एक्सप्लोरर

Mumbai Metro Fare Concession: मुंबईवासियों को महाराष्ट्र दिवस का ‘एडवांस गिफ्ट’, मेट्रो में सफर हुआ सस्ता, इन्हें मिलेगा लाभ

Mumbai Metro Fare Announcement: हर साल 1 मई को महाराष्ट्र दिवस मनाया जाता है. इस साल महाराष्ट्र दिवस के ऐन पहले सरकार ने मेट्रो के किराये में छूट का ऐलान किया है...

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के रहवासियों को महाराष्ट्र दिवस (Maharashtra Diwas 2023) का एडवांस गिफ्ट मिल गया है. मुंबईवासियों के लिए मेट्रो से सफर करना सस्ता हो गया है. प्रदेश के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Maharashtra CM Eknath Shinde) ने शनिवार शाम में इसकी जानकारी दी. उन्होंने इसके साथ ही बताया कि कम किराये का लाभ किन लोगों को मिलेगा और यह बदलाव कब से लागू होगा.

इतनी मिलेगी रियायत

हर साल 1 मई को महाराष्ट्र दिवस के रूप में मनाया जाता है. इसके ऐन पहले मुख्यमंत्री शिंदे ने मुंबई मेट्रो के किराये में कमी का ऐलान किया. उन्होंने बताया कि मुंबई मेट्रो की रियायती दरें महाराष्ट्र दिवस यानी 1 मई 2023 से लागू होंगी. उन्होंने कहा कि इसका लाभ 65 साल से अधिक उम्र वाले वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांग यात्रियों और 12वीं तक पढ़ने वाले विद्यार्थियों को मिलेगा. ये लोग किराये पर 25 फीसदी रियायत का लाभ उठा पाएंगे.

इस कार्ड की पड़ेगी जरूरत

मुख्यमंत्री कार्यालय के द्वारा जारी किए गए एक बयान में बताया गया कि इस योजना का लाभ उन हजारों यात्रियों को होगा, जिनके पास नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड यानी मुंबई वन है. बयान में कहा गया कि जिन यात्रियों के पास मुंबई वन पास होगा, उन्हें 45 या 60 ट्रिप पर रियायती किराये का लाभ मिलेगा.

मुख्यमंत्री शिंदे ने बताया गिफ्ट

मुख्यमंत्री शिंदे ने मुंबई मेट्रो के किराये में इस कमी को मुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड और मुंबई मेट्रोपोलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी की ओर से गिफ्ट करार दिया. मुंबई मेट्रो ऑपरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड मेट्रो लाइन 2ए और 7 का परिचालन व रखरखाव करती है. रियायती किराये का लाभ इन दो लाइनों पर मिलेगा.

ऐसे मिलेगा छूट का लाभ

मेट्रो 2ए लाइन दहिसर ई और डीएन नगर को कनेक्ट करती है, जबकि मेट्रो लाइन 7 अंधेरी ईस्ट और दहिसर ईस्ट को जोड़ती है. रियायती किराये का लाभ उठाने के लिए दिव्यांग लोगों को दिव्यांगत का मेडिकल या सरकारी सर्टिफिकेट दिखाना होगा. इसी तरह सीनियर सिटिजन्स को आयु प्रमाण पत्र की जरूरत होगी. रियायत का लाभ उठाने के लिए विद्यार्थियों को स्कूल आईडी के साथ अपना या अपने परिजनों का पैन कार्ड दिखाना होगा.

पहले से मिल रही ये छूट

शिंदे सरकार ने बताया कि उसने पहले से ही राज्य के नागरिकों को रियायती दर पर सफर करने की सुविधा दी हुई है. सरकार ने स्टेट ट्रांसपोर्ट की बसों में सीनियर सिटिजन्स के लिए यात्रा करना फ्री कर दिया है, जबकि महिला यात्रियों को किराये पर 50 फीसदी की छूट दी जाती है.

ये भी पढ़ें: रजिस्ट्रेशन में आई कमी, फिर भी मुंबई में स्टाम्प ड्यूटी से रिकॉर्ड कमाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Footwear Tips: सिर्फ महंगी सैंडल खरीदना काफी नहीं, ये बातें नजरअंदाज कीं तो पैरों के साथ जेब को भी होगा नुकसान
Footwear Tips: सिर्फ महंगी सैंडल खरीदना काफी नहीं, ये बातें नजरअंदाज कीं तो पैरों के साथ जेब को भी होगा नुकसान
स्विमिंग पूल बंद और लिफ्ट खराब, फिर भी लिया मेंटेनेंस का चार्ज, सोसाइटी के कपल को मिला 5 लाख का जुर्माना
स्विमिंग पूल बंद और लिफ्ट खराब, फिर भी लिया मेंटेनेंस का चार्ज, सोसाइटी के कपल को मिला 5 लाख का जुर्माना
Train Ticket Booking: ट्रेन की टिकट नहीं मिल रही? राखी पर घर जाना है, अपनाएं ये आसान ट्रिक्स, मिल जाएगी कन्फर्म सीट
Train Ticket Booking: ट्रेन की टिकट नहीं मिल रही? राखी पर घर जाना है, अपनाएं ये आसान ट्रिक्स, मिल जाएगी कन्फर्म सीट
EPFO Pension: विदेश में नौकरी से क्या डूब जाएगा EPS का पैसा? जानें PF और पेंशन के नए नियम
विदेश में नौकरी से क्या डूब जाएगा EPS का पैसा? जानें PF और पेंशन के नए नियम

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए बादल, आज 28 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह जिम से अपनी तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह जिम से अपनी तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
MBBS in Russia: रूस से करना चाहते हैं MBBS, जानें कितनी लगती है फीस और कितना है रहने-खाने का खर्च?
रूस से करना चाहते हैं MBBS, जानें कितनी लगती है फीस और कितना है रहने-खाने का खर्च?
इमरजेंसी कॉल के लिए नहीं पड़ती नेटवर्क की जरूरत, क्या है इसके पीछे का सीक्रेट?
इमरजेंसी कॉल के लिए नहीं पड़ती नेटवर्क की जरूरत, क्या है इसके पीछे का सीक्रेट?
Embed widget