एक्सप्लोरर

GST कटौती के बाद हर महीने कितना कम होगा घर खर्च? घी-तेल-आटा और नमक के हिसाब से जान लें हिसाब

निर्मला सीतारमण ने कहा कि यह बदलाव 'GST 2.0' का हिस्सा है. यह कदम आम आदमी, किसानों, मध्यम वर्ग और MSME को राहत देने के लिए उठाया गया है.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार (03 सितंबर) को GST काउंसिल की 56वीं बैठक के फैसलों का ऐलान किया. इस दौरान GST दरों में बड़े बदलाव का ऐलान किया गया. बता दें कि इस बदलाव से आम लोगों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है, क्योंकि डेली यूज की तमाम चीजों जैसे घी, तेल और आटा आदि पर जीएसटी कटौती की गई है. आइए जानते हैं कि जीएसटी कटौती के बाद आपके घर का खर्च कितना कम हो जाएगा? 

वित्त मंत्री ने कही यह बात

निर्मला सीतारमण ने कहा कि यह बदलाव 'GST 2.0' का हिस्सा है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस संबोधन में दिए गए वादे के अनुरूप है. उन्होंने कहा कि यह कदम आम आदमी, किसानों, मध्यम वर्ग और MSME को राहत देने के लिए उठाया गया है. बैठक में दरों की रेशनलाइजेशन पर फोकस रहा, जहां 12% स्लैब की 99 पर्सेंट चीजों को 5% में शिफ्ट किया गया. वहीं, 28% स्लैब की 90% चीजों को 18% में शिफ्ट कर दिया गया. इससे डेली यूज की चीजों पर टैक्स कम लगेगा, जिससे महंगाई पर काबू पाया जा सकेगा.

कौन-सी चीज कितनी होगी सस्ती?

GST कटौती का सबसे बड़ा फायदा घरेलू बजट पर पड़ेगा. हम घी, तेल, आटा और नमक जैसी बेसिक चीजों के नए रेट्स के आधार पर हिसाब लगाते हैं. चार लोगों के परिवार के मंथली बजट को आधार मानकर हम देखते हैं कि कितनी बचत होगी. 

घी: पहले घी पर 12 पर्सेंट GST लगता था, जो अब घटकर 5% हो गया है. बाजार में एक किलो घी का बेस प्राइस 500 रुपये मानें तो पुरानी दर पर GST 60 रुपये था. इसके बाद कुल कीमत 560 रुपये हो जाती थी. नई दर पर GST 25 रुपये लगेगा, जिसके बाद कीमत सिर्फ 525 रुपये रह जाएगी. अगर कोई परिवार हर महीने 2 किलो घी इस्तेमाल करता है तो 70 रुपये की बचत होगी. 

तेल: एडिबल ऑयल पहले से ही ज्यादातर 5% स्लैब में था, लेकिन कुछ पैकेज्ड वैरायटी पर 12% जीएसटी लगता था. अब सभी को 5% में शिफ्ट कर दिया गया. 1 लीटर तेल का बेस प्राइस 150 रुपये मानें तो पुरानी 12% दर पर GST 18 रुपये लगता था. नई 5% दर पर GST 7.5 रुपये लगेगा. इस हिसाब से 5 लीटर तेल पर 52.5 रुपये की बचत होगी. 

आटा: अनब्रांडेड आटा पहले भी कोई जीएसटी नहीं लगता था, लेकिन ब्रांडेड आटे पर 5 पर्सेंट जीएसटी लगता था. अब ब्रांडेड पैकेज्ड आटे को भी जीरो पर्सेंट जीएसटी में शिफ्ट कर दिया गया. अगर आटे की कीमत 40 रुपये किलो है तो पहले 5 पर्सेंट जीएसटी के हिसाब से 20 रुपये एक्स्ट्रा देने पड़ते थे. 

नमक: नमक पहले से ही 0% पर था और इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ. ऐसे में इसके दाम पहले जैसे ही रहेंगे. इसके अलावा मक्खन, पनीर, रोटी, पिज्जा, दूध, रोटी और पराठा आदि पर भी अब कोई जीएसटी नहीं लगेगा.

ये भी पढ़ें: GST हटने के बाद कितना सस्ता हो जाएगा घी और मक्खन, क्या दूध के दाम भी घटेंगे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FD vs Lump Sum Investment: 10 लाख रुपये का निवेश करने पर कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा? जानिए दोनों विकल्पों का फर्क
FD vs Lump Sum Investment: 10 लाख रुपये का निवेश करने पर कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा? जानिए दोनों विकल्पों का फर्क
Train Booking: IRCTC के छिपे हुए 5 नए फीचर्स, अभी जान लें, वरना बुक नहीं होगी तत्काल टिकट
Train Booking: IRCTC के छिपे हुए 5 नए फीचर्स, अभी जान लें, वरना बुक नहीं होगी तत्काल टिकट
Free Ration: यूपी में किन लोगों को घर पर ही मिलेगा राशन? 47 लाख नए परिवार जोड़ेगी सरकार, कैसे करें आवदेन
यूपी में किन लोगों को घर पर ही मिलेगा राशन? 47 लाख नए परिवार जोड़ेगी सरकार, कैसे करें आवदेन
कॉलेज या नौकरी से पहले बनवा लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, 18 साल के बाद आएंगे काम
कॉलेज या नौकरी से पहले बनवा लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, 18 साल के बाद आएंगे काम

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget