एक्सप्लोरर

भारत की मिसाइलों को क्यों नहीं रोक पाया पाकिस्तान? सामने आई पड़ोसी मुल्क की कमजोरी

पगलगाम में हुए निर्दोष टूरिस्ट पर आतंकी हमले का भारत ने ऑपरेशन सिंदूर से बदला लिया है. इस ऑपरेशन में आतंकी ठिकानों पर कई मिसाइलों से हमला हुआ, चलिए आपको बताते हैं पाकिस्तान इनको क्यों नहीं रोक पाया.

भारत और पाकिस्तान के बीच इस समय टेंशन अपने पीक पर है. 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का भारत ने बदला ले लिया है. पहलगाम आतंकी हमले में 26 निर्दोष टूरिस्ट को आतंकवादियों ने गोली मार दी थी. भारत की तीनों सेनाओं के ज्वाइंट मिशन में 7 अप्रैल बुधवार की रात पाकिस्तान और पीओके के 9 ठिकानों को मिसाइलों से निशाना बनाया गया और उनको ध्वस्त कर दिया गया. इस पूरे ऑपरेशन को 'ऑपरेशन सिंदूर' नाम दिया गया. चलिए, आपको बताते हैं कि आखिर भारत की मिसाइलों को पाकिस्तान क्यों नहीं रोक पाया और उसकी क्या कमजोरी थी.

पाकिस्तान से क्यों नहीं रुकीं भारत की मिसाइलें
दुनिया में कई देश ऐसे हैं जिनके पास काफी तगड़े एयर डिफेंस सिस्टम हैं जैसे कि इजरायल का आयरन डोम और विड्स स्लिंग जिसे डेविड स्लिंग के नाम से भी जाना जाता है. इनको एडवांस्ड मिसाइल शील्ड के नाम से भी जाना जाता है. इजरायल के पास मौजूद ये एयरडिफेंस सिस्टम ईरान और हूती विद्रोहियों के ड्रोन हमलों और मिसाइल हमलों को हवा में ही मार गिराते हैं. युद्ध के समय एयर डिफेंस सिस्टम किसी भी देश की सुरक्षा के लिए सबसे जरूरी कवच होता है, जो देश के ऊपर हमला करने आने वाले राकेट, मिसाइल, ड्रोन फाइटर जेट को इंटरसेप्ट करके उनको हवा में ही नष्ट कर देता है. भारत ने ऑपरेशन सिंदूर में हैमर और स्कैल्प मिसाइलों का यूज किया था.

बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार,  पाकिस्तान के पास कम दूरी, मध्यम दूरी और लंबी दूरी की सरफेस टू सरफेस पर मार करने वाली क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलों को रोकने की एयर डिफेंस क्षमता है. हालांकि, जब बात एयर टू सरफेस अटैक करने वाली मिसाइलों की हो तो पाकिस्तान के पास कोई एयर डिफेंस सिस्टम मौजूद नहीं है. भारत की तरफ से यूज हुई स्कैल्प क्रूज मिसाइल एयर टू सरफेस मिसाइल है इसको MBDA ने बनाया है जो फ्रांस और ब्रिटेन की लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल है. इसके अलावा हैमर मिसाइल भी एयर टू सरफेस मार करने वाली मिसाइल है, इसको मीडियम अटैक के लिए फ्रांसीसी कंपनी सैफ्रन (SAFRAN) ने विकसित किया है.  

आपको बता दें कि पाकिस्तान के पास चीन का HQ-9 एयर डिफेंस सिस्टम है, जिसको आज यानी 8 मई को इंडिया ने हार्पी ड्रोन का इस्तेमाल करके तबाह कर दिया है. वहीं, भारत के पास रूस का आधुनिक S-400 एयर डिफेंस सिस्टम है, जो पाकिस्तान के HQ-9 एयर डिफेंस सिस्टम से काफी ज्यादा एडवांस है. 

इसे भी पढ़ें- हवा में उड़ रहा फाइटर जेट अपना है या दुश्मन का, जंग के दौरान ये कैसे पता चलता है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ही नहीं, अमेरिका में भी वोटर लिस्ट की गलतियां; कैसे हुईं हजारों एंट्री?
भारत ही नहीं, अमेरिका में भी वोटर लिस्ट की गलतियां; कैसे हुईं हजारों एंट्री?
कितने दिन में घिस जाते हैं ट्रेन के पहिये, कितने का आता है एक जोड़ा?
कितने दिन में घिस जाते हैं ट्रेन के पहिये, कितने का आता है एक जोड़ा?
एयरलाइन खोलने में कितना आता है खर्च, कितना है एक दिन का मुनाफा?
एयरलाइन खोलने में कितना आता है खर्च, कितना है एक दिन का मुनाफा?
ग्लोबल मार्केट में धूम मचा रहे ये भारतीय सुपरफूड्स, कहां-कहां होते हैं एक्सपोर्ट?
ग्लोबल मार्केट में धूम मचा रहे ये भारतीय सुपरफूड्स, कहां-कहां होते हैं एक्सपोर्ट?

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget