एक्सप्लोरर

बच्चों को हर महीने मिलते हैं 2500 रुपये, इस राज्य की योजना में कर सकते हैं आवेदन

Mukhyamantri Bal Seva Yojana: यूपी में बच्चों को हर महीने 2500 रुपये दिए जाएंगे. किन बच्चों को मिलेगा इस योजना के तहत लाभ. कैसे कर सकते हैं इस योजना में आवेदन. चलिए आपको बताते हैं पूरी प्रक्रिया. 

Mukhyamantri Bal Seva Yojana: केंद्र सरकार अपने नागरिकों के लिए बहुत सारी योजनाएं चलाती है. यही योजनाएं अलग-अलग लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर लाई जाती हैं. इनमें कुछ योजनाएं खास तौर पर महिलाओं के लिए होती है. तो कुछ योजनाएं बुजुर्गों के लिए होती हैं. तो वहीं कुछ योजनाएं बच्चों के लिए लाई जाती हैं. और सिर्फ केंद्र सरकार ही नहीं. बल्कि बहुत सी राज्य सरकारें भी इस तरह की कई योजनाएं चलाती हैं.

जनसंख्या के लिए लिहाज से भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ योजना शुरू की है. इस योजना के तहत बच्चों को हर महीने 2500 रुपये दिए जाते हैं. किन बच्चों को मिलता है इस योजना के तहत लाभ. कैसे कर सकते हैं इस योजना में आवेदन. चलिए आपको बताते हैं पूरी प्रक्रिया. 

मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना में मिलेगा

यूपी सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना में सरकार द्वारा बच्चों को हर महीने आर्थिक सहायता दी जाती है. यह सहायता बच्चों की शिक्षा और उनके पोषण के लिए दी जाती है. इस योजना के तहत यूपी सरकार राज्य के निराश्रित बच्चों को लाभान्वित करती है.

योजना के जरिए अब तक बहुत से बच्चों को लाभ दिया जा चुका है. निराश्रित बच्चों के लिए यह योजना बेहद लाभदायक है. यूपी सरकार द्वारा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना में निराश्रित बच्चों को 2500  रुपए हर महीने अनुदान के तौर पर दिए जाते हैं. 

इन बच्चों को दिया जाता है लाभ

मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत सरकार ऐसे बच्चों को लाभ देती है जिन बच्चों के माता या पिता या फिर माता-पिता दोनों की मृत्यु हो जाती है. इस अनुदान राशि को सीधे बच्चों के बैंक अकाउंट में भेजती है. हर 3 महीने बाद सरकार योजना के तहत बच्चों के खाते में पैसे भेजती हैं. 

इस तरह लिया जा सकता है लाभ

यूपी में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत लाभ लेने के लिए ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है. उन्हें आय प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं होती. वह सिर्फ अपने स्कूल का कार्ड इस्तेमाल करके ही इस योजना के जरिए लाभ ले सकते हैं. हालांकि यूपी सरकार द्वारा इस योजना का लाभ सिर्फ उन बच्चों को दिया जाता है जो स्कूल में पढ़ाई कर रहे होते हैं. 

पोषण और शिक्षा के लिए है योजना

यूपी सरकार ने इस योजना को इसलिए शुरू किया गया है ताकि ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता नहीं है. उन्हें शिक्षा और पोषण मिलने में किसी प्रकार की रुकावट ना आए. बता दें इस योजना का रजिस्ट्रेशन ऑफलाइन होता है. बच्चों को इसके लिए बैंक खाता होना जरूरी है और इसके साथ ही स्कूल एडमिशन का रजिस्ट्रेशन नंबर, आधार कार्ड, और माता-पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र भी जरूरी है. 

यह भी पढ़ें: रक्षा बंधन पर आप भी तो घर नहीं ला रहे जहरीली मिठाई? ऐसे करें असली और नकली की पहचान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

16 अगस्त के बाद नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर? जानें LPG e-KYC के नियम और प्रोसेस
16 अगस्त के बाद नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर? जानें LPG e-KYC के नियम और प्रोसेस
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
आयुष्मान कार्ड को लेकर बड़ा वहम दूर, 6 सदस्यों वाले नियम पर आई नई जानकारी
आयुष्मान कार्ड को लेकर बड़ा वहम दूर, 6 सदस्यों वाले नियम पर आई नई जानकारी
बाइक पर पीछे बैठे शख्स ने नहीं पहना हेलमेट, चालान किसका कटेगा?
बाइक पर पीछे बैठे शख्स ने नहीं पहना हेलमेट, चालान किसका कटेगा?

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget