एक्सप्लोरर

कब आएगी माझी लड़की बहिन योजना की पहली किस्त, कब तक कर सकते हैं अप्लाई?

Majhi Ladki Bahin Yojana: कब जारी हो सकती है माझी लड़की बहिन योजना की पहली किस्त. और किस तरह किया जा सकता है इस योजना में आवेदन. चलिए आपको बताते हैं पूरी डिटेल्स.

Majhi Ladki Bahin Yojana: भारत सरकार द्वारा देश के नागरिकों के लिए बहुत तरह की योजनाएं चलाई जाती है. अलग-अलग तबकों के अलग-अलग लोगों को ध्यान में रखकर सरकार इन योजनाओं के लेकर आती है. सरकार की योजनाएं खास तौर पर गरीब जरूरतमंदों को ध्यान में रखकर लाई जाती हैं. केन्द्र सरकार ही नहीं भारत की राज्य सरकारें भी अपने राज्यों के नागरिकों के लिए कई योजनाएं चलाती हैं. 

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए बहुत से राज्यों में महिलाओं के लिए योजनाएं चलाई जा रही है. मध्य प्रदेश की लाडली बहना योजना की तर्ज पर ही महाराष्ट्र में माझी लड़की बहिन योजना शुरू की गई है. इस योजना में महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये दिए जाएंगे. कब जारी हो सकती है इस योजना की पहली किस्त. और किस तरह किया जा सकता है माझी लड़की बहिन योजना में आवेदन. चलिए आपको बताते हैं. 

इस महीने मिल सकती है पहली किस्त

महाराष्ट्र सरकार द्वारा महिलाओं के लिए शुरू की गई माझी लड़की बहिन योजना के तहत आवेदन जमा होने शुरू हो चुके हैं. और अब लाभार्थी महिलाओं के मन में है सवाल आ रहा है कि योजना की पहली किस्त कब जारी होगी. तो बता दें योजना की किस्त आवेदन के आधार पर आपको प्राप्त होगी. यानी अपने जब आवेदन किया है उसी के तहत आपको किस्त मिलना शुरू हो जाएगी. 

जैसे कि अगर आपने जुलाई के आखिरी सप्ताह में आवेदन किया है तो फिर आपको अगस्त के पहले सप्ताह या फिर दूसरे सप्ताह में पहली किस्त प्राप्त हो सकती है. और वहीं जो लोग अगस्त तक आवेदन करेंगे. उन्हें सितंबर में पहली किस्त मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है. जो लोग अपना आवेदन जुलाई में ही जमा कर चुके हैं उन्हें कुछ ही दिनों में पहली किस्त जारी हो सकती है. 

इस तरह करें आवेदन

माझी लड़की बहिन योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको महाराष्ट्र सरकार की इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट  https://ladakibahin.maharashtra.gov.in/ पर जाना होगा. इसके बाद आपको होम पेज पर 'Apply Now' के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा. इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां आपको अपना फोन नंबर और नीचे दिया गया कैप्चा कोड भरना होगा. 

फिर आपको 'Proceed' के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा. इसके बाद आपके सामने माझी लड़की बहिन योजना का आवेदन फार्म खुल जाएगा आपको फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही दर्ज करनी होगी और साथ ही संबंधित जरूरी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करने होंगे. आखिर में आप 'Submit' पर क्लिक करके फॉर्म जमा कर सकते हैं . 

यह भी पढ़ें: फास्टैग के ये हैं पांच सबसे जरूरी नियम, नहीं मानने पर ब्लैकलिस्ट हो सकते हैं आप

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Train News: मोबाइल से जनरल टिकट बुक करते हैं? आज से लागू हो गए रेलवे के नए नियम, जानें क्या बदला
Train News: मोबाइल से जनरल टिकट बुक करते हैं? आज से लागू हो गए रेलवे के नए नियम, जानें क्या बदला
Platform Ticket Booking: अब प्लेटफॉर्म टिकट के लिए लाइन में लगने की जरूरत नहीं, घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन बुकिंग
Platform Ticket Booking: अब प्लेटफॉर्म टिकट के लिए लाइन में लगने की जरूरत नहीं, घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन बुकिंग
LPG News: 10 मिनट में घर आएगा गैस सिलेंडर, देश की पहली ऑन-डिमांड डिलीवरी शुरू, क्या है प्रोसेस?
10 मिनट में घर आएगा गैस सिलेंडर, देश की पहली ऑन-डिमांड डिलीवरी शुरू, क्या है प्रोसेस?
Solar Panel: बारिश में सोलर पैनल पर बिजली गिर सकती है? जानें कितना सुरक्षित है आपका सिस्टम
Solar Panel: बारिश में सोलर पैनल पर बिजली गिर सकती है? जानें कितना सुरक्षित है आपका सिस्टम

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, फायरिंग मामले में कार्रवाई
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, फायरिंग मामले में कार्रवाई
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
स्टैंड्स में बैठे एमएस धोनी ने नन्हे फैन से मांग लिया पॉपकॉर्न, कैमरे में कैद हुआ प्यारा वीडियो
स्टैंड्स में बैठे एमएस धोनी ने नन्हे फैन से मांग लिया पॉपकॉर्न, कैमरे में कैद हुआ प्यारा वीडियो
Embed widget