एक्सप्लोरर

युद्ध जैसे हालात में ये चीजें पहुंचा सकती हैं आपको जेल, इन बातों का रखना होता है खयाल

भारत और पाकिस्तान के बीच जंग के आसार इसलिए भी जताए जा रहे हैं, क्योंकि भारत की चेतावनी के बाद भी पाकिस्तान भारत के कई सैन्य ठिकानों को टारगेट कर रहा है. ऐसे में कभी भी युद्ध का ऐलान हो सकता है.

India Pakistan Conflict: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच जंग जैसे हालात बने हुए हैं. सीमा पर दोनों देशों की ओर से गहमागहमी है और पाकिस्तान लगातार फायरिंग कर रहा है, जिसमें 16 आम नागरिकों की अब तक मौत हो चुकी है. भारत भी पाकिस्तानी हमलों का माकूल जवाब दे रहा है और इंडियन आर्मी ने पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को भी तबाह कर डाला है, जिसके बाद आसार जताए जा रहे हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच आधिकारिक रूप से कभी भी जंग का ऐलान हो सकता है. 

भारत और पाकिस्तान के बीच जंग के आसार इसलिए भी जताए जा रहे हैं, क्योंकि भारत की चेतावनी के बाद भी पाकिस्तान भारत के कई सैन्य ठिकानों को टारगेट कर रहा है. हालांकि, भारत पाकिस्तान के सभी हमलों को नाकाम कर रहा है. ऐसे में आशंका है कि भारत कभी भी पाकिस्तान के खिलाफ जंग छेड़ सकता है. अगर दोनों देशों के बीच युद्ध छिड़ता है तो आम नागरिकों के कर्तव्य बढ़ जाते हैं और उनकी कोई भी गलत हरकत जेल भी पहुंचा सकती है. ऐसे में चलिए जानते हैं कि यु्द्ध जैसी स्थिति में किन बातों का ध्यान रखना होता है? 

सेना और सरकार के आदेश का पालन करें

जब भी युद्ध छिड़ता है तो सरकार द्वारा वॉर इमरजेंसी की घोषणा कर दी जाती है. ऐसे में सभी नागरिकों को सरकार और सेना के आदेशों का पालन करना होता है. अगर कोई नागरिक इन आदेशों का उल्लंघन करता है तो पुलिस उसे गिरफ्तार कर सकती है. 

सेना के खिलाफ अफवाह फैलाने से बचें

युद्ध की स्थिति में सेना के खिलाफ अफवाह फैलाना भी आपको जेल की सैर करा सकता है. दरअसल, ऐसी हरकतो से सेना के जवानों का मनोबल गिरता है, जिसका खामियाजा जंग में युद्ध के दौरान सैनिकों को भुगतना पड़ता है. वहीं, ऐसी अफवाहों से दुश्मन देश बढ़त भी हासिल कर सकता है. ऐसे में अगर कोई नागरिक सेना के हारने, किसी क्षेत्र पर कब्जा होने और सरकार के बयानों को झूठा साबित करने की कोशिश करता है तो उसे बीएनस की धारा 197(1) के तहत जेल हो सकती है.

सोशल मीडिया पर दें सैन्य गतिविधि की जानकारी

आज के दौर में सोशल मीडिया का इस्तेमाल बढ़ गया है. युद्ध के दौरान अगर कोई व्यक्ति सोशल मीडिया पर सैन्य गतिविधि या फिर सेना के डिप्लॉयमेंट की जानकारी शेयर करता है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है. दरअसल, ऐसी जानकारी को गोपनीय माना जाता है और ऐसी जानकारी शेयर करने पर ऑफीशियर सीक्रेट एक्ट के तहत सजा हो सकती है. 

दुश्मन देश का प्रचार करने से बचें

युद्ध के दौरान अगर कोई देश दुश्मन देश का प्रचार करता है या फिर उसकी तारीफ करता है तो इसे देशद्रोह माना जाएगा. दरअसल, ऐसा करने से सेना का मनोबल गिरता है. इस स्थित में भारतीय न्याय संहिता की धारा 152 के तहत उम्रकैद भी हो सकती है. 

यह भी पढ़ें: भारत की मिसाइलों को क्यों नहीं रोक पाया पाकिस्तान? सामने आई पड़ोसी मुल्क की कमजोरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

7 नई अमृत भारत ट्रेनों को रेलवे की मंजूरी, कहां-कहां जाएंगी, कितना होगा किराया?
7 नई अमृत भारत ट्रेनों को रेलवे की मंजूरी, कहां-कहां जाएंगी, कितना होगा किराया?
Fraud Alert: ऑनलाइन फ्रॉड होते ही तुरंत डायल करें ये नंबर, एक कॉल पर रुकेगा बैंक ट्रांसफर
ऑनलाइन फ्रॉड होते ही तुरंत डायल करें ये नंबर, एक कॉल पर रुकेगा बैंक ट्रांसफर
Apple India: गर्म होने लगा हरियाणा के शख्स का iPhone 15, Apple पर कोर्ट ने लगाया जुर्माना
गर्म होने लगा हरियाणा के शख्स का iPhone 15, Apple पर कोर्ट ने लगाया जुर्माना
Gold Scheme: 'जिसके पास है आधार कार्ड, उसे मिलेगा 1 तोला सोना', PM मोदी ने किया ऐलान?
'जिसके पास है आधार कार्ड, उसे मिलेगा 1 तोला सोना', PM मोदी ने किया ऐलान?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget