एक्सप्लोरर

फोन पर एक नंबर दबाने से अकाउंट हो जाएगा खाली, इस तरह से होता है ये फ्रॉड

Cyber Crime: पिछले कुछ अरसे में तरह-तरह के साइबर क्राइम देखने को मिले हैं. इन दिनों मार्केट में एक नया साइबर स्कैम आया है. जिसमें फोन में एक बटन दबाते ही अकाउंट से पैसे गायब हो जा रहे हैं.

Cyber Crime: जैसे-जैसे साइंस तरक्की कर रहा है. लोगों को काम करने में भी आसानी होती जा रही है.  और यह आसानी सिर्फ अच्छे कामों में ही नहीं. बल्कि बुरे कामों को लेकर के भी हो रही है. एक और जहां जिस तरह से हर चीज  मॉडर्न होती जा रही है.साइबर सुरक्षा में नई तकनीकें आती जा रही है.

तो वहीं हैकिंग में भी नई तकनीकें आ रही हैं. हैकर्स अब लोगों को ठगने के लिए नए-नए पैंतरे आजमा रहे हैं. पिछले कुछ अरसे में तरह-तरह के साइबर क्राइम देखने को मिले हैं. इन दिनों मार्केट में एक नया साइबर स्कैम आया है. जिसमें फोन में एक बटन दबाते ही अकाउंट से पैसे गायब हो जा रहे हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में. 

फोन में किसी के कहने पर ना दबाएं बटन

जितनी भी कंपनियां संचालित है लगभग सभी कस्टमर केयर सर्विस प्रोवाइड करवाती हैं. यानी अगर आप किसी कंपनी की सर्विस या प्रोडक्ट से खुश नहीं हैं. तो आप उस कंपनी में संबंधित प्रोडक्ट या सर्विस को लेकर शिकायत कर सकते हैं. इसके बाद कंपनी का कोई कस्टमर केयर आपसे बात करता है और आपकी समस्या सुलझाने का प्रयास करता है. इस दौरान कई कस्टमर केयर प्रतिनिधि है आपको किसी सर्विस के बारे में जानने के लिए फोन पर बटन दबाने के लिए कहते हैं. और आप दबा देते हैं.

लेकिन इन दिनों ऐसा फ्रॉड चल रहा है जिसमें कस्टमर केयर अधिकारी फोन करके मोबाइल से एक बटन दबाने के लिए कहता है. और बटन दबाने के तुरंत बाद ही बैंक से पैसे गायब हो जाते हैं. इन दिनों जो स्कैम चल रहा है. उसमें सामने वाला हैकर आपको फोन करता है और कहता है आपके नाम से गैरकानूनी शिपमेंट पकड़ा गया है.

और इस बात के बारें ज्यादा जानकारी के लिए वह फोन पर आपसे FedEx के कस्टमर केयर से बात करने के लिए मोबाइल पर 9 नंबर दबाने के लिए कहता है. जैसे ही आप 9 बटन फोन पर दबाते हैं. हैकर के पास आपके बैंक की पूरी जानकारी पहुंच जाती है और आपका अकाउंट चुटकियों में खाली हो जाता है.

ऐसा हो तो क्या करें?

अगर आपने कोई शिपमेंट नहीं भेजा है ना ही आप कोई शिपमेंट रिसीव करने वाले हैं. तो ऐसे में अगर आपको गैरकानूनी शिपमेंट के बारे में फोन आता है. तो आपको सतर्क हो जाना है और इसकी शिकायत साइबर सेल में कर देनी है. हैकर आपसे  कस्टमर केयर से बात करके जानकारी लेने के लिए कहे तो आपने बात नहीं करनी है. मोबाइल पर पर आपको कोई बटन भी नहीं दबाना है. वरना आपको बड़ा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है. 

यह भी पढ़ें: Char Dham Yatra: केदारनाथ के लिए कहां से मिलता है हेलिकॉप्टर, कैसे होती ही बुकिंग- हर सवाल का जवाब

About the author नीलेश ओझा

नीलेश ओझा पिछले पांच साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उनकी लेखन शैली में तथ्यों की सटीकता और इंसानी नजरिए की गहराई दोनों साथ-साथ चलती हैं.पत्रकारिता उनके लिए महज़ खबरें इकट्ठा करने या तेजी से लिखने का काम नहीं है. वह मानते हैं कि हर स्टोरी के पीछे एक सोच होनी चाहिए.  

कुछ ऐसा जो पाठक को सिर्फ जानकारी न दे बल्कि सोचने के लिए भी मजबूर करे. यही वजह है कि उनकी स्टोरीज़ में भाषा साफ़ होती है.लिखने-पढ़ने का शौक बचपन से रहा है. स्कूल की नोटबुक से शुरू हुआ यह सफर धीरे-धीरे पेशेवर लेखन और पत्रकारिता तक पहुंचा. आज भी उनके लिए लेखन सिर्फ पेशा नहीं है यह खुद को समझने और दुनिया से संवाद करने का ज़रिया है.

पत्रकारिता के अलावा वह साहित्य और समकालीन शायरी से भी गहराई से जुड़े हुए हैं. कभी भीड़ में तो कभी अकेले में ख्यालों को शायरी की शक्ल देते रहते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता का काम सिर्फ घटनाएं गिनाना नहीं है. बल्कि पाठक को उस तस्वीर के उन हिस्सों तक ले जाना है. जो अक्सर नजरों से छूट जाते हैं.

उन्होंने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर, इनशॉर्ट्स और जी हिंदुस्तान जैसे प्रमुख प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Train News: ट्रेनों में बिना मंजूरी वाला पानी- खाना बेचने पर सख्ती, IRCTC का फैसला
ट्रेनों में बिना मंजूरी वाला पानी- खाना बेचने पर सख्ती, IRCTC का फैसला
Unclaimed bank deposits: पुराने बैंक खाते में लावारिस पड़ी रकम कैसे निकालें? ये एक पोर्टल करेगा मदद
पुराने बैंक खाते में लावारिस पड़ी रकम कैसे निकालें? ये एक पोर्टल करेगा मदद
क्या होता है थर्ड पार्टी इंश्योरेंस और यह कॉम्प्रीहेंसिव इंश्योरेंस से कितना अलग है?
क्या होता है थर्ड पार्टी इंश्योरेंस और यह कॉम्प्रीहेंसिव इंश्योरेंस से कितना अलग है?
PG और हॉस्टल चुनने से पहले ये 7 सेफ्टी चेक ज़रूर करें, नहीं तो पड़ सकते हैं मुश्किल में
PG और हॉस्टल चुनने से पहले ये 7 सेफ्टी चेक ज़रूर करें, नहीं तो पड़ सकते हैं मुश्किल में

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget