एक्सप्लोरर

क्या दिल्ली-NCR में भी कपल्स को नहीं मिलेंगे OYO रूम्स? जान लीजिए अपने काम की बात

OYO के नए नियमों के अनुसार, मेरठ के होटलों में कमरा बुक करने वाले कपल्स को मैरिज सर्टिफिकेट दिखाना होगा. अनमैरिड कपल्स को चेक-इन की अनुमति नहीं होगी. यह नियम तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है.

अगर आप दिल्ली-एनसीआर जैसी मेट्रो सिटी में रहते हैं और OYO रूम बुक करने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है. दरअसल, प्रमुख ट्रैवल व होटल बुकिंग प्लेटफॉर्म OYO ने अपने नियमों में बदलाव किया है. अब OYO अपने प्लेटफॉर्म के जरिए अनमैरिड कपल्स को रूम नहीं देगा. हालांकि, यह नियम अभी सिर्फ उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में शुरू किया गया है. OYO की योजना फीडबैक के आधार पर इस नियम को अन्य शहरों में शुरू करने की है. 

OYO ने मेरठ में अपने होटल संचालकों को अनमैरिड कपल्स को रूम देने से मना किया है. चाहें उन्होंने रूम ऑनलाइन ही क्यों न बुक कराया हो. नए नियमों के अनुसार, मेरठ में ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी तरह से कमरा बुक कराने वाले कपल्स को मैरिज सर्टिफिकेट दिखाना होगा, जिसके बाद ही उन्हें कमरा मिल सकेगा. 

दिल्ली-एनसीआर वालों के लिए क्या?

दिल्ली-एनसीआर के अलावा अन्य शहरों में रहने वाले कपल्स के लिए यह नियम अभी लागू नहीं किया गया है. यानी अभी यह नियम सिर्फ मेरठ तक ही सीमित है. हालांकि, OYO की योजना अन्य शहरों से सामने आ रहे फीडबैक के आधार पर इसे लागू करने की है. यानी अगर OYO ने इन नियमों को अन्य शहरों में भी लागू किया, तो अनमैरिड कपल्स के लिए परेशानी खड़ी हो सकती है. दरअसल, नए नियम के तहत सिर्फ मैरिड कपल्स को ही कमरा दिया जाएगा. 

सोलो ट्रैवलर्स व अन्य लोगों को भी दिखाना होगा सर्टिफिकेट?

OYO ने अपने नियम को फिलहाल सिर्फ मेरठ जैसे शहर में ही शुरू किया है. यहां यह बात गौर करने वाली है कि यह नियम सिर्फ मैरिड व अनमैरिड कपल्स के लिए ही है. OYO के तहत कमरा बुक करने वाले स्टूडेंट्स, सोलो ट्रैवलर, फैमिली, धार्मिक टूरिस्टों या फिर बिजनेस टूरिज्म वाले टूरिस्टों के लिए नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. 

कंपनी ने क्यों बदले नियम?

बड़ा सवाल यह है कि OYO ने अपने नियमों को क्यों बदला? दरअसल, OYO को कई नागरिक समूहों की तरफ से, खास तौर पर मेरठ में इस मामले में कार्रवाई करने का अनुरोध प्राप्त हुआ था. OYO से कई सामाजिक संगठनों ने अपील की थी कि वे अविवाहित जोड़ो को चेक-इन करने की अनुमति न दें. इसके अलावा, कुछ अन्य शहरों में भी इस मामले को लेकर याचिका दायर की गई हैं. 

यह भी पढें: क्या EPFO 3.0 से पुराने संस्थानों का पीएफ भी निकल जाएगा, एक ही कार्ड से कैसे लिंक होंगी पुरानी कंपनियां?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Train News: ट्रेनों में बिना मंजूरी वाला पानी- खाना बेचने पर सख्ती, IRCTC का फैसला
ट्रेनों में बिना मंजूरी वाला पानी- खाना बेचने पर सख्ती, IRCTC का फैसला
Unclaimed bank deposits: पुराने बैंक खाते में लावारिस पड़ी रकम कैसे निकालें? ये एक पोर्टल करेगा मदद
पुराने बैंक खाते में लावारिस पड़ी रकम कैसे निकालें? ये एक पोर्टल करेगा मदद
क्या होता है थर्ड पार्टी इंश्योरेंस और यह कॉम्प्रीहेंसिव इंश्योरेंस से कितना अलग है?
क्या होता है थर्ड पार्टी इंश्योरेंस और यह कॉम्प्रीहेंसिव इंश्योरेंस से कितना अलग है?
PG और हॉस्टल चुनने से पहले ये 7 सेफ्टी चेक ज़रूर करें, नहीं तो पड़ सकते हैं मुश्किल में
PG और हॉस्टल चुनने से पहले ये 7 सेफ्टी चेक ज़रूर करें, नहीं तो पड़ सकते हैं मुश्किल में

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget