एक्सप्लोरर

आधार रखने का झंझट हुआ खत्म, जानें कैसे काम करेगा नया QR कोड सिस्टम

New Aadhaar QR Code App: अब आपको अपने साथ ना आधार रखने की जरूरत पड़ेगी ना ही आपको आधार कार्ड की कॉपी रखने की जरूरत पड़ेगी. चलिए आपको बताते हैं किस तरह काम करेगा नया आधार QR सिस्टम.

New Aadhaar QR Code App: आधार कार्ड भारत में इस्तेमाल होने वाला सबसे काॅमन दस्तावेज है. देश की तकरीबन 90 फ़ीसदी से ज्यादा आबादी के पास आधार कार्ड मौजूद है. स्कूल-कॉलेज में एडमिशन लेने से लेकर सरकारी योजनाओं के लाभ लेने तक में आपको आधार कार्ड की जरूरत पड़ जाती है. बहुत ही जगह पर आपको आधार कार्ड की फोटो कॉपी भी जमा करनी होती है.

लेकिन अब इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि आप आधार कार्ड के लिए सरकार की ओर से नया आधार एप लांच कर दिया गया है जिसमें क्यूआर कोड की मदद से ही आपके सारे काम हो जाएंगे. अब आपको अपने साथ ना आधार रखने की जरूरत पड़ेगी ना ही आपको आधार कार्ड की कॉपी रखने की जरूरत पड़ेगी. चलिए आपको बताते हैं किस तरह काम करेगा नया आधार QR सिस्टम.

क्यूआर कोड से हो जाएगा काम

फिलहाल अगर आप कहीं जाएं तो आपको अपनी पहचान साबित करने के लिए अपने आधार कार्ड की कॉपी जमा करनी होती है. बिना इसके आपको काफी परेशानी का सामना करना पड़ जाता है. लेकिन अब आपको अपनी पहचान साबित करने के लिए ना आधार कार्ड दिखाना पड़ेगा और ना ही आधार कार्ड की कॉपी की जरूरत होगी. क्योंकि भारत सरकार की ओर से अब नया आधार ऐप लॅान्च कर दिया गया है.

जिसके जरिए आप क्यूआर कोड की मदद से ही अपनी पहचान साबित कर पाएंगे. यानी आपको फोन में यह ऐप ओपन करके बस क्यूआर कोड स्कैन करना होगा. और आपकी जानकारी संबंधित विभाग संबंधित काम के लिए शेयर हो जाएगी. इससे आप आधार कार्ड की काॅपी जमा करने के झंझट से बच जाएंगे. 

यह भी पढ़ें: अपने ही घर में भूलकर भी मत देख लेना ऐसे वीडियो, घर से ही उठाकर ले जाएगी पुलिस 

ऐसे काम करेगी ऐप

 केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करके इस बारे में जानकारी दी. जिसमें उन्होंने बताया नए ऐप के आने से ना आपको अपने साथ आधार रखने की जरूरत होगी और ना ही आधार कार्ड की फोटो कॉपी रखने की जरूरत होगी. इस ऐप के जरिए आधार वेरीफिकेशन बहुत तेज और  सुरक्षित हो जाएगा. ऐप में फेस आईडी ऑथेंटिकेशन के विकल्प से आप अपनी पहचान साबित कर पाएंगे. 

जिस तरह यूपीआई ऐप्स काम करती हैं. जब आपको यूपीआई पेमेंट करना होता है. तो आप क्यूआर कोड स्कैन करते हैं. और आप पैसे अपने खाते से दूसरे खाते में भेज देते हैं. वैसे ही अगर आपको कुछ जानकारी शेयर करनी होगी. तो आपको बस अपनी ऐप से क्यूआर कोड स्कैन करना होगा. इसके बाद आपको फेस आईडी ऑथेंटिकेशन करना होगा. इस ऐप में आपको यह सुविधा भी मिलेगी आप जितनी जानकारी शेयर करना चाहे उतनी ही कर सकेंगे. इससे आधार कार्ड यूजर की प्राइवेसी भी सुरक्षित बनी रहेगी. 

 

यह भी पढ़ें: आप भी घर ला रहे पाम ऑयल की मिलावट वाला सरसों का तेल? इन तरीकों से कर सकते हैं चेक

जल्द लोगों के लिए होगी उपलब्ध

आपको बता दे भारत सरकार की ओर से जारी की गई है अप फिलहाल बीटा वर्जन में है. लेकिन जल्द ही इसे लोगों के लिए भी उपलब्ध करवा दिया जाएगा. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के ऑफिशियल अकाउंट पर इसकी डेमो वीडियो पोस्ट की है. जिसमें दिखाई जा रहा है किस तरह एक शख्स अपने फोन से ऐप के जरिए एक क्यूआर कोड स्कैन कर रहा है और उसके बाद फेस आईडीऑथेंटिकेशन कर रहा है. इसके बाद उसका आधार वेरिफिकेशन सक्सेसफुल हो गया है. 

यह भी पढ़ें: नहीं बचा था टिकट खरीदने का टाइम और आ गई ट्रेन तो कैसे कर सकते हैं यात्रा? जान लें ये नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोर्ट ने विधवा को दिलाया 1 करोड़ का क्लेम, पति की सड़क हादसे में हुई थी मौत
कोर्ट ने विधवा को दिलाया 1 करोड़ का क्लेम, पति की सड़क हादसे में हुई थी मौत
प्लेन में मां और बच्चे को 10 घंटे किया प्रताड़ित, 1.5 लाख का मुआवजा देगी एयरलाइन
प्लेन में मां और बच्चे को 10 घंटे किया प्रताड़ित, 1.5 लाख का मुआवजा देगी एयरलाइन
महिला कोच में बैठना पड़ेगा भारी! रेलवे ने बढ़ाई पेनल्टी, जानें नया नियम
महिला कोच में बैठना पड़ेगा भारी! रेलवे ने बढ़ाई पेनल्टी, जानें नया नियम
Learning License कैसे बनवाएं? आवेदन से टेस्ट तक जानें पूरा प्रोसेस
Learning License कैसे बनवाएं? आवेदन से टेस्ट तक जानें पूरा प्रोसेस

वीडियोज

SUDAN GOLD MINE COLLAPSE: सूडान में फिर ढही सोने की खदान! 11 मजदूरों की मौत, कई जिंदगियां दबीं!
आगे-आगे जिंदगी...पीछे-पीछे 'मौत का शिकारी' !
जंगल में मिला 'जोड़ा'..ग्रामीणों ने युवक-युवती को पीटा!
33 लाख वोटर्स को SIR नोटिस क्यों?
Asim Munir पर बड़ा संकट?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जमुई की घटना पर संजय राउत बोले, 'लोग लालू यादव को आज भी...'
जमुई की घटना पर संजय राउत बोले, 'लोग लालू यादव को आज भी...'
यूपी चुनाव: कानपुर में AIMIM उतारेगी प्रत्याशी, ओवैसी बोले - 'मैं खुद...'
यूपी चुनाव: कानपुर में AIMIM उतारेगी प्रत्याशी, ओवैसी बोले - 'मैं खुद...'
OTT Releases This Week: ये वीकेंड होगा धमाकेदार, थिएटर और ओटीटी पर आ रहीं ये 5 धांसू हॉलीवुड फिल्में
ये वीकेंड होगा धमाकेदार, थिएटर और ओटीटी पर आ रहीं ये 5 धांसू हॉलीवुड फिल्में
वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में ना देख सरप्राइज थे जापान के कप्तान, स्टेटमेंट वायरल
वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में ना देख सरप्राइज थे जापान के कप्तान, स्टेटमेंट वायरल
'मैं मुस्लिम हूं, महिला हूं, मुझे तो प्रताड़ना...', इकरा हसन का बड़ा बयान
'मैं मुस्लिम हूं, महिला हूं, मुझे तो प्रताड़ना...', इकरा हसन का बड़ा बयान
NCERT ने बदला कक्षा 9 का सिलेबस, गणित की नई किताब जारी
NCERT ने बदला कक्षा 9 का सिलेबस, गणित की नई किताब जारी
Kitchen Cleaning Tips: गैस चूल्हे और स्लैब के बीच की दरार कैसे साफ करें? नोट करें 1 ट्रिक
गैस चूल्हे और स्लैब के बीच की दरार कैसे साफ करें? नोट करें 1 ट्रिक
तेज रफ्तार या मौत का खेल? कार के बोनट पर युवक ने किया खतरनाक स्टंट
तेज रफ्तार या मौत का खेल? कार के बोनट पर युवक ने किया खतरनाक स्टंट
Embed widget