एक्सप्लोरर

कई साल पहले बंद हो चुके मोबाइल नंबर को दोबारा ले सकते हैं आप? ये है जवाब

Mobile Number Rules:अगर बहुत दिन तक आप मोबाइल नंबर का इस्तेमाल नहीं करते हैं. तो वह बंद हो जाता है. क्या सालों पहले बंद हो चुके मोबाइल नंबर को दोबारा वापस पाया जा सकता है. चलिए जानते है इसका जवाब. 

Mobile Number Rules: आज के समय में किसी को अगर किसी से बात करनी होती है. तो एक दूसरे को तुरंत कॉल मिला लिया जाता है. अब लगभग सभी लोग फोन का इस्तेमाल करते हैं सबके पास अपने अलग मोबाइल नंबर होता है. भारत में बहुत सारी टेलीकॉम कंपनियां मोबाइल नंबर उपलब्ध करवाती है. 

मोबाइल नंबर चलाने के लिए उसमें रिचार्ज करने की जरूरत होती है. लेकिन अगर बहुत दिन तक आप अपने मोबाइल नंबर का इस्तेमाल नहीं करते हैं. तो वह बंद हो जाता है. ऐसे में लोगों के मन में सवाल आता है कि क्या सालों पहले बंद हो चुके मोबाइल नंबर को दोबारा वापस पाया जा सकता है. चलिए जानते है इसका जवाब. 

3 महीने बाद नंबर तो हो जाता है किसी और को अलाॅट

अगर आपका मोबाइल नंबर लगातार 3 महीने से ज्यादा समय बंद रहता है. तो फिर आप अपना नंबर खो सकते हैं. टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी TRAI के नियमों के अनुसार अगर कोई नंबर लगातरा तीन महीनों से ज्यादा के समय तक बंद रहता है. तो फिर आपका वह नंबर किसी और को अलाॅट कर दिया जाता है. 

यानी अगर आपके नंबर को बंद हुए एक साल से ज्यादा का समय हो गया है. तो फिर समझिए आप अपना नंबर दोबारा वापस नहीं पा सकते. क्योंकि तब तक वह और किसी को अलाॅट किया जा चुका होगा. यानी उस नंबर को कोई और इस्तेमाल कर रहा होगा. 

बीच-बीच में करते रहें इस्तेमाल

अगर आप चाहते हैं आपका नंबर आपके पास ही बना रहे. तो आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि वह लंबे समय तक बंद ना रहे. भले ही आप उसमें रिचार्ज करवाएं या ना करवाएं. लेकिन उस पर कुछ हफ्तों के अंतराल में इनकमिंग आउटगोइंग कॉल होती रहनी चाहिए. नॉन एक्टिव नंबर को भी TRAI द्वारा बंद कर दिया जाता है. फिर इसे दोबारा से रीसाइकल कर लोगों के इस्तेमाल के लिए मार्केट में लाया जाता है. 

बंद नंबर को चालू कैसे करें?

लगातार 90 दिनों तक मोबाइल नंबर का इस्तेमाल न किया जाए तो उसे डीएक्टिवेट कर दिया जाता है. उसके बाद भी आपको कुछ टेलीकॉम कंपनी 7 दिन का तो वहीं कुछ कंपनियां 15 दिन का ग्रेस पीरीयड देती है. यानी उस दौरान आप डॉक्यूमेंट जमा करके उसे दोबारा चालू करवा सकते हैं. इसके लिए आपका आधार कार्ड जमा करना होता है और अपनी टेलीकॉम कंपनी जाकर अपना  फिंगरप्रिंट भी स्कैन करवाना होता है. 

यह भी पढ़ें:  आइसक्रीम के अंदर निकली इंसान की उंगली... ऐसा होने पर कितनी मिलती है सजा, ऐसे कर सकते हैं शिकायत

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेलवे ने बदला कई ट्रेनों का टाइम टेबल, हमसफर एक्सप्रेस का बदलेगा टर्मिनल
रेलवे ने बदला कई ट्रेनों का टाइम टेबल, हमसफर एक्सप्रेस का बदलेगा टर्मिनल
विदेश जाने वालों के लिए खुशखबरी, 1 नवंबर से इंटरनेशनल Digi Yatra शुरू
विदेश जाने वालों के लिए खुशखबरी, 1 नवंबर से इंटरनेशनल Digi Yatra शुरू
Aadhaar Updates: आधार में फोटो पर 125 और एड्रेस बदलने पर लगते हैं 75 रुपए, रेट देखें
आधार में फोटो पर 125 और एड्रेस बदलने पर लगते हैं 75 रुपए, रेट देखें
ट्रेन में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक मोबाइल चार्जिंग बंद, रेलवे का बड़ा फैसला
ट्रेन में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक मोबाइल चार्जिंग बंद, रेलवे का बड़ा फैसला

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
Embed widget