एक्सप्लोरर

GST हटने के बाद कितना सस्ता हो जाएगा घी और मक्खन, क्या दूध के दाम भी घटेंगे?

Ghee Butter Rate After Removing GST: आज जीएसटी काउंसिल की बैठक चल रही है, जिसमें टैक्स की दरों को लेकर अहम फैसले लिए जानें हैं. चलिए जानें कि जीएसटी हटने के बाद घी और मक्खन के क्या दाम होंगे.

आज होने वाली जीएसटी काउंसिल की बैठक से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिल सकती है. सरकार दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर टैक्स स्लैब में बड़े बदलाव पर विचार कर रही है. सूत्रों के अनुसार, घी, मक्खन, पनीर, मिल्क पाउडर, टूथपेस्ट और शैंपू जैसे सामान, जिन पर फिलहाल 12% से 18% तक जीएसटी वसूला जाता है, उन्हें घटाकर 5% टैक्स श्रेणी में लाने की संभावना है. अगर ऐसा हुआ तो घी और मक्खन सस्ता हो सकता है. चलिए जानें कि क्या दूध के दाम भी घटेंगे?

महंगाई पर नियंत्रण की कोशिश

पिछले कुछ महीनों से खाद्य पदार्थों की महंगाई लगातार चिंता का विषय बनी हुई है. दूध और दूध से बने प्रोडक्ट्स जैसे घी और मक्खन पर टैक्स घटाने से इनके दामों में कमी आ सकती है. इससे उपभोक्ताओं को राहत तो मिलेगी, वहीं दूसरी ओर सरकार को भी महंगाई पर काबू पाने में मदद मिलेगी. 

घी और मक्खन की कीमत में गिरावट

अगर घी और मक्खन में जीएसटी 12% से घटाकर 5% कर दिया जाता है तो इस पर सीधा 7% तक का लाभ उपभोक्ताओं को मिल सकता है. उदाहरण के लिए, फिलहाल 500 रुपये किलो का घी उपभोक्ता को टैक्स जोड़कर लगभग 560 रुपये तक पड़ता है. वहीं अगर नई कीमतें लागू हो जाती हैं तो जीएसटी घटने पर यही कीमत करीब 525 रुपये रह जाएगी.

दूध पर क्या होगा असर?

दूध को सीधे तौर पर जीएसटी से छूट प्राप्त है. यानी दूध पर जीएसटी नहीं लगता है, लेकिन दूध से बनने वाले प्रोडक्ट्स, जैसे कि पनीर, मक्खन, घी, मिल्क पाउडर पर टैक्स की दरें लागू हैं. अगर इन पर जीएसटी घटता है तो अप्रत्यक्ष रूप से दूध की सप्लाई चेन और उत्पादन लागत पर असर पड़ेगा, जिससे लंबे समय में दूध के दाम भी स्थिर हो सकते हैं या बढ़ोतरी की रफ्तार कम हो सकती है. लेकिन अभी इस पर कुछ तय नहीं है.

बाजार और उपभोक्तों पर क्या होगा असर

रिपोर्ट्स की मानें तो टैक्स दरों में कमी से खपत और बिक्री दोनों बढ़ेंगी. त्योहार के सीजन से ठीक पहले अगर यह बदलाव लागू होता है तो उपभोक्ता ज्यादा मात्रा में खरीदारी कर सकते हैं. छोटे कारोबारियों और डेयरी उद्योग को भी इससे बढ़ावा मिलेगा. 

यह भी पढ़ें: क्या ऑटोनॉमस बॉडी है जीएसटी काउंसिल, कैसे करती है काम और कौन लेता है इसके फैसले?

About the author निधि पाल

निधि पाल एबीपी लाइव में कंटेंट राइटर हैं. ये यहां पर जीके सेक्शन की जिम्मेदारियां संभाल रही हैं. पिछले 7 साल से पत्रकारिता की दुनिया में कार्यरत निधि पाल ने इससे पहले अमर उजाला डिजिटल, न्यूज 24, ईटीवी भारत हैदराबाद जैसे बड़े संस्थानों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं.

अमर उजाला के साथ जुड़े होने के दौरान इनको एक्सचेंज फॉर मीडिया द्वारा 40 अंडर 40 अवॉर्ड भी मिल चुका है. इनको न्यूज, मनोरंजन और जीके की खबरें लिखने का अनुभव है.

पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो उन्होंने आईआईएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन लखनऊ से जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
MLC को कितनी मिलती है सैलरी, किस राज्य में मिलते हैं सबसे ज्यादा पैसे?
MLC को कितनी मिलती है सैलरी, किस राज्य में मिलते हैं सबसे ज्यादा पैसे?
कार्बाइड गन क्या है, इससे कैसे होता है धमाका?
कार्बाइड गन क्या है, इससे कैसे होता है धमाका?
इजराइल की संसद को 'नेसेट' क्यों कहते हैं, इसमें 120 सांसद ही क्यों?
इजराइल की संसद को 'नेसेट' क्यों कहते हैं, इसमें 120 सांसद ही क्यों?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में भारी हंगामा
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में हंगामा
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget