एक्सप्लोरर

Char Dham Yatra: केदारनाथ के लिए कहां से मिलता है हेलिकॉप्टर, कैसे होती ही बुकिंग- हर सवाल का जवाब

Char Dham Yatra: अगर आपको भी हेलिकॉप्टर से सीधे बाबा केदारनाथ के धाम पहुंचना है तो आपको पहले रजिस्ट्रेशन करवाना होगा. उत्तराखंड सरकार के पोर्टल पर जाकर ये रजिस्ट्रेशन होता है.

Char Dham Yatra: उत्तराखंड में चार धाम यात्रा शुरू हो चुकी है. चारों धामों के कपाट खुल चुके हैं और लोग हजारों की संख्या में दर्शन करने पहुंच रहे हैं. यात्रा के लिए पहले से ही रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है. बिना रजस्ट्रेशन के आप यात्रा नहीं कर पाएंगे. क्योंकि यात्रा अभी-अभी शुरू हुई है, ऐसे में भीड़ भी काफी ज्यादा है. ऐसे में लोगों को केदारनाथ जैसी जगहों पर पैदल चलकर पहुंचने में परेशानी भी हो रही है. इसीलिए ऐसे लोगों के लिए हेलिकॉप्टर की सुविधा भी है. आज हम आपको बता रहे हैं कि आप कैसे केदारनाथ के लिए हेलिकॉप्टर बुक कर सकते हैं और ये सुविधा आपको कहां से मिलेगी. 

हेलिकॉप्टर की बुकिंग भी ओपन
जिन लोगों के पास हेलिकॉप्टर का किराया देने के लिए पैसा है, वो इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं. इससे उन्हें भीड़ से भी राहत मिलेगी और आसानी से काफी कम वक्त में बाबा केदारनाथ के दर्शन भी हो जाएंगे. आईआरसीटीसी की तरफ से ये सुविधा लोगों दी जा रही है. आप इसकी वेबसाइट heliyatra.irctc.co.in पर जाकर हेलिकॉप्टर बुक कर सकते हैं. आप अभी 10 मई से 20 जून और 15 सितंबर से 31 अक्टूबर तक हेलिकॉप्टर बुक कर सकते हैं. 

कैसे होगी बुकिंग?
अब अगर आपको भी हेलिकॉप्टर से सीधे बाबा केदारनाथ के धाम पहुंचना है तो आपको पहले रजिस्ट्रेशन करवाना होगा. उत्तराखंड सरकार के पोर्टल registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाकर आप अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. इसके बाद आपको IRCTC अकाउंट बनाना होगा. मोबाइल नंबर से लॉगइन करने के बाद आपको तारीख और समय सिलेक्ट करना होगा. ऑनलाइन पेमेंट होने के बाद आप अपना टिकट डाउनलोड कर सकते हैं. एक यूजर आईडी से आप दो ही टिकट बुक कर सकते हैं. 

कितनी होती है कीमत?
अब सबसे बड़ा सवाल है कि हेलिकॉप्टर से सफर की कीमत कितनी होगी. ये कीमत इस पर डिपेंड करती है कि आप कितनी जल्दी या देर से टिकट बुक करा रहे हैं. एक टिकट की कीमत 5700 रुपये से लेकर आठ हजार रुपये तक है. दो साल से ऊपर के सभी बच्चों का किराया पूरा लगता है. सोनप्रयाग के पास ही एक जगह है, जहां से आपको ये हेलिकॉप्टर मिल जाएगा. कम से कम एक घंटे पहले आपको सिक्योरिटी चेकिंग के लिए पहुंचना होता है. 

ये भी पढ़ें - पासपोर्ट एप्लीकेशन में ये एक गलती आपको पहुंचा सकती है जेल, इस बात का जरूर रखें ख्याल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आधार कार्ड में पता अपडेट करना हुआ और भी आसान, नए एप पर फॉलो करें ये स्टेप्स
आधार कार्ड में पता अपडेट करना हुआ और भी आसान, नए एप पर फॉलो करें ये स्टेप्स
आम जनता के साथ धोखा बंद, बीमा एजेंटों पर IRDAI ने कसा शिकंजा, बदले ये नियम
आम जनता के साथ धोखा बंद, बीमा एजेंटों पर IRDAI ने कसा शिकंजा, बदले ये नियम
क्या हाइड्रोजन ट्रेन के लिए अलग लोको पायलट होता है? जानें कितनी होती है सैलरी
क्या हाइड्रोजन ट्रेन के लिए अलग लोको पायलट होता है? जानें कितनी होती है सैलरी
रेलवे स्टेशन पर टिकट के लिए लाइन में लगने की जरूरत नहीं, जानें नया तरीका
रेलवे स्टेशन पर टिकट के लिए लाइन में लगने की जरूरत नहीं, जानें नया तरीका

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
Embed widget