मुंबई-बेंगलुरु वंदे भारत स्लीपर में मिलेगा खास खाना, नाश्ते से लेकर डिनर तक जानें पूरा मेन्यू
मुंबई से बेंगलुरु जाने वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में यात्रियों के खाने-पीने का खास ध्यान दिया गया है. जानिए ट्रेन में नाश्ते से लेकर डिनर तक में क्या खाने को मिलेगा.

- खाने का विकल्प बुकिंग के समय चुनें, किराया में शामिल।
लंबी दूरी के सफर के लिए अक्सर लोग ट्रेन चुनते हैं, ताकि आराम से सोते हुए अपनी मंजिल तक पहुंच जाए. ऐसे में अगर आपको बेंगलुरु से मुंबई और मुंबई से बेंगलुरु के बीच सफर करना रहता है तो अब आप वंदे भारत स्लीपर ट्रेन से सफर कर सकते हैं.
हालांकि, जब से इस ट्रेन की शुरुआत हुई है तब से ही लोगों के मन में इस ट्रेन से जुड़े कई सवाल हैं. एक सवाल इस ट्रेन में मिलने वाले खाने को लेकर भी है तो मुंबई से बेंगलुरु के बीच चलने वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में यात्रियों को नाश्ते से लेकर डिनर तक में क्या-क्या मिलेगा.
सफर की शुरुआत में क्या मिलेगा?
मुंबई-बेंगलुरु वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में सुबह के समय यात्रियों को चाय,कॉफी या ग्रीन टी दी जाएगी. इसके साथ ही यात्रियों को दो ब्रांडेड डाइजेस्टिव बिस्कुट भी मिलेंगे. वहीं अगर किसी यात्री को बिना चीनी वाली चाय या कॉफी चाहिए तो उनके पास शुगर फ्री का भी ऑप्शन होगा.
वंदे भारत स्लीपर में मिलेगा क्षेत्रीय स्वाद, जानिए दोनों ट्रेनों का पूरा IRCTC फूड मेन्यू, इडली-सांभर से लेकर दाल-पराठे तक यात्रियों को मिलेगा खास खाना #IndianRailways #IRCTC #VandeBharat #TrainFood VandeBharatMenu, RailwayFood, IndianCuisine, SleeperTrain https://t.co/cZ0SgSEHKm
— Indian Railway भारतीय रेल (News Update) (@Indianrailgadi) November 2, 2026
नाश्ते में क्या दिया जाएगा?
खास बात ये है कि यात्रियों के पास सुबह के नाश्ते के लिए चार विकल्प होंगे. उनमें से यात्रियों को कोई एक ऑप्शन चुनना होगा. ऐसे में जानते हैं कि क्या-क्या ऑप्शन दिए जाएंगे.
1. 2 इडली, 1 बड़ा और सांभर.
2. मसाला पोहा, वेज उपमा या सेवई उपमा के साथ केसरी भात.
3. 2 वेज कटलेट, 2 ब्रेड स्लाइस, बटर और टोमेटो सॉस.
4. 2 अंड़ों का ऑमलेट, 2 ब्रेड स्लाइस, बटर और टोमेटो सॉस.
यात्रियों को नाश्ते के साथ, चाय, कॉफी, फ्रूट ड्रिंक या ग्रीन टी भी दी जाएगी.
डिनर में क्या मिलेगा?
- यात्रियों के पास रात के समय भी खाने के ऑप्शन होंगे.
- इसमें चावल के साथ स्टीम्ड राइस या लेमन राइस दिया जाएगा.
- वहीं रोटी के लिए भी ऑप्शन होगा कि 2 पराठे या 3 चपाती.
- दाल के लिए कर्नाटक स्टाइल सांभर या पीली दाल तड़का.
- इसके अलावा पनीर, सब्जी या फिर चिकन का ऑप्शन दिया जाएगा.
- साथ ही दही या छाछ का भी विकल्प दिया जाएगा.
- खाना खाने के बाद यात्रियों को पैक्ड भारतीय मिठाई दी जाएगी.
यानी सफर के दौरान यात्रियों के खाने-पीने का ध्यान रखा जाएगा.
टिकट के समय चुनें खाने का विकल्प
जब आप टिकट बुक करेंगे तो आपको बुकिंग के दौरान खाने का विकल्प चुनना होगा. खाने का चार्ज आपके टिकट के किराए में एड कर दिया जाता है. वहीं अगर आप खाने का विकल्प नहीं चुनना चाहते तो आप टिकट बुकिंग के समय No Food का ऑप्शन चुन सकते हैं.
पहली महिला जिसने चलाई वंदे भारत, कौन हैं वाराणसी-दिल्ली स्लीपर की लोको पायलट?






















