुड ओपनर? जानें- प्रीडिक्शन
'द वन' बनेगी तमन्ना भाटिया की चौथी सबसे बड़ी बॉलीवुड ओपनर? जानें- प्रीडिक्शन
सीकर: खाटूश्यामजी नगरपालिका में अध्यक्ष चुनाव पर संकट, हाईकोर्ट ने लगाई रोक
सीकर: खाटूश्यामजी नगरपालिका में अध्यक्ष चुनाव पर संकट, हाईकोर्ट ने लगाई रोक
CEC विवाद पर शरद पवार गुट का दावा, 'ज्ञानेश कुमार का इस्तेमाल कर...'
CEC विवाद पर शरद पवार गुट का दावा, 'ज्ञानेश कुमार का इस्तेमाल कर...'
हॉर्मुज डील को लेकर बातचीत के बीच ईरान की US को धमकी- 'हमारी उंगलियां...'
हॉर्मुज डील को लेकर बातचीत के बीच ईरान की US को धमकी- 'ट्रिगर पर उंगलियां'
Phenyl Mopping Tips: हफ्ते में कितना बार लगाना चाहिए फिनाइल का पोछा? ये है सही तरीका
हफ्ते में कितना बार लगाना चाहिए फिनाइल का पोछा? ये है सही तरीका
Embed widget